क्षेत्रीय कार्यकारिणी सदस्य भाजपा किसान मोर्चा,
पूर्व जिला पंचायत प्रत्याशी भाजपा,
पूर्व जिला महामंत्री युवा मोर्चा भाजपा,
पूर्व जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा
🇮🇳 10 अगस्त से 15 अगस्त तक चलने वाले 'हर घर तिरंगा' अभियान को सफल बनाने का संकल्प
आज ग्रेटर नोएडा मंडल में आयोजित तिरंगा यात्रा की कार्यशाला एवं मासिक मंडल बैठक में सहभागिता कर 10 अगस्त से 15 अगस्त तक आयोजित होने वाले 'हर घर तिरंगा' अभियान की तैयारियों, संगठनात्मक गतिविधियों एवं आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की।
माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के आह्वान से प्रेरित यह अभियान राष्ट्रभक्ति का जनआंदोलन बन चुका है। हम सभी कार्यकर्ताओं का संकल्प है कि प्रत्येक घर तक तिरंगा पहुँचाकर राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता और तिरंगे के सम्मान के इस महाअभियान को जन-जन की भागीदारी से सफल बनाएँ।
आज जनपद गौतमबुद्ध नगर की दादरी विधानसभा के आर. वी. नॉर्थलैंड इंस्टिट्यूट में आयोजित “आत्मनिर्भर भारत संकल्प सभा” को माननीय प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्य मंत्री श्री @mppchaudhary जी के साथ संबोधित किया।
Bharatiya Janata Party (BJP)
BJP Uttar Pradesh
आज झाँसी प्रवास पर जाते समय ग्राम आटा, कालपी जालौन ,मेडिकल बाईपास झाँसी एवं सीएमडी टोल पर आप सभी सम्मानित पदाधिकारियों एवं समर्पित कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए आत्मीय स्वागत, स्नेह, अपनत्व और सम्मान से अभिभूत हूँ।
आप सभी का यह प्रेम, विश्वास और आत्मीयता मुझे निरंतर जनसेवा एवं संगठन के कार्यों के प्रति नई ऊर्जा प्रदान करती है।
अदम्य साहस, अद्वितीय पराक्रम और अटूट राष्ट्रभक्ति के प्रतीक अमर क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद जी की जयंती पर उन्हें कोटिशः नमन!
माँ भारती की स्वतंत्रता के लिए उनका सर्वोच्च त्याग, अटूट स्वाभिमान और राष्ट्र के प्रति समर्पण प्रत्येक भारतवासी के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके ओजस्वी विचार और बलिदानी जीवन हमें सदैव राष्ट्रसेवा एवं देशहित को सर्वोपरि रखने की प्रेरणा देते रहेंगे।
आज नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं भारत सरकार के माननीय केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जे.पी. नड्डा जी से शिष्टाचार भेंट की।
इस अवसर पर संगठन, जनसेवा एवं समसामयिक विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। उनका आत्मीय स्नेह, मार्गदर्शन एवं प्रेरणादायी विचार सदैव नई ऊर्जा प्रदान करते हैं।
मैं राष्ट्रीय अध्यक्ष जी का आभार व्यक्त करता हूं कि उन्होंने लखनऊ पधारकर सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का मार्गदर्शन किया और हमारे सभी कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया। लखनऊ की धरती ने भी उनका जिस आत्मीयता से स्वागत किया, उसे देखकर यही कहा जा सकता है “मुस्कुराइए कि आप लखनऊ में हैं।”
आज राष्ट्रीय अध्यक्ष जी हमारे पूर्व अध्यक्षों के साथ उनका अनुभव साझा साझा कर रहे है। साथ ही, NDA के घटक दलों, जिनके साथ आज भाजपा की 22 राज्यों में सरकार है, उनके साथ 2027 के चुनाव की तैयारियों के संदर्भ में भी एक सुदृढ़ रणनीति बनाने की दिशा में चर्चा हुई।
