राम भारत की आस्था हैं, राम भारत का आधार हैं! 🚩
प्रधानमंत्री श्री @narendramodi के इन शब्दों में हर भारतीय का गौरव झलकता है।
यह मंदिर हमारे इतिहास, वर्तमान और भविष्य के बीच का वो सेतु है, जो हजारों वर्षों तक आने वाली पीढ़ियों को धर्म और सत्य का मार्ग दिखाएगा।
आप सभी को नवरात्रि की अनंत शुभकामनाएं। साहस, संयम और संकल्प के भक्ति-भाव से भरा यह पावन पर्व हर किसी के जीवन में नई शक्ति और नया विश्वास लेकर आए। जय माता दी!
देशभर के अपने परिवारजनों को भगवान विश्वकर्मा जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं। सृष्टि के शिल्पकार की विशेष आराधना के इस पावन अवसर पर नवसृजन में जुटे सभी कर्मयोगियों को मेरा हृदय से अभिनंदन। आपकी प्रतिभा और परिश्रम सशक्त, समृद्ध और समर्थ भारतवर्ष के निर्माण में बहुत मूल्यवान है।
आप सभी को हिंदी दिवस की अनंत शुभकामनाएँ। हिंदी केवल संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि हमारी पहचान और संस्कारों की जीवंत धरोहर है। इस अवसर पर आइए, हम सब मिलकर हिंदी सहित सभी भारतीय भाषाओं को समृद्ध बनाने और उन्हें आने वाली पीढ़ियों तक गर्व के साथ पहुँचाने का संकल्प लें। विश्व पटल पर हिंदी का बढ़ता सम्मान हम सबके लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है।
सभी देशवासियों की ओर से पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी को उनकी पुण्यतिथि पर सादर नमन। राष्ट्र के चौतरफा विकास को लेकर उनका समर्पण और सेवा भाव विकसित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योगदान के लिए हर किसी को प्रेरित करने वाला है।
Wishing everyone a very happy Independence Day. May this day inspire us to keep working even harder to realise the dreams of our freedom fighters and build a Viksit Bharat. Jai Hind!
भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के पवित्र अवसर पर सभी देशवासियों को मेरी ढेरों शुभकामनाएं। श्रद्धा और भक्ति का यह पावन उत्सव हर किसी के जीवन में सुख, समृद्धि, सौभाग्य और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए, यही कामना है। जय जगन्नाथ!
सभी देशवासियों को बुद्ध पूर्णिमा की ढेरों शुभकामनाएं। सत्य, समानता और सद्भाव के सिद्धांत पर आधारित भगवान बुद्ध के संदेश मानवता के पथ-प्रदर्शक रहे हैं। त्याग और तप को समर्पित उनका जीवन विश्व समुदाय को सदैव करुणा और शांति के लिए प्रेरित करता रहेगा।
मोदी इंदिरा गांधी नहीं है
और हमे गर्व है इस बात का
शिमला समझौते के नाम पर सब कुछ वापस कर दिया। कश्मीर तक नहीं लिया और उनके 93 हजार भी छोड़ दिए और अपने 54 तक वापस नहीं ले पाए
मोदी इंदिरा नहीं है
इसलिए इनकी गर्दन पर चढ़कर अभिनंदन को 24 घंटे में छुड़वाया था।
हमें गर्व है मोदी इंदिरा नहीं है