वो तो
पुरातन द्वापर
युग था
तो भी कृष्ण ने
राधा को प्रेमिका
कृष्णा को सखी
और रुक्मण को
पत्नी का मान दिया
राधा ने कृष्ण के प्रेम
में कलंक की परवाह
न की ..
द्रौपदी ने नहीं छिपाया
कृष्ण से सखा भाव
वो तो पुराने लोग थे
प्रेम, सख्य, और
सत्य से परे न रहे
तुम तो सभ्य
आधुनिक मनुष्य हो ना
फिर भी उलझे हो
छिपाए फिरते हो प्रेम
त्याग देते हो प्रेम
नकार देते हो प्रेम