विधानसभा में @RavindraBhati__ ने आज गैंगस्टरों की धमकियां का मामला उठाया, गृह राज्य मंत्री ने जवाब दिया। सोमवार को यह मुद्दा कांग्रेस व��धायक ने सूचीबद्ध करवाया, लेकिन इन वक्त पर विधायक सदन से निकल गए, विपक्ष की फजीहत करवाई। @8PMnoCM
रविन्द्र सिंह भाटी ने कहा - परचूनी की दुकान अच्छी चले तो भी गैंगस्टर की धमकी आ जाती है, यूपी,बिहार की तर्ज पर गैंगस्टर्स को ठोकें, गैंगस्टर्स के लोकल मददगारों को खोजकर कार्रवाई हो।
@RavindraBhati__
सामाजिक एकता मंच का उद्देश्य किसी से प्रतिस्पर्धा करना नहीं बल्कि सबको साथ लेकर चलना है।
जो आज किसी वजह से हमारे साथ नहीं है उन्हें भी समाज के हक और अधिकारों की इस लड़ाई में शामिल करने का प्रयास करेंगे।
एकजुटता और संगठन में ही शक्ति है।
टोंक जिले के डिग्गी में कल्याण जी महाराज के चरणों में नमन किया .
डिग्गी मालपुरा के सामाजिक भावों से ओतप्रोत सक्रिय समाज बंधुओं से मिलने का भाग्य प्राप्त हुआ . EWS आरक्षण के सरलीकरण, पंचायतराज में EWS आरक्षण लागू ��रने, इसे बढ़ाने , इतिहास के साथ निरंतर छेड़छाड़ व NCERT पुस्तकों में क्षत्रिय इतिहास से खिलवाड़ पर महत्वपूर्ण आपसी संवाद हुआ.
धरातल में सामाजिक विषयों पर मजबूती से मुखर होने की रुपरेखा तैयार पर सहमति बनी.!
ऐतिहासिक पल......
आज जयपुर की धरती पर मातृशक्ति ने एक स्वर्णिम इतिहास रचा।
क्षत्राणी समागम केवल एक आयोजन नहीं था, बल्कि यह समाज की चेतना, जागरूकता और एकता का अद्भुत संगम था। इस भव्य समागम ने यह सशक्त संदेश दिया कि जब क्षत्राणियाँ एक मंच पर एकजुट होकर खड़ी होती हैं, तो समाज की दिशा और दशा दोनों बदलने की ताक़त रखती हैं।
यह दिन गौरव, गरिमा और गर्व का प्र���ीक बन गया – जहाँ परंपरा, संस्कृति और आत्मसम्मान ने मिलकर भविष्य की नई नींव रखी। मातृशक्ति के आशीर्वाद और आपके सहयो�� से यह आयोजन इतिहास के स्वर्ण पन्नों में दर्ज हो गया।
सभी पधारी हुई क्षत्राणियों का तहेदिल से आभार,
आपकी उपस्थिति ने इस समागम को वास्तव में दिव्यता और भव्यता प्रदान की।
॥ जय मातृशक्ति ॥
लापता बच्चों की तलाश में कोई भी जानकारी मिले तो तुरंत सूचित करे .
पिछले 7 दिनों से लापता तीनों बच्चों की खोज को लेकर आज परिजनों के साथ सांगानेर सदर और अशोक नगर थाने पहुँचा. अधिकारियों से मुलाक़ात कर अब तक की कार्यवाही और प्रयासों की जानकारी ली .
कल जयपुर पुलिस कमिश्नर से मुलाक़ात कर यह माँग रखी जाएगी कि जल्द से जल्द लापता बच्चों को सुरक्षित परिवार तक पहुँचाया जाए।
इस कठिन घड़ी में हम सभी परिवार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं।
किसी भी बंधु को बच्चो से संबंधित कोई जानकारी मिले तो उनके तुरंत संपर्क करे या पिताजी से बात करे .
विजय सिंह जी ���ाडा ( करौली )
हाल निवास - सांगानेर, जयपुर
9571204546
#लापता_बच्चे #न्याय_की_माँग
जैसलमेर के गांव चांधन की पुलिस चौकी प्रभारी, कॉन्स्टेबल श्री खीम सिंह जी भाटी ने अपने असाधारण साहस और कर्तव्य��िष्ठा से न केवल एक अनमोल जीवन को बचाया, बल्कि समाज के लिए एक प्रेरणादायी उदाहरण भी स्थापित किया।
जब एक व्यक्ति द्वारा तेज़ाब पीकर आत्महत्या का प्रयास करने की सूचना मिली, आपने तत्काल कार्रवाई की। अपनी जान की परवाह किए बिना वे घटनास्थल पर पहुँचे और उस व्यक्ति को बचाने में जुट गए। इस जोखिम भरे प्रयास में उनके दोनों हाथ और वर्दी तेज़ाब से बुरी तरह प्रभावित हुए, फिर भी उन्होंने हार नहीं मानी। उ���की त्वरित सूझबूझ और अटल साहस से घायल व्यक्ति को समय पर ��स्पताल पहुँचाया गया, जिससे उसकी जान बच गई।
श्री खीम सिंह भाटी का यह निःस्वार्थ कार्य पुलिस सेवा की मर्यादा को और ऊँचा उठाता है। उनकी वीरता, मानवता और कर्तव्य के प्रति समर्पण हर किसी के लिए प्रेरणा है। हम उनके इस असाधारण कार्य की हृदय से सराहना करते हैं और मैं ईश्वर से उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।
यूनाइटेडग्लोबल पीस फाउंडेशन की तरफ से सुमन कंवर पुत्री स्व.श्री मदन सिंह को RAS की कोचिंग हेतु शैक्षणिक सहायता प्रदान की गई है। UGPF की पूरी टीम आपके उज्ज्वल भविष्य की मंगल कामना करती हैं। मां सरस्वती का शुभाशीष बना रहे।
माई ऐड़ा पूत जण, जेहड़ा दुरगादास।
मार गंडासो थामियो, बिण थम्बा आकास।।
आठ पहर चौसठ घड़ी घुड़ले ऊपर वास।
सैल अणी हूँ सेंकतो ब��टी दुर्गादास।।
मारवाड़ की धरा के वीर सपूत, परम प्रतापी, अदम्य शौर्य, त्याग एवं अनुशासन के प्रतीक वीर दुर्गादास जी राठौड़ की जयंती पर सादर नमन।
#दुर्गादासजी_राठौड़