कष्ट इस बात का होता है कि जब अपने ही लोग अपनी लड़ाई में साथ नहीं देते। हमारे कुछ साथी लगातार सैकड़ों ट्वीट, रिप्लाई और रीट्वीट कर रहे हैं, लेकिन कुछ साथी ऐसे हैं, जैसे कोई तमाशा चल रहा हो और वे केवल दर्शक बनकर देख रहे हों।
साथियों, थोड़ी मेहनत हमें भी करनी होगी, थोड़ी आवाज़ हमें भी उठानी होगी। केवल कुछ लोगों के प्रयास से हमारी लड़ाई मजबूत नहीं हो सकती। एक बार पूरी ताकत से प्रयास करके देखिए—अपनी आवाज़ उठाइए, ट्वीट कीजिए, रिप्लाई कीजिए और इस अभियान को आगे बढ़ाइए।
याद रखिए, जब हम सभी एकजुट होकर अपनी बात मजबूती से रखेंगे, तभी हमारी मांगों को गंभीरता से लिया जाएगा।
यह लड़ाई किसी एक व्यक्ति की नहीं, हम सबके अधिकार, सम्मान और भविष्य की लड़ाई है।
इसलिए दर्शक नहीं, भागीदार बनिए। आज ही अपनी आवाज़ बुलंद कीजिए।
#BiharTeachersNeed7thPay #BiharSchoolTeachersNeed7thPayWithPayLevel #BiharTeachersNeed7thPay
अधिकार हमारा ग्रेड पे, चाइनीज पे का खेल खत्म करो! 🛑
बिहार का हर शिक्षक आज ट्विटर पर अपनी ताकत दिखाएगा। ज्यादा से ज्यादा संख्या में ट्वीट और रीट्वीट करें!
#BiharTeachersNeed7thPay
विशाल ट्विटर कैम्पेन की तैयारी पूरी, हैश टैग भी तैयार है #BiharTeachersNeed7thPay, अब ट्विटर X पर 30 अगस्त (रविवार) दिन में 11 बजे से प्रारंभ होगा डिजिटल महासंग्राम!
7th CPC लागू करो , शिक्षक एकता जिंदाबाद ।
@btetctet