माननीय @nitin_gadkari जी, सड़क हादसों के लिए केवल "मानव व्यवहार" को जिम्मेदार बताना अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ने जैसा है। देशभर में बदहाल सड़क इंजीनियरिंग, ब्लैक स्पॉट्स, अवैध कट, असुरक्षित मर्जर प्वाइंट और लचर ट्रैफिक प्रबंधन हर साल हजारों लोगों की जान ले रहे हैं। जनता पर उंगली उठाने से पहले सरकार अपनी नाकामियों का जवाब दे।
@MORTHIndia
गाज़ियाबाद जनपद के लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय जैद की मौत की खबर अत्यंत दुखद और विचलित करने वाली है। कार से बाइक टकराने के मामूली विवाद के बाद हुई यह घटना उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है।
परिजनों के अनुसार, जैद के साथ बेरहमी से मारपीट की गई। उसे कार में डालकर एक कार्यालय में ले जाया गया, जहां उसके साथ बुरी तरह मारपीट की गई। जब उसके दोस्त वहां पहुंचे, तो जैद बेहोशी की हालत में फर्श पर पड़ा मिला। आरोपियों ने दोनों दोस्तों को धमकाते हुए कहा, "इसे ले जाओ, नहीं तो तुम्हारा भी यही हाल होगा।" इसके बाद दोनों जैद को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी, आखिर कब तक मामूली विवादों में युवाओं की जान जाती रहेगी? प्रदेश में कानून का भय अपराधियों में दिखना चाहिए, आम नागरिकों में नहीं।
हम @UPGovt से मांग करते हैं कि इस मामले की निष्पक्ष, त्वरित और पारदर्शी जांच कर सभी आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए तथा उनके विरुद्ध हत्या सहित सभी उपयुक्त धाराओं में कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। पीड़ित परिवार को न्याय, सुरक्षा और हरसंभव सरकारी सहायता भी प्रदान की जाए।
हमारी संवेदनाएँ शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। प्रकृति उन्हें इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे।
दूसरों के जीवन के गहरे राज़ उजागर करने का दावा करने वाले ढोंगी बाबा, आज राम के नाम पर हुए इतने बड़े घोटाले के दोषियों का नाम बताने से क्यों डर रहे हैं? 'जान के खतरे' का बहाना बनाकर नाम लेने से बचने का स्वांग रच रहे हैं। जब ईश्वर की पर्ची के नाम पर इतना बड़ा धार्मिक व्यापार खड़ा कर दिया, तो आज ईश्वर के घर में हुई इस कथित लूट पर बाबा के चमत्कारिक दावे कहाँ गायब हो गए?
सच तो यह है कि चमत्कार के नाम पर सदियों से जनता को मूर्ख बनाया जाता रहा है। अब लोगों को समझ जाना चाहिए कि न्याय धर्मग्रंथों या पर्चियों से नहीं, बल्कि देश के संविधान, कानून और पुलिस की जांच से ही मिलेगा।
कबीरा कुंआ एक हैं पानी भरैं अनेक।
बर्तन में ही भेद है, पानी सबमें एक।।
समाज में व्याप्त कुरीतियों एवं भेदभाव के विरुद्ध जन-जागृति पैदा करने वाले महान समाज सुधारक, भक्ति आंदोलन के प्रवर्तक, महान कवि "संत कबीर दास" जी के प्रकाश पर्व पर उन्हें कोटि-कोटि नमन एवं आप सभी को हार्दिक बधाई एवं मंगलकामनाए।
मुजफ्फरनगर जनपद के शुक्रताल स्थित पवित्र तीर्थ स्थल से जुड़े मुद्दों पर लोकसभा में 16 मार्च 2026 को अपनी बात रखते हुए माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष @BhimArmyChief एवं नगीना से लोकप्रिय सांसद भाई चन्द्रशेखर आजाद जी।
सामाजिक क्रांति के योद्धा, आरक्षण के जनक, छत्रपति शिवाजी महाराज के वंशज, कोल्हापुर के शासक बहुजन कुल के गौरव छत्रपति शाहूजी महाराज जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन एवं विनम्र आदरांजलि।
उत्तर प्रदेश में हमारी सरकार आने पर आवास योजना के अंतर्गत प्रत्येक पात्र परिवार को 3 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी और प्रदेश के प्रत्येक बेघर परिवार को पक्का एवं सम्मानजनक आवास उपलब्ध कराया जाएगा।
#ASP_K_Mission2027#सत्तापरिवर्तनयात्रा#UPMaangeChandraShekharAzad #ASPK
#AzadSamajParty #bhimarmy #SattaParivartanYatra #ChandrashekharAzad
महान त्याग, समर्पण एवं संघर्ष की प्रतिमूर्ति बाबासाहेब की जीवनसाथी माता रमाबाई आम्बेडकर जी के महापरिनिर्वाण दिवस पर उन्हें शत शत नमन एवं विनम्र आदरांजलि!
