आज दिल्ली में जो दिल्ली पुलिस ने कायराना हरकत की है या जो दिल्ली पुलिस में सरकार के कहने पर किया है वो पुलिस ये जान ले कि उन पुलिस वालो के भी बच्चे है भगवान की लाठी जब पडती है तो आवाज नहीं होती है दिल्ली पुलिस के इस कृत्य के लिए मैं इसकी घोर निंदा करती हूँ
यह सिर्फ़ अपराध नहीं, सिस्टम की विफलता है।
2026 में भी गाँवों में शौचालय नहीं,
बच्चियाँ अंधेरे में बाहर जाने को मजबूर—
ये बेटी बचाओ नहीं, बेटी को ख़तरे में डालो है।
दोषियों को सज़ा मिले,
पर सवाल भी उठे— ज़िम्मेदार कौन?
हम उम्मीद करते हैं कि यह CBI जाँच माननीय न्यायाधीश की निगरानी में होगी—
यही माँग लगातार पूरे प्रदेश की जनता और स्वयं बेटी अंकिता के माता-पिता उठाते रहे हैं।
न्याय सिर्फ़ होना ही नहीं चाहिए,दिखना भी चाहिए।
#JusticeForAnkitaBhandari#CBIInquiry#CourtMonitoredProbe #UttarakhandNews
महिला पुलिस कर्मी भा सुरक्षित नहीं!
राजस्थान चूरू: थाने में तैनात महिला पुलिसकर्मी से गैंगरेप,
जिस देश में महिला पुलिस सुरक्षित नहीं है फिर आम इंसान का क्या ही होगा ??
गुजरात वडोदरा में 15 साल की मासूम बच्ची के साथ गैंगरेप, पुलिस की कार्यवाही पर भी सवाल !
वडोदरा के फतेहगंज इलाके में उत्तर प्रदेश से रिश्तेदारों से मिलने आई 15 वर्षीय नाबालिग लड़की दो दरिंदों का शिकार बन गई।
8 जनवरी, गुरुवार दोपहर के समय "तेरा सगा तुझे बुला रहा है" कहकर उसे ललचाकर कमरे में ले गए।
हर्षित मेकवाना और हैप्पी नाम के दो युवकों ने लड़की को 3 घंटे तक कमरे में बंद रखकर बारी-बारी से सामूहिक दुष्कर्म किया।
पड़ोसियों को शक होने पर उन्होंने चिल्लाना शुरू किया, तब आरोपी वहां से भाग निकले।
पीड़िता के पिता का आरोप है कि जब वे पुलिस स्टेशन पहुंचे तो पुलिस ने शिकायत दर्ज करने के बजाय उन्हें टाल दिया।
जब समाज के लोग और नेता बड़ी संख्या में पुलिस स्टेशन पहुंचे, तब जाकर पुलिस ने मामला दर्ज किया।
हंगामा मचने के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों (हर्षित और हैप्पी) को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित नाबालिग लड़की फिलहाल अस्पताल में इलाज के अधीन है।
#VadodaraGangrape #JusticeForMinor
🚨 जोधपुर: सीएम भजनलाल शर्मा के कार्यक्रम के लिए ट्रैफिक वन-वे कर दिया गया,
स्कूल वैन ने छात्र को कुचल दिया।
इस देश में VIP की गाड़ी के आगे जनता की ज़िंदगी की कोई रफ्तार नहीं होती — रुकती है, कुचलती है… और फिर ख़बर बन जाती है।
महिला अपराध: उत्तराखंड में 5 साल में लापता हुईं 10,500 महिलाएं, 767 अभी भी मिसिंग
उत्तराखंड में तीन साल में दुष्कर्म की 1822 घटनाएं, 318 अज्ञात महिलाओं के शव मिले, सिर्फ 87 की हो सकी शिनाख्त !
साल 2021 से 2023 के बीच में बलात्कार की 1,822 घटनाएं हुईं. इस दौरान महिला अपहरण की 1,796 घटनाएं सामने आईं. महिला गुमशुदगी के 4,890 मामले दर्ज हुए तो दहेज हत्या की 190 घटनाएं भी हुई हैं !!
कोटा की सड़कों पर एक मासूम की बेबसी!
ये वीडियो कोटा का है, जिसमें एक छोटी बच्ची सड़क के डिवाइडर पर बैठी फूट-फूट कर रोती नजर आ रही है. बताया जा रहा है कि बच्ची एक ऑटो में बैठे यात्री को गुलाब बेचने की कोशिश कर रही थी, और जब वह ऑटो के पीछे दौड़ी तो ड्राइवर ने उसे थप्पड़ मार दिया. ये वीडियो इंस्टाग्राम पर कंटेंट क्रिएटर 'Ride With Shikhar' ने शेयर किया है, जिसमें बच्ची की बेबसी साफ दिखाई देती है.
(Video Courtesy: @ride_with_shikhar / Instagram)
#Kota | #ViralVideo | #Heartbreaking
राजस्थान में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना !
अलवर में विवाहिता के साथ चलती गाड़ी में गैंगरेप, 11 दिनों तक बंधक बनाकार जिस्म नोचते रहे हैवान, 11 दिन बाद महिला को बेहोशी की हालत में सड़क किनारे फेंक कर दरिंदे फरार हो गए !!
20 साल की छात्रा ने प्रिंसिपल ऑफिस के सामने अपने आप पर पेट्रोल डाल कर खुद को खत्म कर लिया।
कारण : लो अटेंडेंस के संबंध में वो कॉलेज के Hod के पास गई। HoD ने उससे सेक्सुअल डिमांड की। उसने मना कर दिया, शिकायत की तो कॉलेज प्रशासन ने कहा कि फेल कर देंगे, कॉलेज से निकाल देंगे। कॉलेज प्रशासन HoD को बचा रहा था।
बच्ची ने अपनी अंतिम कोशिश की। X अकाउंट बना कर ओडिशा के मुख्यमंत्री सहित अन्य मंत्रियों, NCW, केंद्रीय शिक्षा मंत्री आदि को टैग करके अपनी समस्या बताई। लेकिन किसी ने उसकी बात नहीं सुनी।
कॉलेज प्रशासन ने प्रिंसिपल को निर्दोष करार दे दिया और बच्ची पर दबाव बनाया कि वह अपनी कंप्लेन वापस ले ले। कोई अन्य रास्ता न पाकर बच्ची ने पेट्रोल डाल कर खुद को जला लिया। दो दिन बाद हॉस्पिटल में उसकी मृत्यु हो गई।
इस देश का सड़ा हुआ सिस्टम है। यहां कॉलेज, यूनिवर्सिटी में शिक्षकों की मनमानी चलती है। और यहां छात्रों की समस्या कोई नहीं सुनता। कुछ महीने पहले ही भुवनेश्वर में एक नेपाली छात्रा ने सुसाइड किया था। इस देश के अधिकारी, नेता सब के सब सड़ चुके हैं। ये आपको लूट खाना चाहते हैं। ये आपकी लाश पर राजनीति करेंगे।
खैर क्या हुआ अगर किसी की बेटी मर गई, बेटी तो आप फिर से पैदा कर लेंगे अभी तो आप ये देखिए कि चुनाव में खड़ा प्रत्याशी आपकी जाति या धर्म का है या नहीं!