आज मंदसौर में मोदी सरकार की US ट्रेड डील के विरोध में विगत 15 दिनों से जारी “किसान न्याय सत्याग्रह” में सम्मिलित होकर उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया।
नरेंद्र मोदी ने अमेरिका से ट्रेल डील की, जिसमें उन्होंने भारत के एग्रीकल्��र सेक्टर, स्माल-मीडियम इंडस्ट्री, एनर्जी सिक्योरिटी को बेच दिया। US ट्रेड डील देश के किसानों के खिलाफ एक गहरी साजिश है। इससे देश के किसान आर्थिक रूप से टूट जाएंगे।
आंदोलन में विधायक विपिन जैन जी , जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र सिंह गुर्जर जी, पूर्व विधायक नवकृष्ण पाटिल जी, पुष्पा भारती जी, वरिष्ठ नेता समंदर पटेल जी, प्रदेश सचिव सोमिल नाहटा जी, परशुराम सिसोदिया जी, राजेश रघुवंशी जी, जिला युवा ���ांग्रेस अध्यक्ष दुर्गेश सिंह पटेल जी सहित जिले के युवा साथी, वरिष्ठ नेतागण एवं बड़ी संख्या में किसान भाई-बहन उपस्थित रहे और अपने अधिकारों के प्रति एकजुटता दिखाई।
आज प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में सभी जिला प्रभारियों से प्रदेश कांग्रेस प्रभारी श्री हरीश चौधरी जी एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी जी ने आगामी कार्ययोजना के संदर्भ में चर्चा ��ी।
बैठक में राष्ट्रीय सचिव व प्रदेश सहप्रभारी श्री संजय दत्त जी, श्रीमती उषा नायडू जी, संगठन उपाध्यक्ष श्री सुखदेव पांसे जी, संगठन महामंत्री श्री संजय कामले जी सहित सभी वरिष्ठ नेतागण उपस्थित रहे।
कल लोकतंत्र की एक बड़ी जीत हुई है।
मोदी सरकार ने लोकतंत्र को कमजोर करने और संघी�� ढांचे को बदलने की साजिश की थी, जिसे हमने हरा दिया।
ये संविधान की जीत है, देश की जीत है, विपक्ष की एकता की जीत है- जो सत्ता पक्ष के नेताओं के चेहरे पर साफ दिख रही थी।
: कांग्रेस महासचिव व सांसद श्रीमती @priyankagandhi जी
📍 दिल्ली
*कलेक्टर, इंदौर क्यों और किस हैसियत से गए संघ कार्यालय*…..❗️
♦️ “*कांग्रेस कलेक्टर की करेगी DOPT में शिकायत, भागीरथपुरा प्रकरण में निगमायुक्त के ट्रांसफ़र, उपायुक्��� के निलंबन व अन्य अधिकारियों पर हुई कार्यवाही के बाद “भयभीत कलेक्टर” ने क���या इस विषयक “*राजनैतिक अपराधियों*” के साथ संघ कार्यालय में “*अवैधानिक आत्मसमर्पण*”…..❗️*गिराई कलेक्टर पद की गरिमा*…..⁉️
🔴 “*मुख्यमंत्री मान. @DrMohanYadav51 जी, यदि इस घटना में निगम के संबंधित अधिकारी दोषी हैं, जिनका ट्रांसफ़र, निलंबन, बर्खास्तगी तक हुई है तो तत्कालीन निगमायुक्त के रूप में मौजूदा कलेक्टर, इंदौर कैसे बचे हुए हैं, उन्हें “अभयदान क्यों”….❓*सरकार की कार्यवाही संदेहास्पद*…..❗️*कलेक्टर को ��ी आरोपित की श्रेणी में रख उचित कार्यवाही की जाए*…..
🔴 “*शाम 6:00 बजे कलेक्टर -महापौर पहुंचे थे
आरएसएस के “प्रांत कार्यालय सुदर्शन*”…..❗️
🔴 “*कलेक्टर बतायें,क्या संघ के प्रांत प्रचारक श्री राजमोहन “मप्र के मुख्यसचिव” हैं, उनसे लगभग डेढ़ घंटे चली बैठक का ब्यौरा भी सार्वजनिक किया जाये*”…..
