2020 ने सिखाया कि जब आप कभी टूटने के कगार पर हों और कोई गले से लगा ले तो सब ख़ूबसूरत होने जैसा लगने लगता है.
सो, शुक्रिया 2020 तुमने सीखाया है उन बातों के मायने जो लोग भूलने लगे थे. 🤗☺
#2020Year
2020 शायद लोग तुमसे नफ़रत करे लेकिन मैं मुहब्बत के साथ तुम्हें याद रखूँगा. तुम्हारी वजह से हमने सीखा अपनों का साथ कितना मायने रखता है. किसी कमज़ोर पल में कोई हाथ थाम ले तो कितनी ताक़त मिलती है. 🥰☺
@anu_writes 😌
"आप ताकतवर है तो उसके साथ बड़ी ज़िम्मेदारिया भी लेना सीखे,ना की घमंड से भर जाना।"
क्य़ूँकि बड़ा होना स्वाभिमान भरा नहीं,ज़िम्मेदारी भरा होना है।
तुम्हारी ताकत सिर्फ तुम्हारी नहीं है,चूँकि तुम्हारे पास धन-दौलत,पद-प्रतिष्ठा है,तब तुम्हारी ज़िम्मेदारी भी है परिवार के काम आने की। ❤
#भोपाल_और_रेडलाइट ☯
कॉलेज से घर लौटते समय जो एक रेडलाइट पड़ती थी उससे मिले बहुत दिन हो गए। वो इकलौती चीज़ थी जो मुझे भागते भागते रोक लेती थी। समय देती थी। ये सोचने के लिए कि दिन जो ढल चुका है वो कहां पे खत्म होगा। 🥰😌😏