तृतीय श्रेणी वालों की डीपीसी पिछले 5 सालों से सुप्रीम कोर्ट में अटकी पड़ी है,,,,, जिसके कारण 3rd ग्रेड से 2nd ग्रेड पदों पर,,,,,डीपीसी से भरे जाने वाले 35 हजार पर रिक्त पड़े है,,,, पहले यह 35000 पद भरे जाये तो काफ़ी राहत मिलेगी स्कूलों को,,,# विधा सम्बल योजना को निरस्त किया जाए
मेरे कार्यालय में यह जानकारी प्राप्त हुई है कि ट्रेन संख्या 14702 के B - 3 कोच में सीट नम्बर 26 पर यात्रा कर रही सोनू की अचानक तबीयत खराब हो गई,इनके सहयात्री ने सूचित किया है ,उन्हें तत्काल चिकित्सकीय सहायता की आवश्यकता है। उक्त ट्रेन जल्द ही ब्यावर पहुंचने वाली है |
रेलवे प्रशासन शीघ्र संज्ञान लेकर आवश्यक मेडिकल सहायता उपलब्ध करवाए।
@RailMinIndia@RailwaySeva@GMNWRailway@DrmAjmer
आज स्थानांतरण आंदोलन में हिस्सा लिया,,सभी को बहुत-बहुत धन्यवाद,,,ऐसे आंदोलन समय समय पर होते रहना जरूरी है जिससे कर्मचारियों की आवाज ऊपर तक पहुंच सके..तृतीय श्रेणी अध्यापक स्थानांतरण से बेन हटाया जा सके,भेदभाव सिर्फ 3rd grade अध्यापकों से क्यों?.. राज.प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षक
तृतीय श्रेणी शिक्षक लम्बे समय से स्थानांतरण की मांग को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। आज अपनी इस जायज मांग को लेकर जयपुर स्थित शहीद स्मारक पर उन्होंने धरना भी दिया |
जब शिक्षक ही अपनी मूलभूत प्रशासनिक समस्याओं के समाधान के लिए सड़कों पर उतरने को विवश हों, तो यह सरकार की संवेदनहीन कार्यप्रणाली को दर्शाता है।
मैं प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री @BhajanlalBjp से मांग करता हूँ कि इन शिक्षकों की पीड़ा को सुनते हुए जल्द से जल्द पारदर्शी रूप से तृतीय श्रेणी शिक्षकों का तबादला करने से जुड़ी मांग पर सकारात्मक निर्णय लिया जाये |
@RajCMO
सेवा में,
श्रीमान मुख्यमंत्री महोदय (श्री भजनलाल जी शर्मा)
एवं श्रीमान शिक्षा मंत्री महोदय (श्री मदन दिलावर जी)
राजस्थान सरकार, जयपुर।
विषय: तृतीय श्रेणी शिक्षकों के पंचायती राज चुनाव से पूर्व स्थानांतरण (तबादले) करने हेतु प्रार्थना पत्र।
महोदय,
इस पत्र के माध्यम से हम आपका ध्यान राजस्थान के तृतीय श्रेणी शिक्षकों की पिछले 18 वर्षों से चली आ रही गंभीर समस्या की ओर आकर्षित करना चाहते हैं।
1भेदभावपूर्ण व्यवस्था: राज्य के अन्य सभी विभागों सहित शिक्षा विभाग में फर्स्ट ग्रेड, सेकंड ग्रेड, डीओ और चपरासी तक के तबादले साल में कई बार होते हैं, लेकिन थर्ड ग्रेड शिक्षकों के तबादले बीते 18 सालों में सिर्फ एक बार हुए हैं। यह पूरी तरह से अनुचित है।
2पारिवारिक परेशानियां: इन 18-20 वर्षों में जो युवा नौकरी में आए थे, वे अब बुजुर्गियत की ओर बढ़ रहे हैं। दूर-दराज के क्षेत्रों में ड्यूटी के कारण वे अपने बूढ़े माता-पिता, परिवार और बच्चों की जिम्मेदारी नहीं संभाल पा रहे हैं।
3युवाओं की मजबूरी: अपनी जायज मांगों के लिए देश और प्रदेश के युवाओं तथा शिक्षकों को सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है, जो समाज और सरकार दोनों के भविष्य के लिए सही नहीं है। सरकार को आंदोलन की नौबत आने से पहले ही संवेदनशीलता दिखानी चाहिए।
4बिना शर्त तबादले की मांग: शिक्षक बिना किसी नई ट्रांसफर पॉलिसी के, केवल अपनी वरीयता (सीनियरिटी) लिखित में छोड़ने की शर्त पर भी गृह जिलों में जाने को तैयार हैं।
हमारी विनम्र प्रार्थना:
आपसे हाथ जोड़कर निवेदन है कि इस तानाशाही और भेदभावपूर्ण रवैये को समाप्त करते हुए, आगामी पंचायती राज चुनावों से पहले तृतीय श्रेणी शिक्षकों के तबादले करने की कृपा करें, ताकि हजारों शिक्षक परिवार अपने घर लौट सकें।
धन्यवाद।
प्रार्थी:
समस्त पीड़ित तृतीय श्रेणी शिक्षक, राजस्थान।
@BhajanlalBjp@MadanDilawar #ThirdGradeTeacherTransfer #RajasthanTeachers
@VinodGarhwal001
@R_Jangid2
@DrRanjeetMeena@DrRamprakashSa9@PMOIndia@RajCMO
#Jaipur: तृतीय श्रेणी शिक्षकों का सरकार के खिलाफ मोर्चा
शहीद स्मारक पर बड़ा प्रदर्शन, बड़ी संख्या में जुटे थर्ड ग्रेड के शिक्षक, परिवार से दूरी और मानसिक तनाव का मुद्दा उठाया...
#RajasthanWithFirstIndia@i_dimplesharma
आ जाओ सभी शिक्षक अपने बच्चों को लेकर ,घर वालों को लेकर शहीद स्मारक पर
शिक्षा मंत्री जी ने मना कर दिया ट्रांसफर करने के लिए ।
हम ट्रांसफर लेकर रहेंगे ..
हम सब हजारों की संख्या पर रुके हुए हैं।
जयपुर के शहीद स्मारक पर #तृतीय_श्रेणी_शिक्षक तबादले की मांग को लेकर धरने पर बैठे हैं। इन्हीं में शामिल हैं ये दिव्यांग शिक्षक, जो पिछले साढ़े चार साल से अपने परिवार से दूर पोस्टेड हैं। घर में पत्नी भी दिव्यांग हैं, और सफर की परेशानियां ऐसी हैं कि रोए बिना अपनी बात नहीं बता पा रहे।
#Jaipur #तृतीय_श्रेणी_शिक्षक_तबादले #ThirdGradeTeachers #TeachersTransfer
मित्रों नमस्कार 🙏🏼
आज माननीय मुख्यमंत्री जी का उदयपुर के झाड़ोल में रात्रि प्रवास है आज हम उदयपुर के तृतीय श्रेणी शिक्षक भारी वर्षा में अपने स्थानांतरण विषय हेतु माननीय मुख्यमंत्री जी को व्यक्तिगत रूप से ज्ञापन देने जा रहे हैं हम लगभग रात्रि 8:30 बजे झाड़ोल पहुंचेंगे और माननीय मुख्यमंत्री जी को तृतीय श्रेणी शिक्षकों के स्थानांतरण हेतु ज्ञापन सौंपेंगे ।