कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक अशोक अरोड़ा जी, जो राज्यसभा चुनाव में काउंटिंग एजेंट के रूप में अंदर थे, ने बताया कि राज्य सभा चुनाव में कुल 83 वैलिड वोट्स में 28 का कोटा था�� कांग्रेस के 28 वोट पड़े, बीजेपी के 39 और निर्दलीय को 16 वोट पड़े। जब दो सीट का कोटा पूरा हो जाता है तो फिर कोई सेकंड काउंट नहीं होता। यानी तीसरे कैंडिडेट की वोट गिनी भी नहीं जाती।
ऐसा नहीं है कि हम पॉइंट्स से जीतें हैं। वोट रिजेक्ट करवाने की बीजेपी की साजिश के हिस्से के तहत ही यह भ्रम फैलाया जा रहा है।
@AshokArora_INC
Another year around the sun, and like always, wishing you good health, happiness and success, bhai.
From sharing the same birthday to sharing decades of life, studies, work and friendship — my wishes for you go far beyond today. Happy everyday, Deepender. 🤍
#HBDDeependerHooda
देश की सबसे बड़ी पंचायत में सबसे सर्वश्रेष्ठ सांसद @DeependerSHooda जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
हम सभी ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते है। #HBDDeependerHooda
लोकसभा के शीतकालीन सत्र में भाजपा सरकार की आर्थिक नीतियों से जुड़ा एक महत्वपूर्ण विषय उठाया -
अर्थव्यवस्था के कई बड़े सेक्टर्स में एक या दो कंपनियों की मोनोपॉली (अत्याधिक प्रभुत्व) हो गई है जिससे consumer यान�� ग्राहक को कीमत चुकानी पड़ रही है। सरकार को इसपर अंकुश लगाना होन���।
करनाल ग्रामीण कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश वैध जी को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं।
ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, प्रसन्न और दीर्घायु जीवन की कामना करता हूँ।
आज📍रेवाड़ी में 'वोट चोर, गद्दी छोड़' अभियान के तहत आयोजित रोष प्रदर्शन में @INCHaryana अध्यक्ष श्री @RaoNarenderS जी के साथ।
साथ AICC सचिव एवं @INCHaryana सह-प्रभारी @JitendraBaghel_ जी, पूर्व विधायक @Chiranjeev_INC जी, पूर्व मंत्री जगदीश यादव जी, पूर्व मंत्री एम. एल. रंगा जी, पूर्व मंत्री जसवंत सिंह जी, रेवाड़ी ग्रामीण कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुभाष चंद छाबड़ी जी, रेवाड़ी शहर कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रवीण चौधरी जी, जिला प्रभारी रघुबीर भारद्वाज जी, वेदप्रकाश जी, राकेश यादव जी, NSUI हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष भाई @AvinashYadav___ , नीलम भगवाड़िया जी आदि।
यह है भाजपा की व्यवस्था! हरियाणा के युवाओं को जानना चाहिए — कांग्रेस ने चुनाव जीता था, ���ेकिन भाजपा ने वोट चोरी से सरकार बनाई। आज जो मुख्यमंत्री कुर्सी पर बैठे हैं, वो जनता के नहीं, वोट चोरी के दम पर बैठे हैं।
#वोटचोरी
@HaryanaTracker@Kumari_Selja जी आप @ProfSampatSingh को बड़ा नेता मानती हैं, लेकिन वो तो अवसरवादी निकला।
जहाँ स्वार्थ पूरा हुआ, वहीं टिक गया —
जहाँ कुछ न मिला, वहाँ अल��िदा कह दिया।
अपने आपको “विकास पुरुष” बताने वाले केंद्रीय मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने वर्ष 2016 में राज्य स्तरीय वन महोत्सव के तहत तत्कालीन वन मंत्री राव नरबीर सिंह के गांव बूढ़पुर (जिला रेवाड़ी) में त्रिवेणी लगाई थी।
🌳 9 साल बाद वहां पेड़ नहीं, बस झाड़ियाँ उगी हैं!
