🔥 पूर्ण वेतनमान की मांग को लेकर BRVAS ने बेलागंज विधायिका श्रीमती मनोरमा देवी जी को सौंपा ज्ञापन
गयाजी । बिहार के शिक्षकों को पूर्ण वेतनमान सहित शिक्षक हित से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर BRVAS गयाजी जिला इकाई ने अपनी आवाज जनप्रतिनिधियों तक पहुंचाने का अभियान तेज कर दिया है।
इसी क्रम में बेलागंज विधानसभा क्षेत्र के माननीया विधायिका श्रीमती मनोरमा देवी जी से प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात कर शिक्षकों की पूर्ण वेतनमान की प्रमुख मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।
प्रतिनिधिमंडल में BRVAS कार्यकारी जिला प्रभारी- पुरुषोत्तम सर, संयोजक- मनीष सर, सह संयोजक - मिलन सर, कार्यकारिणी सदस्य प्रेम सर रितिका रति मैम एवं सदस्य प्रफुल्ल सर ,रामशरण सर ,गोविंदा सर, रागीब सर,सुनील सर सहित समस्त शिक्षक साथी उपस्थित रहें।
प्रतिनिधिमंडल ने स्पष्ट रूप से कहा कि बिहार के शिक्षक लंबे समय से अपने अधिकारों और सम्मानजनक वेतनमान की मांग उठा रहे हैं। पूर्ण वेतनमान की मांग को अब हर जनप्रतिनिधि तक पहुंचाने और विधानसभा के माध्यम से शिक्षकों की आवाज मजबूती से उठाने की आवश्यकता है।
शिक्षा विभाग और माननीय शिक्षा मंत्री जी को अब गंभीरता से विचार करना होगा।
यदि शिक्षकों का 7वें वेतनमान के अनुरूप Level Pay निर्धारित नहीं किया गया, तो आने वाले समय में इसके गंभीर परिणाम देखने को मिल सकते हैं। जल्द ही बिहार के पड़ोसी राज्यों में शिक्षक बहाली की प्रक्रिया शुरू होने वाली है। ऐसे में यदि वहां बेहतर वेतनमान और सेवा शर्तें मिलती हैं, तो बिहार से इस्तीफों की झड़ी लगने की आशंका को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।
आखिर कोई भी कर्मचारी नौकरी क्यों करता है?
अपने परिवार के लिए।
परिवार चलाने के लिए घर का राशन, बच्चों की पढ़ाई, माता-पिता की दवाइयां और रोजमर्रा की जरूरतों का एक निश्चित खर्च होता है। जब एक शिक्षक की आय उसके परिवार की आवश्यकताओं के अनुरूप नहीं होगी, तो उसका आर्थिक दबाव बढ़ना स्वाभाविक है। ऐसी परिस्थिति में शिक्षक का ध्यान भी अतिरिक्त आय के साधन खोजने की ओर जाएगा।
शिक्षक से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की अपेक्षा तभी की जा सकती है, जब उसे सम्मानजनक और न्यायसंगत वेतन मिले।
माननीय मुख्यमंत्री जी एवं शिक्षा मंत्री जी से विनम्र आग्रह है कि इस शिक्षक दिवस पर बिहार के शिक्षकों को कोई दिखावटी उपहार नहीं, बल्कि 7वें वेतनमान के अनुरूप Level Pay का अधिकार प्रदान किया जाए।
सरकारी कर्मचारी के वेतन का श्रृंगार उसका Level Pay है।
शिक्षक को भी यह सम्मान मिलना चाहिए।
🎁 इस शिक्षक दिवस पर शिक्षकों को Level Pay का उपहार दीजिए।
#BiharTeachersNeed7thPay
#TeachersDay
#LevelPayForTeachers
#शिक्षकों_को_लेवल_पे
#एक_वेतनमान
#BiharTeachersneed7thpay
शिक्षकों की मेहनत से बिहार का भविष्य बनता है, तो उनके वेतन में न्याय क्यों नहीं?
सातवें वेतनमान के अनुरूप वेतन निर्धारण की मांग किसी विशेष सुविधा की नहीं, बल्कि सम्मान, समानता और अधिकार की मांग है
सरकार शिक्षकों की आवाज़ सुने और उचित निर्णय ले
#BiharTeachersNeed7thPay#वेतनमान_दो
बिहार के शिक्षक भी सम्मानजनक वेतन और सुरक्षित भविष्य के हकदार हैं। समान कार्य के लिए समान सम्मान और न्यायसंगत वेतन मिलना चाहिए।
सातवां वेतनमान लागू किया जाए।
#BiharTeachersNeed7thPay#BiharTeachersNeed7thPay
ट्विटर(X )पे
1 नम्बर पे
16 नंबर पे
21 नम्बर पे
22 नम्बर पे
28 नम्बर पे
हमारा ही मुद्दा ट्रेंडिंग कर रहा है।
#BiharTeachersNeed7thPay
अब तो सुन लीजिए मुख्यमंत्री जी @samrat4bjp
#BiharSchoolTeachersNeed7thPayWithPayLevel ✊🔥
एक मांग — पूर्ण वेतनमान
7वाँ पुनरीक्षित वेतनमान, Pay Level के साथ!
बीपीएससी से बहाल विद्यालय अध्यापकों के साथ दोहरी नीति नहीं चलेगी!
#BiharTeachersNeed7thPay
Bihar’s teachers are not asking for a privilege—we are demanding our rightful सम्मान and equal opportunity.
Implementation of the 7th Pay Commission are essential for the dignity and future security of teachers. @samrat4bjp@mkrtiwari_bjp
बिहार के सरकारी शिक्षक देश के अन्य राज्यों की तुलना में कम वेतन पर हैं। राज्यकर्मी होने के बावजूद समान काम-समान वेतन नहीं मिल रहा।
@samrat4bjp@mkrtiwari_bjp@EduMinOfIndia@PMOIndia@narendramodi
लगभग 6 लाख शिक्षकों को केन्द्रीय वेतनमान दो। शिक्षा की नींव कमजोर रखकर विकास का दावा अधूरा है।
@BiharEducation_ #BiharTeachersNeed7thPay