हमारे वायु वीर देश की सुरक्षा और संप्रभुता के सजग प्रहरी हैं।
आज भारतीय वायु सेना की 94वीं वर्षगांठ के अवसर पर आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी, माननीय रक्षा मंत्री श्री @rajnathsingh जी एवं मा. राज्यपाल श्रीमती @anandibenpatel जी की गरिमामयी उपस्थिति में पावन नगरी वाराणसी के नमो घाट पर आयोजित भव्य एयर शो 'Wings Over Ganges' में सम्मिलित हुआ।
इस अवसर पर वायु सेना के शौर्य, कौशल और आधुनिक सामर्थ्य का अद्भुत प्रदर्शन हुआ।
इस गौरवपूर्ण आयोजन को अपनी उपस्थिति से अविस्मरणीय बनाने के लिए प्रधानमंत्री जी, रक्षा मंत्री जी एवं राज्यपाल जी का हृदय से आभार।
@IAF_MCC के सभी वीर जवानों के शौर्य और समर्पण का अभिनंदन।
जय हिंद।
काशी की पावन धरा पर आज औद्योगिक विकास को नई गति, महिला सशक्तीकरण को नई ऊर्जा और श्रम की शक्ति को नई संभावनाओं का संबल मिला है।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी ने अरविंद लिमिटेड की नई परिधान निर्माण इकाई का उद्घाटन कर काशी की विकास यात्रा में औद्योगिक प्रगति का नया अध्याय जोड़ा है।
इस अवसर पर मा. राज्यपाल श्रीमती @anandibenpatel जी की भी गरिमामयी उपस्थिति रही।
यह पहल रोजगार, श्रमिकों को सम्मानजनक आजीविका और माताओं-बहनों के जीवन में समृद्धि के नए अवसर सृजित करेगी।
आभार प्रधानमंत्री जी।
.@IAF_MCC की 94वीं वर्षगांठ पर आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी की गरिमामयी उपस्थिति में वाराणसी में नमो घाट पर आयोजित एयर शो 'Wings Over Ganges' में...
https://t.co/s4lx15fP6d
राष्ट्र की एकता को जन-जन की चेतना और अखंडता को हर भारतीय का संकल्प बना रहे आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी ने आज @mannkibaat में 'लौह पुरुष' सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती 'राष्ट्रीय एकता दिवस' पर आयोजित 'Run for Unity' से जुड़ने का आह्वान किया है।
आइए, इस आह्वान से जुड़ें और 'एक भारत-श्रेष्ठ भारत' के संकल्प को नई शक्ति दें।
भारत की एकात्मता को समृद्ध करते आह्वान के लिए हार्दिक आभार प्रधानमंत्री जी।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी द्वारा आज @mannkibaat में 'Vocal for Local' को खरीदारी का मंत्र बनाने का आह्वान स्वदेशी के प्रति जनभागीदारी को सशक्त करने तथा 'आत्मनिर्भर भारत' से 'विकसित भारत' के संकल्प को सिद्ध करने की दिशा में प्रेरक पहल है।
प्रधानमंत्री जी के दूरदर्शी नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में स्वदेशी अब केवल एक नारा नहीं, बल्कि आत्मनिर्भरता, स्वाभिमान और राष्ट्र निर्माण का जनांदोलन बन गया है।
आइए, प्रधानमंत्री जी के आह्वान से जुड़ें और हर खरीद में स्वदेशी को स्थान दें, हर कारीगर के सपनों को नई उड़ान दें। हमारी यही छोटी-छोटी पहल 'आत्मनिर्भर भारत-विकसित भारत' की यात्रा को नई शक्ति देगी।
प्रेरणादायी आह्वान के लिए हार्दिक आभार प्रधानमंत्री जी।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी ने आज @mannkibaat में महर्षि वाल्मीकि जी की रामायण में निहित सेवा, करुणा और सामाजिक समरसता के शाश्वत संदेश का स्मरण कराया।
माता शबरी के प्रति प्रभु श्री राम का स्नेह और निषादराज से उनकी मित्रता इसी समरस भाव के प्रतीक हैं।
श्री अयोध्या धाम में इन महान विभूतियों के मंदिर हमारी विरासत को सम्मान दे रहे हैं, तो महर्षि वाल्मीकि जी के नाम पर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा उसी विरासत को आधुनिक विकास से जोड़ रहा है।
जहां विकास अपनी जड़ों से जुड़ा हो और समृद्धि का मार्ग सबके लिए खुला हो, वहीं रामराज्य की लोकमंगलकारी भावना साकार होती है।
इस पावन संदेश के लिए आपका हार्दिक आभार प्रधानमंत्री जी।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के दूरदर्शी एवं निर्णायक नेतृत्व में भारत ने वैश्विक पटल पर अपनी आर्थिक शक्ति का नया अध्याय लिखा है। आज भारत विश्व की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में अग्रणी है और आत्मनिर्भरता, नवाचार तथा विकास के नए प्रतिमान स्थापित कर रहा है।
राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ 'नए भारत' में लोकतंत्र की जड़ें और मजबूत हुई हैं। नीति-निर्माण के केंद्र में आम जनता है, गरीब कल्याण शासन की प्राथमिकता है, अंत्योदय आत्मनिर्भरता का आधार है और जनभागीदारी विकास को जन-आंदोलन का रूप दे रही है।
आस्था, अस्मिता और आत्मविश्वास से परिपूर्ण नए भारत में सामाजिक न्याय, नारी सशक्तीकरण, डिजिटल नवाचार और आर्थिक समृद्धि की संभावनाएं साकार हो रही हैं। विकास की यह यात्रा जन-आकांक्षाओं को अवसरों में बदलते हुए राष्ट्र की सामर्थ्य को निरंतर विस्तार दे रही है।
आज जब विश्व के अनेक हिस्से हिंसा और अस्थिरता से जूझ रहे हैं, भारत लोकतांत्रिक स्थिरता, आर्थिक प्रगति और सांस्कृतिक चेतना के साथ निरंतर आगे बढ़ रहा है। ऐसे समय में संकीर्ण मानसिकता वाली कुछ राजनीतिक ताकतें सत्ता के स्वार्थ में देश को अस्थिरता, अराजकता और अलगाववाद की भट्टी में झोंकने का षड्यंत्र रच रही हैं। राष्ट्रीय हितों को ताक पर रखकर वैश्विक मंचों पर भारत की छवि धूमिल करने का निरंतर प्रयास कर रही हैं।
इन चुनौतियों के बावजूद भारत अपने विकास के लक्ष्य के प्रति अडिग संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है। इस राष्ट्रीय यात्रा में उत्तर प्रदेश अपनी विशाल कृषि क्षमता, विस्तृत होते औद्योगिक आधार, आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और युवा शक्ति के सामर्थ्य के बल पर कृषि से विनिर्माण तक, निवेश से रोजगार सृजन तक, हर क्षेत्र में प्रगति को गति दे रहा है और 'विकसित भारत' के निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
हमारा संकल्प अटल है- राष्ट्रहित सर्वोपरि, राष्ट्रीय एकता अक्षुण्ण और विकास की गति अविराम। राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ भारत की प्रगति का यह महायज्ञ अनवरत जारी रहेगा।
आज अविनाशी काशी का आकाश भारतीय वायु सेना के शौर्य और पराक्रम से गौरवान्वित होगा।
इस गौरवपूर्ण अवसर पर बाबा विश्वनाथ की पावन नगरी में आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी तथा माननीय रक्षा मंत्री श्री @rajnathsingh जी का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन।
भारतीय वायु सेना के 94 गौरवशाली वर्षों के उपलक्ष्य में नमो घाट पर आयोजित 'विंग्स ओवर गंगा' एयर शो में आप दोनों का आत्मीय सान्निध्य प्राप्त होगा।
इसके साथ ही प्रधानमंत्री जी अरविंद लिमिटेड की नई परिधान निर्माण इकाई का उद्घाटन कर वस्त्र उद्योग और क्षेत्र के औद्योगिक विकास को नई गति देंगे।
माँ गंगा की पावन धरा पर राष्ट्र रक्षा का पराक्रम, औद्योगिक विकास का संकल्प और सनातन संस्कृति का गौरव नए भारत की सामर्थ्यवान यात्रा को नई ऊंचाई प्रदान करेंगे।
हर हर महादेव।
जय हिंद।
A major step towards a more secure financial system. The RBI's new facilities in Bhubaneswar will strengthen digital infrastructure and cybersecurity capabilities. @RBI https://t.co/ryignasX8k
लोकसेवक आवास में माननीय मुख्यमंत्री श्री @samrat4bjp जी से मिलकर पश्चिम चंपारण में गंडक नदी के तटबंध के सुदृढ़ीकरण एवं पक्कीकरण हेतु ज्ञापन सौंपा तथा शीघ्र आवश्यक कार्रवाई का आग्रह किया, ताकि क्षेत्रवासियों को बाढ़ की समस्या से राहत मिल सके।
#प्रगतिशील_चंपारण#WestChamparan
॥सुंदर कांड॥
सुनु सुत तोहि उरिन मैं नाहीं। देखेउँ करि बिचार मन माहीं॥पुनि पुनि कपिहि चितव सुरत्राता। लोचन नीर पुलक अति गाता॥
भावार्थ:-हे पुत्र! सुन, मैंने मन में (खूब) विचार करके देख लिया कि मैं तुझसे उऋण नहीं हो सकता। देवताओं के रक्षक प्रभु बार-बार हनुमान्जी को देख रहे हैं। नेत्रों में प्रेमाश्रुओं का जल भरा है और शरीर अत्यंत पुलकित है॥
#RamCharitManas
#SundarKand
भारत के यशस्वी माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री @AmitShah जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं । आपका नेतृत्व राष्ट् की शक्ति और आत्मनिर्भरता का प्रतीक है । ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको दीर्घायु बनाये और देश को शिखर तक पहुंचाए ।
@AmitShahOffice