उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी में बड़े बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। चर्चा है कि पार्टी अब एमएलसी कोटे से मंत्री बनने वाले बड़े नेताओं को विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए कह सकती है। केशव प्रसाद मौर्य, भूपेंद्र चौधरी, अरविंद कुमार शर्मा और स्वतंत्र देव सिंह जैसे नेताओं की चुनावी परीक्षा हो सकती है। इतना ही नहीं, 2024 लोकसभा चुनाव हारने वाले नेताओं को भी विधानसभा में मौका मिल सकता है। क्या बीजेपी अपने दिग्गजों को कठिन सीटों पर उतारकर उनकी असली राजनीतिक ताकत परखेगी?
@Aamitabh2
“कॉकरोच जनता पार्टी कहाँ है?
CJP को AAP ने ही बनाया था।
10 पेपर लीक हुए, फिर भी वे पंजाब नहीं आए।
हम दोबारा एग्जाम की मांग करते हैं।”
: सुखबीर सिंह बादल ने गवर्नर से मिलने के बाद CJP पर निशाना साधा
अखिलेश यादव के राम मंदिर दौरे पर ओवैसी ने SP को घेरा! बोले- SP विधायक अपने नेता से सवाल करें। साथ ही UP में स्वतंत्र मुस्लिम नेतृत्व की वकालत करते हुए कहा- अब्दुल अब दरी नहीं बिछाएगा, कुर्सी पर बैठकर बात करेगा।
#ReporterDiary | @iSamarthS
“हम सबकी रगों में एक ही चिरंतन रक्त प्रवाहित होता है— हम सबकी सांस्कृतिक पहचान हिन्दू है।” 🇮🇳🚩
— डॉ. मोहन भागवत जी सरसंघचालक, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ 🙏🚩
हरियाणा STF की बड़ी कार्रवाई!
बिहार STF से मिले इनपुट पर झज्जर के रोहद में 2 गाड़ियों से 25,000 जिंदा कारतूसों की बड़ी खेप बरामद, पांच आरोपी गिरफ्तार।
उत्तर प्रदेश, बिहार और हरियाणा से जुड़े अंतरराज्यीय कारतूस सप्लाई नेटवर्क का हुआ खुलासा।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम और काम -
• अफीउद्दीन उर्फ मुन्ना खान उर्फ बॉबी (49 वर्ष). यह इस गिरोह का मुख्य आरोपी है, जो सिविल लाइंस (लावेला चौक), बदायूं का रहने वाला है।
• आसिम रईस (33 वर्ष). यह बदायूं के मोहल्ला नाहर खान सराय का निवासी है।
• सबलू खान (32 वर्ष). यह बदायूं के कबूलपुरा का रहने वाला है।
• अरबाज अली (27 वर्ष). यह बदायूं के मोहल्ला नई सराय का निवासी है।
• जीनत (33 वर्ष). इस मामले में शामिल महिला आरोपी है, जो बदायूं के जालंधरी सराय (इमली चौक) की रहने वाली है।
काम और तस्करी का तरीका
• गन हाउस की आड़ में तस्करी : मुख्य आरोपी अफीउद्दीन उर्फ मुन्ना खान बदायूं के सिविल लाइंस क्षेत्र में 'बदायूं गन हाउस' का संचालक है। वैध लाइसेंस वाले गन हाउस की आड़ में वह बड़े पैमाने पर कारतूसों की अवैध खरीद-बिक्री का नेटवर्क चला रहा था।
• खरीद और सप्लाई चेन : मुन्ना खान ने यह खेप हरियाणा के सिरसा स्थित 'महक गन हाउस' के मालिक विजय गोयल से खरीदी थी। वहां से इन कारतूसों को दो गाड़ियों (टाटा हैरियर और हुंडई ऑरा) में छिपाकर उत्तर प्रदेश ले जाया जा रहा था।
• अंतरराज्यीय सप्लाई और सहयोगी : अफीउद्दीन का संपर्क बिहार के तस्करों (जैसे भोजपुर में पकड़े गए लल्टू) से भी था, जिन्हें वह अवैध रूप से कारतूस सप्लाई करता था।
अन्य चारों आरोपी (आसिम, सबलू, अरबाज और जीनत) इस खेप को सुरक्षित तरीके से एक राज्य से दूसरे राज्य तक पहुंचाने (ट्रांसपोर्टेशन) और पुलिस की चेकिंग से बचाने में सहयोगी के रूप में काम कर रहे थे।
संघ प्रमुख मोहन भागवत के आधे-अधूरे बयान को जिस तरह से टुकड़े में पेश कर प्रसारित किया गया। मुझे हैरानी नहीं हुई। क्योंकि वामपन्थ और इस्लाम का मूल चरित्र है, कभी #समग्रता में विमर्श मत करो।
ऐसा करने का इन दोनों में सामर्थ्य भी नहीं है, ना वैचारिकी का कोई व्यापक धरातल है। यदि किया तो दोनों की वैचारिकी के चिथड़े उड़ते नजर आएंगे। बस संगठित होकर #शोर मचाने में कुशल है, क्योंकि दोनों के मूल में मानव या जीव जगत, प्रकृति नहीं, एकमात्र, मकसद 24×7 #स्टेट_कैप्चर है।
मोहन भागवत सन 1930 की एक घटना का हवाला दे रहे थे। उन्होंने कहा...