निश्चित तौर पर आगे इस प्रकार की और भी बैठकें होंगी। यह तो अभी शुरुआत है और NDA के सभी दलों का बंधन बहुत अटूट है। हम मजबूती के साथ 2027 का चुनाव लड़ेंगे।
उप्र भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्षों को हार्दिक बधाई
भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के सभी नवनियुक्त जिलाध्यक्षों को हार्दिक शुभकामनाएं। आपका नेतृत्व संगठन को नई ऊर्जा, नई दिशा और नई मजबूती देगा।
माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी और माननीय मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी के मार्गदर्शन में संगठन निरंतर विस्तार और सशक्तिकरण की ओर अग्रसर है।
विश्वास है कि आप सभी समर्पण और सेवा भाव के साथ पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाकर उत्तर प्रदेश को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।
#UPBJP #BJP #जिलाध्यक्ष #संगठन_सशक्त #विकसित_उत्तर_प्रदेश #Modi #Yogi @mppchaudhary@BJP4UP
ग्रेटर नोएडा की चमचमाती, हाई-प्रोफाइल सोसाइटी Paramount Golf Foreste… जहां लोग सुरक्षा और सुकून के लिए करोड़ों रुपये खर्च करते हैं। लेकिन इसी सोसाइटी में दिन दहाड़े जो हुआ, उसने पूरी व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। विला के बाहर खड़ी एक Hyrider कार… और चोर आते हैं, आराम से गाड़ी स्टार्ट करते हैं और लेकर फरार हो जाते हैं। ना कोई रोकने वाला… ना कोई तत्काल अलर्ट… ना कोई सुरक्षा घेरा! लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं होती। भागते वक्त इन बेखौफ चोरों ने तेज रफ्तार कार से दो लोगों को टक्कर मार दी। दो जिंदगियां सड़क पर तड़पती रहीं… और चोर फरार होते रहे। घायल दोनों लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। हैरानी की बात ये है कि कार चोरी करने के बाद चोर उसे करीब 2 किलोमीटर दूर छोड़कर भाग गए। मतलब उन्हें न सीसीटीवी का डर… न गार्ड्स का… न गेट चेकिंग का। अब सवाल उठता है — जब हाई-प्रोफाइल सोसाइटी में, गार्ड्स और कैमरों की मौजूदगी के बावजूद, दिन दहाड़े कार चोरी हो सकती है… तो आम कॉलोनियों की सुरक्षा का क्या हाल होगा? क्या सुरक्षा सिर्फ एंट्री गेट तक सीमित है? क्या कैमरे सिर्फ दिखावे के लिए लगे हैं और क्या जिम्मेदारी तय होगी… या फिर मामला कुछ दिनों में ठंडा पड़ जाएगा? ग्रेटर नोएडा की ये घटना सिर्फ एक कार चोरी नहीं है… ये उस सिस्टम पर तमाचा है, जो सुरक्षा का दावा तो करता है… लेकिन जरूरत पड़ने पर नज़र नहीं आता। @Uppolice@dgpup@noidapolice@DCPCentralNoida
विधायकजी @tejpalnagarMLA, यूपीसीडा अंतर्गत सूरजपुर साईट C, ग्रेटर नोएडा की Paramount Gopforeste सोसाइटी के बायर्स 8 वर्षों से CC और रजिस्ट्री का इंतजार कर रहे हैं, जबकि ख़रीदार पूरा भुगतान हो चुके है। कृपया संज्ञान लें और समाधान में सहयोग करें। @UPGovt@UPSIDA@myogiadityanath@myogioffice
प्रतिदिन की भांति लखनऊ आवास पर पधारे वरिष्ठ जनों ,प्रबुद्धजनों व कार्यकर्ता बंधुओ से भेंट कर सबका कुशलक्षेम जाना, व समस्याओं को सुनकर निस्तारण का प्रयास किया।।
उत्तर प्रदेश के जन-जन के हृदय में बसने वाले प्रखर राष्ट्रवादी, किसान, गरीब और वंचित वर्ग को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने वाले, पद्म विभूषण आदरणीय कल्याण सिंह बाबूजी की पुण्यतिथि पर सादर नमन |