Concluding a very productive visit to Italy. My discussions with Prime Minister Giorgia Meloni covered a wide range of sectors. A key outcome of the visit was our decision to elevate India-Italy ties to a Special Strategic Partnership, which will add new momentum to our cooperation in the years to come.
I thank Prime Minister Meloni, the Government of Italy and the wonderful people of Italy for their friendship.
@GiorgiaMeloni
जब हम मटका अपनाते हैं,
तो हम सिर्फ एक बर्तन नहीं,
बल्कि एक सोच को जीवित रखते हैं—
सादगी, संतुलन और सतत जीवन की सोच।
आज भी वही सुकून, वही मिट्टी की सौंधी खुशबू कगार पे है—
“मटका पुनर्जीवन”— टिकाऊ जीवनशैली की ओर छोटा सा बदलाव हमारे इंतज़ार में है।
#मटका_पुनर्जीवन #WaterConservation #WaterManagement #SustainableIndia #EveryDropCounts #MatkaMovement #WaterWisdom #SimpleSolutions #SmartLivingIndia #DrinkingWater
‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिलेगा नया विस्तार…
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दो मादा चीतों को खुले जंगल में करेंगे मुक्त
🗓️11 मई 2026
📍कूनो नेशनल पार्क, श्योपुर
@DrMohanYadav51@minforestmp#CMMadhyaPradesh
सतत् कृषि के लिए राष्ट्रीय मिशन
National Mission for Sustainable Agriculture
भारत में वर्षा आधारित कृषि, जो कुल बोए गए क्षेत्र का लगभग 60 प्रतिशत है, देश की कृषि अर्थव्यवस्था का एक महत्वपूर्ण आधार बनी हुई है और कुल खाद्य उत्पादन में लगभग 40 प्रतिशत का योगदान देती है।
इसकी अहम भूमिका को देखते हुए, खाद्यान्न की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए प्राकृतिक संसाधनों का सतत् प्रबंधन और साथ ही मज़बूत वर्षा आधारित कृषि प्रणालियों का व्यवस्थित विकास बेहद ज़रुरी है। ...
अधिक जानकारी के लिए PIB लिंक: https://t.co/3CcYyAcIM9
#KishanVani
@MIB_India@airnewsalert
पूरे देश के ग्रामीण क्षेत्रों में विकसित भारत-जी राम जी अधिनियम का 1 जुलाई 2026 से ऐतिहासिक शुभारंभ
भारत सरकार ने 11 मई 2026 को विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) यानी VB: G RAM G अधिनियम, 2025 को अधिसूचित कर दिया, जो 1 जुलाई 2026 से पूरे देश के ग्रामीण क्षेत्रों में लागू होगा।
यह भारत के ग्रामीण विकास में एक बड़ा और ऐतिहासिक बदलाव है। ...
अधिक जानकारी के लिए PIB लिंक: https://t.co/3ZysZoKMMw
#VBGRAMG #ViksitBharat_GRAMG #125daysGuarantee_G_RAM_G
@MoRD_GoI@MIB_India@airnewsalert
विक्रमशिला गंगा डॉल्फिन अभयारण्य उन दुर्लभ गंगा डॉल्फ़िन्स का सुरक्षित आशियाना है, जिनकी छलांगें कभी नदी की पहचान हुआ करती थीं। इन्हीं विलुप्ति की कगार पर पहुँचती आवाज़ों के संरक्षण हेतु वर्ष 1991 में इस अभयारण्य की स्थापना की गई। आज ये डॉल्फ़िन्स IUCN की रेड लिस्ट में संकटग्रस्त प्रजाति के रूप में दर्ज हैं और भारतीय वन्यजीव संरक्षण अधिनियम की अनुसूची-1 के तहत सर्वोच्च संरक्षण प्राप्त करती हैं। साथ ही, इस डॉल्फिन अभयारण्य की गोद में भारतीय ऊदबिलाव, घड़ियाल और कई अन्य दुर्लभ जीव भी अपना बसेरा बनाए हुए हैं।
#भारत_के_डॉल्फ़िन_अभ्यारण्य #GangaRiver #BiharTourism #VikramshilaDolphinSanctuary #BhagalpurDistrict #GangeticDolphin #IncredibleIndia #WaterManagement #WaterConservation #JalShakti
"लहरों के बीच, 🇮🇳तिरंगे की शान!"
भारत ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के राधानगर बीच पर पानी के नीचे दुनिया का सबसे बड़ा राष्ट्रीय ध्वज फहराकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है।
इस अविश्वसनीय कारनामे को आधिकारिक तौर पर 'गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स' (Guinness World Records) में दर्ज किया गया है।
पानी के नीचे प्रदर्शित किए गए इस विशालकाय तिरंगे का आकार 60 मीटर x 40 मीटर था।...