".…1930 के दशक में 'सेंट्रल प्रोविंस' यानी वर्तमान मध्य प्रदेश-महाराष्ट्र की असेंबली में जब @RSSorg पर पहली बार प्रतिबंध लगाने का प्रयास किया जा रहा था, तब संघ के बचाव में कोई स्वयंसेवक या समर्थक आगे नहीं आया था, बल्कि 'इब्राहिम' नाम के एक मुसलमान व्यक्ति ने संघ का पक्ष रखा था।"
संघ प्रमुख के मुताबिक, "...उस समय इब्राहिम ने कहा था, "जो लोग हिंदुस्तान को हिंदू राष्ट्र कहते हैं, उन्हें पागलखाने भेजना चाहिए, ऐसा मेरा मत है.. और मैं डॉ. हेडगेवार को जानता हूं, वे पागल नहीं हैं, वे अच्छे व्यक्ति हैं। इसलिए संघ सांप्रदायिक नहीं हो सकता।"
ऐसा कहना भी गलत है, मोहन भागवत भारत को #हिन्दू_राष्ट्र नहीं मानते। भागवत अपने कई अन्य भाषणों और बयानों में कह चुके हैं, "...भारत "सांस्कृतिक" रूप से पहले से ही एक "हिन्दू राष्ट्र" है और यह एक ऐतिहासिक व सांस्कृतिक सत्य है।"
लेकिन मेरे लिए हैरानी की बात इस्लाम और वामपन्थ नहीं, बल्कि यह है, हिंन्दुत्व के संघर्ष में आम हिन्दू या हिन्दू बौद्धिक में इतना बिखराव क्यों?
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत जी ने 'सीनियर भोंसले पैलेस' में छत्रपति शिवाजी महाराज की सिंहासनारूढ़ प्रतिमा का अनावरण किया।
(नागपुर - 09 नवम्बर, 2026)
मुझे बॉलीवुड का कोई एक ऐसा "सुपरस्टार" दिखाओ जो ये बात कह सके - विजय देवरकोंडा ने जो कहा, उससे पूरा हॉल हिल गया! 🔥
स्टेज पर हजारों लोग, हाथ में माइक, लाल टी-शर्ट में एक लड़का खड़ा है - नाम है विजय देवरकोंडा।
सामने सुपरस्टार सूर्या खड़े हैं, पूरा मीडिया खड़ा है, फिल्म का प्री-रिलीज इवेंट है। चाहता तो अपनी फिल्म की बात करता, अपने डायलॉग मारता।
पर उसने जो कहा, उसने बॉलीवुड के सारे 100-100 करोड़ वाले तथाकथित सुपरस्टार्स के मुंह पर ताला लगा दिया।
विजय ने कहा - "कश्मीर भारत का है। पाकिस्तान से अपना देश तो संभल नहीं रहा, वह हमसे युद्ध कैसे लड़ेगा? एक दिन पाकिस्तान के लोग खुद ही पाकिस्तान के खिलाफ बगावत कर देंगे।"
एक-एक शब्द में आग है, सच्चाई है, देशभक्ति है।
बॉलीवुड में जहाँ लोग पाकिस्तान के एक्टर्स के लिए रोते हैं, जहाँ अवार्ड फंक्शन में "अमन की आशा" का ज्ञान देते हैं, वहाँ साउथ के एक हीरो ने बिना डरे, बिना किसी PR टीम के डर के, सीधा सच बोल दिया।
पाकिस्तान से अपना मुल्क नहीं संभल रहा। आटे के लिए लाइनें लगी हैं, बिजली नहीं है, IMF के सामने कटोरा लेकर घूम रहे हैं, और सपना देख रहे हैं कश्मीर लेने का? विजय ने वही कहा जो हर भारतीय के दिल में है - तुम्हारी औकात नहीं है।
और दूसरी बात जो उसने कही, वो और भी बड़ी है।
"शिक्षा और तरक्की कश्मीरी युवाओं को 'ब्रेनवॉश' से बचाएगी। उनके पास सही सुविधाएं नहीं थीं, और इसी वजह से ब्रेनवॉश के कारण वे बेमतलब की लड़ाइयों में उलझ गए।"
ये कांग्रेस की सबसे बड़ी विफलता पर सबसे बड़ा तमाचा है।
70 साल तक कश्मीर में क्या किया कांग्रेस ने? स्कूल नहीं, कॉलेज नहीं, अस्पताल नहीं, नौकरी नहीं। सिर्फ एक ही चीज दी - अनुच्छेद 370।
370 ने क्या दिया? अलग झंडा, अलग संविधान, और अलगाववादियों को पाला-पोसा। कश्मीर के युवाओं के हाथ में किताब की जगह पत्थर पकड़ा दिए। उन्हें बताया - तुम अलग हो, भारत तुम्हारा नहीं है। यही तो ब्रेनवॉश था।