हमारी मुस्कान के खातिर आपने बहुत तकलीफ का सामना किया है माँ। हम आपके संघर्षों को कभी नहीं भूला सकते।
विद्या बिना मति गयी, मति बिना नीति गयी,
नीति बिना गति गयी, गति बिना वित्त गया,
वित्त बिना शूद गये, इतने अनर्थ, एक अविद्या ने किये।
महिलाओं के उत्थान व शिक्षा के लिए सदैव संघर्षरत, क्रांतिसूर्य राष्ट्रपिता महात्मा ज्योतिबा फुले जी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन एवँ विनम्र आदरांजलि।
आइए झुक कर सलाम करें उनको, जिनके हिस्से में यह मुकाम आता है।
बहुत खुशनसीब होते हैं वह योद्धा, जिनका लहू मिशन के काम आता है।
2 अप्रैल बहुजनों के ऐतिहासिक आंदोलन में बलिदान हुए हमारे वीर शहीदों को नमन, आप सब हमारे दिलों में हमेशा जिंदा है और रहेंगे।
#2अप्रैल_बलिदान_दिवस
उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के चांदपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम हैजरपुर में 23 वर्षीय प्रशांत सैनी के साथ हुई घटना अत्यंत दुखद, दंडनीय और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करने वाली है।
22 मार्च की रात रिश्तेदारी से घर लौट रहे प्रशांत की एक स्कूटी से हल्की टक्कर हो गई। इंसानियत दिखाते हुए वह मदद करने के लिए रुके, लेकिन मौके पर मौजूद भीड़ ने उन्हें ही दोषी ठहराते हुए बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद लड़की के परिजनों ने साजिशन उन्हें अपने घर ले जाकर खंभे से बांध दिया और इतनी बर्बरता से पीटा कि उनकी पसलियां और कई हड्डियां तक तोड़ दी गईं। यह घटना भीड़तंत्र और अमानवीयता की चरम सीमा है।
उपचार के दौरान मेरठ में 25 मार्च को प्रशांत की मृत्यु हो गई। यह सीधी-सीधी हत्या है, जिसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।
हम शोकसंतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट करते हैं। प्रकृति से प्रार्थना है कि शोकाकुल परिवार को यह असहनीय दुख सहने की शक्ति प्रदान करे।
हम @UPGovt से मांग करते हैं कि इस मामले के सभी आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए और पीड़ित परिवार को शीघ्र न्याय दिलाया जाए। साथ ही परिवार को सुरक्षा, 50 लाख रुपये का मुआवजा तथा परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी भी दी जाए।
@CMOfficeUP@myogiadityanath
जीयो और जीने दो” तथा “अहिंसा, करुणा और समता” का अमर संदेश देने वाले जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी जी के जन्म कल्याणक पर्व की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं मंगलकामनाएँ।
जय भीम! जय जिनेंद्र!
#MahavirJayanti#mahavirjayanti2026