पिछले दिनों UDH विभाग द्वारा वित्त विभाग को प्रेषित 750 JEn संपूर्ण पदों के लि�� वित्तीय स्वीकृती मिल गयी है। हम अभियांत्रिकी युवा विभागीय मंत्री श्री @officialkharra साहब के तहे दिल से आभारी हैं कि उन्होंने हमारे छोटे से निवेदन पर दोनों विभाग के सचिव से समन्वय स्थापित कर महज दो दिन में ही उक्त पदों पर भर्ती की राह प्रशस्त कर दी। अब एक बार के लिए 650 पदों की अभ्यर्थना राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड को प्रेषित करने के संदर्भ में राय के लिए file मंत्री महोदय के कार्यालय को भेजी गयी है। अब सक्षम स्तर से राय मिलने पर ही तय हो पायेगा कि चुनाव आयोग से विशेष अनुमति लेना अनिवार्य है या नहीं। शेष 100 पदों को भी यथा समय जोड़ दिया जायेगा।
दूसरी तरफ कृषि विपणन बोर्ड में रिक्त 41 पदों की अभ्यर्थना 20 अगस्त को अग्रेषित कर दी गयी थी।
मुझे उम्मीद है कि अब राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड चैयरमैन @alokrajRSSB का दिल पसीज जायेगा क्योंकि अपनी नौकरी सुरक्षित करने के बाद अभियांत्रिकी युवाओं की नौकरी के बारे में भी सोचेंगे और समस्त पदों को जोड़कर भर्ती प्रक्रिया पूर्ण करेंगे।
UDH विभाग JEN लगभग 600 पदों को वित्तीय स्वीकृति मिल चुकी है।
अध्यक्ष @alokrajRSSB जी से निवेदन है संशोधित विज्ञप्ति जारी कर संयुक्त JEN भर्ती में शामिल करे।
UDH कनिष्ठ अभियंता के लगभग 600 पदों की फाइल वित्त विभाग से क्लियर हो गई है अब अभ्यर्थना RSSB भेजी जाएगी हम सभी राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के चेयरमैन साहब
@alokrajRSSB निवेदन करते हैं कि इन पदों को भी शामिल करके संशोधित अभ्यर्थना जारी की जाऐ
माननीय @GovindDotasra जी , आप यह 12 साल की बातों में हमारे मूल मुद्दे को dilute मत करो। आप तो @ashokgehlot51 के नेतृत्व वाली सरकार के 5 साल के कार्यकाल में हुई भर्तियों के पेपर लीक व OMR तथा @BhajanlalBjp जी के 2.5 साल कार्यकाल में हुई भर्तियों की OMR की जांच की मांग करो। आज की स्थिति यह है कि JEn Re-exam 2020 पेपर लीक की जांच को आपके दल के ही जन प्रतिनिधि प्रभावित कर रहे हैं।
संयुक्त JEN भर्ती आज विज्ञप्ति जारी हुई उसमें UDH, DLB और क��षि विभाग के पद नहीं है
जबकि इनकी फाइल वित्त विभाग में लंबित है। आचार संहिता हटते ही वित्तीय स्वीकृति के बाद अभ्यर्थना RSSB बोर्ड भेज दे जाएगी।
@alokrajRSSB जी से निवेदन है एग्जाम से पहले शेष विभागों के पद शामिल करे।
@alokrajRSSB जी अभी JEN 2026 की अपने जो विज्ञप्ति जारी की है उसमें विद्युत विभाग में PWD के 8 पद और PHED के 14 पदों की अभ्यर्थना आपके पास पहले से बोर्ड में थी,
उन पदों को इस भर्ती में नहीं जोड़ा गया, कृपया छात्रों के असमंजस की स्थिति क्लियर करे और ये पद जोड़कर विज्ञप्ति जारी करे
@MVRSharma2@alokrajRSSB@RajCMO@BhajanlalBjp@alokrajRSSB सर, JEN 2024 में प्रश्न डिलीट करने और सही उत्तर को गलत करने का खेल हुआ। अब जब बड़ी भर्ती की संभावना बन रही है, तो बिना UDH विभाग को शामिल किए भर्ती निक���लने की तैयारी की जा रही है। निवेदन है कि UDH विभाग की रिक्तियों को शामिल किए बिना JEN भर्ती जारी न की जाए।
@MVRSharma2@alokrajRSSB@RajCMO@BhajanlalBjp अगर कनिष्ठ अभियंता 2026 संयुक्त सीधी भर्ती में UDH के पद भी शामिल होकर आते,तो यह संभवतः राजस्थान के इतिहास की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग भर्ती होती
साथ ही, इसे मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा जी के कार्यकाल की अब तक की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग भर्ती भी माना जाता
@BhajanlalBjp@RajCMO
वर्तमान राजस्थान भाजपा सरकार की हठधर्मी की वजह से राजस्थान इंजीनियर्स के साथ कुठारघात किया एक तरफ बोलते हैं JEN संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा एक साथ करवाई जाऐगी अब कुछ विभागों को मिलाकर 826 पर वैंकसी जारी कर रहे हैं UDH jen के 650 पदों को शामिल नहीं कर रहे हैं @alokrajRSSB
हम पिछले छः माह की मशक्कत के पश्चात इस दहलीज पर पहुंचे थे कि UDH के कैडर रिव्यू के 750+ JEn पदों पर सीधी भर्ती के लिए सेवा नियम बनकर तैयार हो गये। अभी वित्तीय स्वीकृति के लिए भी file तैयार है और जो महज औपचारिकता ही है क्योंकि कैडर रिव्यू के समय ही वित्त विभाग ने नयी भर्ती के लिए सहमति दे दी थी ।