जब उनके पास सुविधा ही नहीं थी, जब दिल्ली से पैसा आता था और श्रीनगर में कुछ परिवार खा जाते थे, तो बच्चा क्या करता? वो आतंकवादी के झांसे में आ जाता।
आज मोदी सरकार ने वही 370 हटाया, तो क्या हुआ? वही कश्मीरी युवा अब UPSC निकाल रहा है, IIT जा रहा है, स्टार्टअप खोल रहा है। क्योंकि अब उसे शिक्षा मिल रही है, तरक्की दिख रही है।
और कांग्रेस चाहती है कि कश्मीर वापस उन "सुनहरे दिनों" में चला जाए, और इसीलिए अगर वे फिर से सत्ता में आते हैं, तो वे अनुच्छेद 370 को वापस लाना चाहते हैं।
उनके सहयोगी तो खुलेआम कहते हैं - "हम 370 वापस लाएंगे।"
मतलब साफ है - फिर से वही पत्थरबाजी, फिर से वही ब्रेनवॉश, फिर से वही बेमतलब की लड़ाइयाँ।
विजय देवरकोंडा ने एक ही स्पीच में दो सच बोल दिए -
1. पाकिस्तान की असली औकात क्या है।
2. कांग्रेस ने कश्मीर को कैसे बर्बाद किया।
इसलिए कह रही हूँ - मुझे बॉलीवुड का एक सुपरस्टार दिखाओ जो स्टेज पर खड़े होकर ये कहने की हिम्मत रखता हो।
नहीं मिलेगा। क्योंकि वहाँ हिम्मत नहीं, वहाँ सिर्फ बॉक्स ऑफिस का डर है, दुबई के शोज का लालच है।
विजय देवरकोंडा - तुम सिर्फ हीरो नहीं, तुम देश के हीरो हो।
इस वीडियो को इतना वायरल करो कि बॉलीवुड के गूंगे सुपरस्टार्स तक भी पहुँचे। जय हिंद!
📍बोलपुर, पश्चिम बंगाल 🇮🇳
RSS वर्ग में "राम" नाम की धुन पर आनंदित होते स्वयंसेवक!
जनवरी 2026 में, हिंदू युवा रिंटू पाल को कथित तौर पर संघ में शामिल होने के लिए पीटा गया था।
आज, सैकड़ों हिंदू युवा कथित तौर पर उसी क्षेत्र में आरएसएस में शामिल हुए हैं, और वर्ग में "जय श्री राम" के गानों पर झूम रहे हैं....
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में गुरुवार तड़के दो लापता स्पेशल पुलिस ऑफिसर (SPO) के गोलियों से छलनी शव बरामद किए गए हैं। दोनों बुधवार से लापता थे। अधिकारियों के मुताबिक, उनके शव दूरदराज के दच्छन इलाके से बरामद हुए हैं।
मृतकों की पहचान 57 वर्षीय बाबी चंद और 45 वर्षीय रशपाल कुमार के रूप में हुई है। ये दोनों स्थानीय पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) में तैनात थे। उनकी पोस्टिंग दच्छन के कियार गांव में थी। अधिकारियों के अनुसार, बुधवार को दोनों जवान अपने कैंप से धरना-मरवाह स्थित सेना की पोस्ट की ओर जा रहे थे। इसी दौरान वे लापता हो गए थे।
सर्विस राइफल भी गायब
दोनों जवानों के शव तो बरामद हो गए हैं, लेकिन उनके सर्विस हथियार नहीं मिले हैं। ऐसे में इस घटना के पीछे आतंकियों का हाथ होने की आशंका जताई जा रही है। मामले की जांच की जा रही है। ये जवान जिस इलाके में लापता हुए थे, वह आतंकियों के प्रभाव वाला बताया जाता है।
आपको बता दें कि श्रीनगर के साथ सटे गांदरबल में बुधवार की रात आतंकियों के एक दल को देखे जाने की सूचना पर सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान चलाया। सुरक्षाबलों ने आतंकियों का ठिकाना होने के संदेह में कई जगह तलाशी भी ली।
#JagranNews #JammuAndKashmir #Kishtwar
😱🔥 THE MOST MIND-BLOWING SOUTH INDIAN SUSPENSE THRILLER! 💀⚡ Get ready for an unforgettable cinematic experience filled with mysterious secrets, unexpected twists, shocking revelations, powerful performances, and heart-stopping moments. Every scene takes suspense to another level, keeping you guessing until the very end! 🎬🔥