कांशीराम साहब कहा करते थे
मिशन के रास्ते में बेइज्जती भी होगी, चोट भी लगेगी, ज़ख्म भी मिलेंगे और घुसपैठिए भी मिलेंगे, लेकिन आपको हर हाल में सावधान रहना होगा विनय भाई
@TheEqualityLab@Praveen_son79 पता नहीं ये सपा के लोग भांग खाते है क्या ,जिन लोगों को चन्द्रशेखर भाई की यात्रा का जनसैलाब नहीं दिखता है।
लगता है भाटी जी भी मनुवादी सोच के है,जो अनुसूचित जाति के व्यक्ति को सहन नहीं कर पा रहे हैं।
चन्द्रशेखर भाई जिंदाबाद जिंदाबाद।
आजाद समाज पार्टी जिंदाबाद।
सपा के प्रवक्ता राजकुमार भाटी ने एक चैनल को दिए गए इंटरव्यू में आजाद समाज पार्टी को लेकर बेहद घमंड भरे लहजे में बात की है।
उन्होंने कहा कि चंद्रशेखर की सत्ता परिवर्तन रैली में मात्र 500-1000 लोग ही आ रहे हैं जबकि हमारी रैली की पूरे देश में चर्चा है।
आपकी क्या राय है इस बयान पर?
सत्ता परिवर्तन यात्रा बदलाव, सामाजिक न्याय और बहुजन भागीदारी की नई शुरुआत है।
अब समय सिर्फ सत्ता बदलने का नहीं, व्यवस्था बदलने का है।
#SattaParivartanYatra#ASPK#ASP_K_MISSION2027
@priyanshu__63 इंडिया गठबंधन वाले भी घोर मनुवादी है।
भारत में बहुजन समाज के मसीहा है चन्द्रशेखर भाई।
चन्द्रशेखर भाई जिंदाबाद जिंदाबाद।
भीम आर्मी, आजाद समाज पार्टी जिंदाबाद जिंदाबाद।
मैनपुरी के कुर्रा थानाक्षेत्र के अंतर्गत रैपुरा गांव में यादव समाज के लोगों के द्वारा दलित परिवार की जमीन पर कब्जा किया गया। जब भीम आर्मी की टीम वहां पहुंची तो खुलेआम उन दबंग यादवों ने फायरिंग की👇🏼
माननीय @myogiadityanath जी, क्या उत्तर प्रदेश में यही कानून का राज है जो ये गुंडे खुलेआम फायरिंग कर रहे हैं?
मैं @Uppolice@dgpup महोदय से निवेदन करता हूं मामले का संज्ञान लेकर निष्पक्ष जांच करें व जमीन पर जबरन कब्जा करने वाले भू-माफियाओं पर कार्यवाही करें 🙏🏻
@NCSC_GoI@CMOfficeUP@mainpuripolice
चंद्रशेखर आज़ाद का तीखा हमला: यूपी में घोटाले अब अपवाद नहीं, व्यवस्था का हिस्सा!