#GuinnessWorldRecord | #IndianNavy | #AndamanAndNicobar
@MIB_India@airnewsalerts
📊𝐍𝐚𝐭𝐢𝐨𝐧𝐚𝐥 𝐀𝐠𝐫𝐢𝐜𝐮𝐥𝐭𝐮𝐫𝐞 𝐌𝐚𝐫𝐤𝐞𝐭 (𝐞-𝐍𝐀𝐌)
2016 में शुरू किया गया, “एक राष्ट्र, एक बाजार” की परिकल्पना के साथ, यह देश भर की मंडियों को एक एकीकृत व्यापार मंच से जोड़ता है
23 राज्यों और 4 केंद्र शासित प्रदेशों में 1,656 मंडियों का एकीकरण किया गया।
'भारत रत्न' बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर ने अपना समग्र जीवन दलित-शोषित और भारत के कल्याण के लिए समर्पित कर दिया. देश के विकास के लिए उन्होंने सामाजिक-आर्थिक समानता पर ज़ोर दिया. उनके अनमोल विचार व सिद्धांत देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणादायी हैं.
जयंती पर सादर नमन🙏
@MIB_India । @airnewsalert
कुरुक्षेत्र की पावन भूमि पर स्थित सन्निहित सरोवर को भगवान विष्णु का दिव्य निवास माना जाता है—एक ऐसा अमृत सरोवर, जहाँ आस्था अपने चरम पर पहुँचती है। मान्यता है कि हर अमावस्या पर समस्त तीर्थों का संगम यहीं होता है, जिससे इसकी पवित्रता और भी बढ़ जाती है। किंवदंतियों के अनुसार, यदि कोई श्रद्धालु सूर्य ग्रहण के समय यहाँ श्राद्ध कर इस सरोवर में स्नान करता है, तो उसे 1000 अश्वमेध यज्ञों के समान पुण्य प्राप्त होता है। यही कारण है कि ग्रहण के अवसर पर यह स्थान श्रद्धालुओं से भर उठता है। इस सरोवर की एक और अनोखी विशेषता है—यहाँ के पुरोहित, जिन्हें स्थानीय रूप से पांडा कहा जाता है, पीढ़ियों से तीर्थयात्रियों की वंशावली के अभिलेख संजोए हुए हैं।
#भारत_के_अमृत_सरोवर #SannihitSarovar #HaryanaTourism #AmritSarovar #KurukshetraDistrict #IncredibleIndia #HolyPond #KnowYourIndia #WaterManagement #WaterConservation #JalShakti
सियाचिन दिवस के अवसर पर भारतीय वायु सेना और भारतीय सेना ने आज लद्दाख में विश्व के सबसे ऊंचे युद्ध क्षेत्र सियाचिन की रक्षा करने में अपने जीवन का बलिदान देने वाले बहादुर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। 1984 में आज ही के दिन ऑपरेशन मेघदूत की शुरुआत हुई थी।
#Siachenday#Siachen
जीवन के पहले 6 वर्ष बच्चों के मानसिक, शारीरिक और सामाजिक विकास की मजबूत नींव रखते हैं। इस दौरान सही पोषण सीखने का अनुकूल वातावरण और परिवार व समुदाय का सहयोग अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। आइए, मिलकर हर बच्चे के बेहतर सुरक्षित भविष्य की मजबूत नींव रखें।
#MoLE#PoshanPakhwada2026
चैत्र माह (मार्च–अप्रैल) की अमावस्या पर वज्रेश्वरी मंदिर में आयोजित वज्रेश्वरी माता यात्रा आस्था और परंपरा का एक अनूठा उत्सव (मेला) है। मंदिर के आसपास लगभग 5 किमी के क्षेत्र में फैले करीब 21 गरम जलकुंड इस स्थल को और भी विशेष बनाते हैं। शोध बताते हैं कि इन गरम पानी के झरनों का उद्गम प्राचीन ज्वालामुखीय गतिविधियों से जुड़ा है, जो प्रकृति के अद्भुत रहस्य को दर्शाता है। यहाँ आने वाले श्रद्धालु मेले पर इन पवित्र कुंडों में स्नान कर आध्यात्मिक शुद्धि का अनुभव करते हैं। इन कुंडों के नाम सूर्य, चंद्र, अग्नि, वायु, राम, सीता और लक्ष्मण जैसे देवताओं पर आधारित हैं, जो आस्था को और गहराई प्रदान करते हैं।
#भारत_के_गरम_पानी_के_झरने #BhiwandiDistrict #MaharashtraTourism #HotWaterSprings #VajreshwariHotWaterSpring #IncredibleIndia #WaterConservation #SaveWater