@DrDhalBisen बैठक में विश्वविद्यालय के शिक्षण एवं प्रशासनिक पदों के सृजन पर विचार-विमर्श के उपरांत, औचित्य सहित प्रस्ताव शासन को उपलब्ध कराए जाने पर विचार किया गया।
आज लोक भवन में आयोजित उत्तराखण्ड क्रीड़ा विश्वविद्यालय, प्रबन्ध परिषद की बैठक की अध्यक्षता करते हुए राज्यपाल @DrDhalBisen ने कहा कि क्रीड़ा विश्वविद्यालय केवल डिग्री प्रदान करने का केंद्र न होकर उत्कृष्ट खेल संस्कृति के निर्माण का सशक्त संस्थान बने।
@DrDhalBisen कुलपति अमित कुमार सिन्हा ने खेल विश्वविद्यालय की प्रगति रिपोर्ट राज्यपाल के समक्ष प्रस्त���त करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय का शैक्षणिक सत्र 29 अगस्त,2026 से प्रारंभ हो चुका है।उन्होंने कहा कि हमारे 2 खिलाड़ी वर्तमान समय में भारतीय दल में उत्तराखण्ड से प्रतिनिधित्व भी कर रहे हैं।
@DrDhalBisen उन्होंने अवगत कराया कि विश्वविद्यालय को “मिशन ओलंपिक 2036” के लक्ष्य के अनुरूप विकसित किया जा रहा है। क��लपति ने विश्वविद्यालय की स्थापना, शैक्षणिक योजनाओं, प्रशासनिक ढांचे, मानव संसाधन, प्रस्तावित पाठ्क्रम एवं अवस्थापना विकास से संबंधित विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया।
झारखण्ड राज्य स��थापना दिवस एवं जनजातीय गौरव दिवस के उपलक्ष्य में लोक भवन में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल @DrDhalBisen ने उत्तराखण्ड की ओर से समस्त झारखण्डवासियों को झारखण्ड राज्य स्थापना दिवस की अग्रिम हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।
@DrDhalBisen@narendramodi दोनों राज्यों के बीच जनजातीय संस्कृति, पारम्परिक ज्ञान, हस्तशिल्प, शिक्षा एवं पर्यटन के क्षेत्रों में परस्पर सहयोग की व्यापक संभावनाएँ हैं। ऐसे प्रयास ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ की भावना ��ो और सुदृढ़ करेंगे।
@DrDhalBisen@narendramodi उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि झारखण्ड अपनी प्राकृतिक सम्पदा, सांस्कृतिक वैभव और सामर्थ्यवान जनशक्ति के बल पर विकास एवं समृद्धि के नए प्रतिमान स्थापित करते हुए विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देगा।
@DrDhalBisen@narendramodi उत्तराखण्ड के थारू, बोक्सा, भोटिया, जौनसारी एवं राजी तथा झारखण्ड के विभिन्न जनजातीय समुद���यों ने अपनी विशिष्ट भाषाओं, लोककलाओं और सांस्कृतिक विरासत को पीढ़ी-दर-पीढ़ी संरक्षित रखा है।