आज़ाद समाज पार्टी के प्रमुख चंद्रशेखर आज़ाद ने उत्तर प्रदेश की शिक्षा और भर्ती व्यवस्था पर करारा हमला बोला है। गोरखपुर विश्वविद्यालय में रिजल्ट की भारी गड़बड़ी और छात्रों के प्रदर्शन को लेकर उन्होंने सरकार को सीधे कटघरे में खड़ा किया।
आज़ाद ने कहा कि पेपर लीक, भर्ती घोटाले, परीक्षाएं रद्द होना और यूपी बोर्ड में शिकायतें अब प्रदेश में आम हो चुकी हैं। भाजपा सरकार की नाकामियों पर बरसते हुए उन्होंने कहा कि इस शासन में घोटाले कोई अपवाद नहीं, बल्कि पूरी व्यवस्था का हिस्सा बन चुके हैं। चाहे परीक्षा हो, भर्ती हो या परिणाम—हर मोर्चे पर युवाओं की मेहनत और भविष्य को सबसे आसान निशाना बनाया जा रहा है। सरकार की इन प्रशासनिक नाकामियों का भारी बोझ आज का मजबूर युवा उठाने के लिए विवश है। उन्होंने मांग की है कि मूल्यांकन प्रणाली में तुरंत सुधार कर छात्रों को न्याय दिया जाए।
सावधान! भीम आर्मी को बदनाम करने की एआई (AI) वाली साजिश नाकाम होगी!⚠️
जब विरोधी मैदान में हमारा मुकाबला करने की औकात नहीं रखते, तो वे कायरों की तरह साजिशों का सहारा लेते हैं। भीम आर्मी की बढ़ती ताकत और जनसमर्थन से बौखलाए लोग अब AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) के जरिए फर्जी वीडियो, नकली ऑडियो और एडिटेड तस्वीरें बनाकर हमें बदनाम करने की नाकाम कोशिश कर रहे हैं।
भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रत्न सिंह ने साफ चेताया है कि संघर्ष में जो हमसे बराबरी नहीं कर सकते, वो अब इस घटिया तकनीकी जालसाजी पर उतर आए हैं। बहुजन समाज की आवाज को दबाने के लिए फैलाए जा रहे इस डिजिटल झूठ से हमारे सभी शेर-शेरनी सतर्क रहें।
किसी भी वायरल वीडियो या ऑडियो पर आंख बंद करके भरोसा न करें। पहले उसकी सच्चाई और आधिकारिक सूत्रों से पुष्टि करें। सोशल मीडिया के इस दौर में हमारा विवेक ही हमारा सबसे बड़ा हथियार है। विरोधियों को उनके ही जाल में फंसाकर करारा जवाब दें!
जय भीम! जय भारत!
जल जंगल और ज़मीन के रखवाले महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी क्रांतिवीर जननायक धरती आबा बिरसा मुंडा जी के शहादत दिवस पर उन्हें शत-शत नमन। जय भीम, जय भारत, हूल जोहार।
भीड़ जुटाई नहीं जाती, नेतृत्व देखकर खुद खिंची चली आती है! 🔥
सच्चा आंदोलन देखना हो, तो उत्तर प्रदेश की सड़कों पर नगीना सांसद "चंद्रशेखर आज़ाद" का जनसैलाब देखिए। जब लोकतंत्र में विपक्ष कमज़ोर और जनता बेबस महसूस करती है, तब ज़मीन से उठकर एक ऐसा युवा नेता सामने आता है जो बिना किसी बाहुबल या सरकारी तंत्र के, सिर्फ अपनी आवाज़ और संघर्ष के दम पर हज़ारों-लाखों युवाओं को सड़कों पर उतार देता है।
हालिया 'सत्ता परिवर्तन यात्रा' इसका जीता-जागता सबूत है। बेरोज़गारी, पेपर लीक, और वंचितों पर हो रहे अन्याय के खिलाफ चंद्रशेखर आज़ाद की हुंकार सीधे जनता के दिलों पर चोट करती है। आलोचक भले ही इसे पहचान की राजनीति कहें या उनकी आक्रामक शैली पर सवाल उठाएं, लेकिन सच यही है कि आज के दौर में वे शोषितों की सबसे बुलंद आवाज़ बनकर उभरे हैं।
प्रशासन चाहे जितनी पाबंदियाँ लगा ले, लेकिन हक की लड़ाई और इस ज़मीनी नेतृत्व का कारवां रुकने वाला नहीं है। इसे कहते हैं असली जन-नेतृत्व!
दैनिक जनवाणी बताए कि माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष @BhimArmyChief एवं नगीना से लोकप्रिय सांसद भाई चन्द्रशेखर आजाद जी का यह कथित इंटरव्यू कब, कहाँ और किस पत्रकार द्वारा लिया गया?
यदि ऐसा कोई इंटरव्यू हुआ है तो उसका पूरा वीडियो सार्वजनिक किया जाए। अन्यथा झूठी, भ्रामक एवं मनगढ़ंत खबर प्रकाशित कर जनता को गुमराह करने के मामले में दैनिक जनवाणी तथा इस फर्जी खबर को सोशल मीडिया पर प्रसारित करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध तत्काल कानूनी कार्रवाई की जाए।
@dgpup महोदय से इस पूरे प्रकरण का संज्ञान लेकर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग करते हैं।
https://t.co/OLSWPOUbVB