अब अचानक से राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के चैयरमैन @alokrajRSSB जी सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के चक्कर में UDH के लगभग 750 JEn पदों को आगामी कनिष्ठ अभियंता संयुक्त भर्ती में बिना जोड़े नोटिफिकेशन जारी करने की तैयारी में है। अगर उक्त पदों को साथ रखते हुए बोर्ड आगामी भर्ती प्रक्रिया शुरु करता है तो लगभग 1550+ JEn पदों पर भर्ती हो सकती है।
अतः आप सभी अभियांत्रिकी साथियों से अपी�� है कल 11:00 बजे राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड पहुंचे ताकि सभी सामूहिक रुप से बोर्ड चैयरमेन साहब से निवेदन करेंगे कि वो अपनी हठधर्मिता को छोड़कर युवा हित को प्राथमिकता देते हुए UDH की अभ्यर्थना प्राप्त होने के पश्चात ही आगामी JEn भर्ती का विज्ञापन जारी करें।
राजस्थान सरकार @RajGovOfficial द्वारा पेपर लीक की जांच के लिए गठित SIT @Sog_Rajasthan की कनिष्ठ अभियंता पुन: परीक्षा 2020 प्रकरण संख्या 03/2026 की जांच के बीच सार्वजनिक निर्माण विभाग में बैठे मुख्य पेपर लीक लाभार्थियों/बेईमानों ( JEn & AEn ) के द्वारा दावे किये जा रहे हैं कि उन्होंने अपन��� नाम निकलवा लिया है। यह बैकडोर चल रहा खेल पारदर्शी जांच प्रक्रिया व सरकार की मंशा पर कड़े प्रश्न चिन्ह खड़े कर रहा है क्योंकि जिन बेईमानों ने एक नहीं दो दो बार पेपर पढ़ा है उनको बरी किया जा रहा है।
इस पूरे स्कैम के विभिन्न पहलुओं को लेकर हम सभी अभियांत्रिकी युवा 19/07/2026, रविवार को जयपुर में बैठकर मंथन करेंगे। मेरा सभी विभागों में कार्यरत कनिष्ठ तकनीकी सहायक, कनिष्ठ अभियंता, सहायक अभियन्ता व आग���मी भर्ती की तैयारी में जुटे समस्त अभियंतागणों से निवेदन हैं कि आप सभी 19/07/2026 को जयपुर पधारें ताकि हम इन बेईमानों को काले कारनामों को उजागर करने की दिशा में कुछ रणनीति पर विचार कर सकें।
हम एक बार पुनः @Sog_Rajasthan के अधिकारियों से निवेदन हैं कि उक्त प्रकरण की जांच के लिए नियुक्त जांच अधिकारी महावीर सिंह (Add. SP ) को तुरंत प्रभाव से हटाकर किसी सक्षम अधिकारी को नियुक्त पर जांच प्रक्रिया आगे बढ़ायी जाय��।
@BhajanlalBjp @RajCMO @AjayLamba_IPS @8PMnoCM
@TheTribhuvan @Viveksbarmeri
@arvindchotia
भारतीय पुलिस सेवा के राजस्थान कैडर के ईमानदार अधिकारी @Sog_Rajasthan में DIG श्री देशमुख परिषद अनिल को @BSF_India DIG बनने पर हार्दिक बधाई एवं उज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।
आपकी यह पदोन्नति कहीं ना कहीं हम युवाओं के लिए बड़ी चिंता का विषय है क्योंकि आपके नेतृत्व में पेपर लीक एवं फर्जी डिग्री माफियाओं तथा बेईमानी से चयनितों के विरुद्ध कार्यवाहियों का दौर चला उस पर विराम सा लग जायेगा।
कनिष्ठ अभियंता संयुक्त भर्ती 2020 पुनः परीक्षा पेपर लीक के संदर्भ में हमारी जो @Sog_Rajasthan में आपसे महत्वपूर्ण मुलाकातें हुई उसी का परिणाम था कि कनिष्ठ अभियंता पेपर लीक प्रकरण 03/2026 दर्ज हुआ। हमें आपसे अपनी काफी दिनों की संयुक्त गहन एक्सरसाइज के आधार पर एक बड़ी औचक कार्यवाही की उम्मीद थी परन्तु वो कार्यवाही अंजाम तक नहीं पहुंच पाई।
उम्मीद है कि आगे भी आपका यही मार्गदर्शन व आशीर्वाद बना रहेगा तो हम JEN भर्ती के बेईमानों को सलाखों के पीछे पहुंचाने में कामयाब रहेंगे।
राजस्थानी में कहावत है कि
" बहुओं सूं चोर मरवा रिया हो, जबकि चोर बहुओं के भाई हैं"
यही कहावत शिक्षा विभाग की इस प्रस्तावित ऑडिट के लिए चरितार्थ हो रही है। सार्वजनिक निर्माण विभाग में कनिष्ठ अभियंता संयुक्त भर्ती परीक्षा 2020 के अंतर्गत चयनित JEN खुद पेपर लीक से बने हैं और उन्होंने पहले ही विभागीय कार्यों की गुणवत्ता का भट्टा बैठा रखा है जिसको लेकर विभाग खुद चिंतित है। यहां तक की Arts बैकग���राउंड के लोग फर्जी डिग्रियां लेकर PWD में पेपर लीक से JEN बन बैठे हैं। इन बेईमानी से चयनित JENs में से अधिकतर AEN में पदोन्नत भी हो गये ।
अब एक ही शर्त पर यह ईमानदारी से ऑडिट हो सकती है वो कि कनिष्ठ अभियंता संयुक्त भर्ती परीक्षा 2020 से चयनितों को इस प्रक्रिया से बाहर रखा जाये