मैंने संसद में गुड़गाँव की बदहाली को लेकर सवाल पूछा तो केंद्र सरकार में महकमे के मंत्री खट्टर साहब का जवाब आया - 'कि गुड़गाँव के लोगों को किसी समस्या का सामना करना ही नहीं पड़ रहा।'
"तुम्हारी फाइलों में गाँव का मौसम गुलाबी है
मगर ये आंकड़े झूठे हैं ये दावा किताबी है" - अदम गोंडवी
मेरी लोकसभा क्षेत्र रोहतक की 17 वर्षीय होनहार युवा बैडमिंटन खिलाड़ी उन्नति हुड्डा ने चाइना ओपन-2025 में शानदार प्रदर्शन कर हम सभी देश-प्रदेशवासियों का दिल जीता है। उन्होंने देश की उम्दा बैडमिंटन खिलाड़ी पी. वी. सिंधु को हराकर अपनी खेल प्रतिभा को साबित किया है।
चाइना ओपन-2025 के महिला सिंगल्स के क्वार्टर फाइ���ल में उनके हारने से हम सभी खेल प्रेमियों को निराशा तो हुई लेकिन हमें पूरा विश्वास है कि उन्नति हुड्डा आने वाले समय में पूरे दम-खम के साथ देश-प्रदेश का नाम विश्वपटल पर पुनः ऊंचा करेंगी।
आज महम के भैणी सुरजन, भैणी चंद्रपाल, भैणी भैंरो, भैणी महाराजपुर, भैणी मातो, सैमाण समेत आदि गांवों का दौरा किया और भारी जलभराव से परेशान ग्रामीणों से मुलाकात की।
सरकार तुरंत जलनिकासी के साथ ही स्पेशल गिरदावरी कराकर किसानों को फसल खराबे का मुआवजा दे। जलभराव के स्थाई समाधान की पुख्ता योजना बनाई जाए। जलभराव वाले गाँवों को बाढ़ग्रस्त घोषित कर सभी सुविधाएँ प्रदान की जाए।
इस दौरान विधायक बलराम दांगी जी मौजूद रहे।
चूरू, राजस्थान में भारतीय वायुसेना के जगुआर लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त होने का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है। इस हादसे में पायलट और को–पायलट के शहीद होने की सूचना अत्यंत पीड़ादायक है।
वीर जवानों को सादर श्रद्धांजलि एवं शहीद के परिवारजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूँ। दुःख की इस घड़ी में पूरा देश अपने शहीदों के परिवार के साथ एकजुट है।
जय हिन्द!
राजस्थान के चुरू में हुए दुर्भाग्यपूर्ण लड़ाकू विमान हादसे में रोहतक के स्क्वाड्रन लीडर लोकेंद्र सिंह सिंधु की शहादत की खबर दुःखद है।
शहीद जवान को श्रद्धांजलि व शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएँ व्यक्त करता हूँ। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति व शोकाकुल परिवारजनों को संबल प्रदान करें।
जय हिंद 🇮🇳
HPSC भंग कर ��र्ती परीक्षाओं में धांधली की सीबीआई जांच कराई जाए और HPSC चेयरमैन किसी हरियाणवी को लगाया जाए।
HPSC द्वारा अलग-अलग विषयों की असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा में लगातार घपले की शिकायतें आ रही हैं। आज फिर अभ्यर्थियों ने गलत तरीके से Answer Key बदलने की शिकायतें की हैं।
प्रश्नों को कॉपी पेस्ट करना, पेपर लीक कराना समेत तमाम आरोप HPSC, बड़े कोंचिंग सेंटरों और सत्ता में बैठे लोगों की मिलीभगत को उजागर करते ��ैं। साथ ही पिछले कई वर्षों से हर HPSC की भर्ती में हरियाणा से कहीं ज़्यादा बाहर के बच्चों का सेलेक्ट होना भी कई सवाल खड़े करता हैं ।
बीजेपी हरियाणवियों को क्यों इतना हल्के में ले रही है? क्या हरियाणा के लोग अधिकारी बनने की योग्यता नहीं रखते?
पिछले 11 वर्ष में अन्य राज्य के लोगों को क्लास 1, 2 की 75% सरकारी नौकरीया देने के साथ अब तहसीलदार जैसे पदों पर भी डेप्यूटेशन से हरियाणा से बाहर के लोगों को बुलाया जा रहा है।
एक तरफ जहां तमाम राज्य सरकारें, खासकर बीजेपी की सरकारें अपने-अपने राज्य की नौकरियों में स्थानीय लोगों को तरजीह देती हैं। उन सरकारों ने भर्ती पेपर में भाषा की अनिवार्यता और स्टेट GK के ज्यादा से ज्यादा प्रश्न पूछने जैसे नियम लागू किए हैं, ताकि स्थानीय अभ्यार्थी ह�� पेपर पास कर पाए। जबकि हरियाणा में ठीक इसके विपरीत नीतियां बन रही हैं। भर्ती पेपरों से हरियाणा GK गायब कर दी गई है और डोमिसाइल से 15 साल की शर्त हटा दी गई है। HPSC के चेयरमैन से लेकर HPSC की तमाम भर्तियों व बड़े पदों पर अन्य राज्य के लोगों को नियुक्त किया जा रहा है। इससे भी जी नहीं भरा तो अब डेपूटेशन पर बाहर से अधिकारियों को बुलाया जा रहा है, जबकि इन पदों पर पहला अधिकार हरियाणवियों का है।