@advpushyamitra
@IndoreCollector
@GovernorMP
@IndianaCJI
@DoPTGoI
आज इंदौर स्थित वर्मा अस्पताल में पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर मरीजों और उनके परिजनों को ढांढस बंधाया और चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य एवं उप��ार से संबंधित जानकारी ली। मैं ईश्वर से सभी के जल्द स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करता हूं।
यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना केवल स्वास्थ्य संकट नहीं है, बल्कि प्रशासनिक लापरवाही और जनता की सुरक्षा के प्रति गंभीर उपेक्षा की भी गवाही है। गत महीनों से नागरिको द्वारा विभिन्न स्तर पर लगातार दूषित पानी की शिकायतें दर्ज करा रहे थे, इसके बावजूद, भाजपा सरकार और संबंधित प्रशासन ने न तो इसे गंभीरता से लिया और न ही समय पर प्रभावी कार्रवाई की। यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना प्रशासनिक उपेक्षा और जनता के प्रति गंभीर लापरवाही की स्पष्ट पहचान है।
अब समय है कि जिम्मेदार प्रशासन तुरंत जवाबदेही निभाए और भविष्य में इस तरह की लापरवाही को रोका जाए। जनता के प्रति जवाबदेही और सुरक्षा हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए।
#Indore
@INCIndia
PAC की बैठक में AICC सचिव सत्यनारायण पटेल, जीतु पटवारी और हरीश चौधरी पर भड़क उठे।
उन्होंने कहा मेरे साथ ग़लत हो रहा है, मेरे परिवार ने हमेशा कांग्रेस की मदद की, हर मुश्किल चुनाव दमदारी से लड़ा, सबसे कम वोट से हारा हूँ, फिर भी विपिन वानखेड़े को जिला अध्यक्ष बना दिया जिन से कुछ नहीं हो रहा। कोई नेता खुश नहीं।
इतने में महिला कांग्रेस की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष रीना बोरासी ने भी कहा, सही बात है विपिन वानखेड़े से कुछ नहीं हो रहा।
इतने में जीतु पटवारी नाराज हो गए और कहने लगे रीना आप बड़ी कुर्सी पर हो, क्या बोलना है क्या नहीं , आपको समझना पड़ेगा।
तभी दिग्विजय सिंह ने विपिन वानखेड़े का समर्थन करते हर क��ा, यह छोड़ो और चलो आगे बताओ क्या करना है।
फिर जीतु पटवारी ने कहा, सत्यनारायण पटेल जी मैं आपके घर आ चुका हूँ, यह बात हो चुकी है फिर इसे क्यों बार बार दोहराना।
बता दे सत्यनारायण पटेल अपने भाई राधेश्याम पटेल को इंदौर ग्रामीण अध्यक्ष बनवाना चाहते थे लेकिन जीतु पटवारी ने अपने खास विपिन को इंदौर ग्रामीण की कमान सौंप दी।
फिर जीतु पटवारी उनके घर गए जहां हंसती खेलती तस्वीर बाहर आई थी, लगा था ऑल इस वेल है पर घाव तो गहरे है।
इंदौर की महू विधानसभा क्षेत्र में मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व महामंत्री श्री शक्ति सिंह जी के नेतृत्व में किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर किसान ट्रैक्टर न्याय यात्रा में सम्मिलित हुआ। इस यात्रा में 500 से अधिक ट्रैक्टर तथा हजारों की संख्या में किसान��ं से सम्मिलित ह��कर अपने हक की आवाज बुलंद कीI
यात्रा के अंत में किसानों की प्रमुख मांगें इंदौर–मनमाड़ रेलवे लाइन एवं इंदौर आउटर रिंग रोड परियोजना में प्रभावित किसानों को चार गुना मुआवजा दिया जाए। किसानों हेतु खाद की नियमित एवं पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए तथा खाद की कालाबाज़ारी पर तत्काल रोक लगे। सोयाबीन का भावांतर नहीं, बल्कि उचित एवं लाभकारी मूल्य दिया जाए। गेहूं की खरीदी स्वयं सरकार द्वारा कर���े की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया। जल्द ही इंदौर समेत प्रदेश की अन्य विधानसभाओं में भी किसानों के न्याय की इस लड़ाई हेतु किसान न्याय यात्रा आयोजित की जाएगीI
बिहार के बांका जिले की अमरपुर विधानसभा सीट पर आगामी 7 नवंबर को आयोजित होने जा रही आदरणीय श्री राहुल गांधी जी की जनसभा के सभा स्थल का जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती कंचना कुमारी सिंह जी के साथ निरिक्षण किया। साथ ही, प्रखंड मुख्यालय में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ बैठक कर सभा की तैया��ियों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
हारे का सहारा, बाबा खाटू श्याम हमारा!
शीश के दानी, हारे के सहारे श्री खाटू श्याम जी के जन्मोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं।
खाटू नरेश श्री श्याम बाबा की अनंत कृपा से आप सभी के जीवन में सुख-समृद्धि आए।
#KhatuShyamJi
नेता विपक्ष श्री राहुल गांधी जी ने संसद में स्कूली छात्रों से मुलाकात कर, उनकी रुचि और करियर के बारे में बात की।
आज की Gen Z पीढ़ी भारत का भविष्य है, जो ऊर्जा, सपनों और नए विचारों से भरी हुई है।
ये युवा पीढ़ी हमारे देश की उम्मीद है, जो भारत को एक नए आयाम तक ले जाने का काम करेगी।
@RahulGandhi
आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम ज़िले स्थित कासीबुग्गा वेंकटेश्वर मंदिर में एकादशी के अवसर पर दर्शन के दौरान मची भगदड़ में 9 श्रद्धालुओं क�� दुखद मृत्यु और क�� अन्य के घायल होने की खबर अत्यंत पीड़ादायक है।
मैं दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ तथा घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ।
राज्य सरकार से मेरा आग्रह है कि पीड़ित परिवारों को शीघ्र सहायता प्रदान की जाए तथा इस दुखद घटना की निष्पक्ष जांच कराई जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।
@AndhraPradeshCM