देखिए मंत्री ओमप्रकाश राजभर जी जो आपने अपने अधिकारियों के दम पर
पंचायत सहायकों पर दवाब डालकरऔर 9000 का लॉलीपॉप देकर हम लोगों की मेहनत पर पानी फेरा है ,भगवान आपको कभी माफ नहीं करेगा🥲
उत्तर प्रदेश में लगातार धरनारद पंचायत सहायकों की मांग जायज है,
आप ऐसे बधुआ मजदूर की तरह उन्हें नहीं रख सकते हैं,
पंचायत सहायकों के सम्मान में उनकी सैलरी में तत्काल वृद्धि की जानी चाहिए,
सरकार को जल्द यह सुनिश्चित करना चाहिए।
#WATCH | लखनऊ, उत्तर प्रदेश | बसपा प्रमुख मायावती ने कहा, "उत्तर प्रदेश के लगभग 58 हजार पंचायत सहायक अपना मानदेय बढ़ाकर उसे सम्मानजनक करने तथा संविदा व्यवस्था के बजाय स्थायीकरण आदि अपनी मांगों के समर्थन में, वे पिछले कुछ दिनों से राजधानी लखनऊ में इको गार्डन के पास आंदोलनरत हैं। सरकार उनकी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार अवश्य करे तो ये बेहतर होगा।"
पंचायत सहायक अब एक ऐसी गुत्थी है जो 2027 का में मुख्यमंत्री का सफ़र तय करेगी जितनी जनता पंचायत सहायक के पास है किसी के पास नहीं भैया @BhimArmyChief आप जब तक मत जाना तब तक हमारी मांग पूरी नहीं हो जाती
#पंचायत_सहायक_संघर्ष#पंचायत_सहायक_संघर्ष
आज लखनऊ स्थित मान्यवर कांशीराम ईको गार्डन में धरना दे रहे पंचायत सहायको से मुलाकात कर उनके धरना को समर्थन दिया। मांगों को गंभीरता से उठाते हुए ₹30,000 प्रतिमाह मानदेय देने तथा उन्हें स्थायी किए जाने की मांग की।
#पंचायत_सहायक_संघर्ष
जो पंचायत सहायक साथी घर पर हैं पर तत्काल ईको गार्डन आए पंचायत सहायकों का मानदेय मात्र ₹6000 है जिसमें हमारा गुजारा नहीं चल रहा मानदेय जब तक सरकार 30000 नहीं करती तब तक ईको गार्डन से नहीं हटेंगे
#पंचायत_सहायक_कैंडल_मार्च_इको_गार्डन_लखनऊ
लखनऊ के ईको गार्डन में पंचायत सहायकों की जायज़ माँगों के समर्थन में माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष @BhimArmyChief एवं नगीना से लोकप्रिय सांसद भाई चन्द्रशेखर आजाद जी ने ईको गार्डन से अंबेडकर पार्क तक कैंडल मार्च निकाला और परम पूज्य बाबा साहेब को नमन किया।
#पंचायत_सहायक_संघर्ष
📍लखनऊ, UP | 5:30 बजे यूनिट की बैठक, 6 बजे अपनी बात और 6:30 बजे अंतिम फैसला होगा। फैसला जो होगा, उस पर आखिरी सांस तक कायम रहेंगे। संघर्ष जारी रहेगा, फैसला अटल रहेगा। #TheAazadVoice
ईको गार्डन में धरनारत पंचायत सहायकों के समर्थन में पहुंचा आप का प्रतिनिधिमंडल, सरकार से नियमितीकरण व मानदेय वृद्धि की उठाई मांग‼️
लखनऊ के ईको गार्डन में अपनी विभिन्न जायज मांगों (नियमितीकरण, मानदेय वृद्धि आदि) को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे 'पंचायत सहायक कर्मचारियों' को खुला समर्थन देने प्रदेश प्रभारी व राज्यसभा सांसद @SanjayAzadSln जी के निर्देश पर आम आदमी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल धरना स्थल पर पहुंचा।
अयोध्या प्रांत अध्यक्ष @VinayPatelAAP जी के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने धरनारत कर्मचारियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके आंदोलन को पार्टी का पूर्ण समर्थन देने का ऐलान किया।
पंचायत सहायकों की आवाज को मजबूती देने और उनके आंदोलन में कंधे से कंधा मिलाकर खड़े होने के लिए आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह जी आगामी 14 सितंबर को इको गार्डन धरना स्थल पहुंचेंगे।
इस दौरान वे आंदोलनरत पंचायत सहायकों से मुलाकात कर उनके हक और अधिकारों की इस लड़ाई को सड़क से लेकर संसद तक पूरी मजबूती के साथ उठाने का संकल्प दोहराएंगे।
प्रतिनिधिमंडल में निवर्तमान प्रदेश महासचिव दिनेश पटेल जी, प्रांत महासचिव अतुल सिंह जी, व्यापार प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष मनोज मिश्रा जी, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ प्रदेश महासचिव नूर सिद्दीकी जी, प्रांत महासचिव अभिषेक सिंह जी, सुधीर पटेल जी, सुरभि जी, प्रेरणा जी सहित पार्टी के प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहे।
उत्तर प्रदेश के पंचायत सहायक साथियों को इस कदर मजबूर कर दिया गया है।
उनके आंखों से आंसू निकल रहे हैं उनको अपना दर्द बयां करने के लिए अधिकारियों और मंत्रियों तक से मिलने नहीं दिया जा रहा है।
इतना अहम किसी के अंदर पद और कुर्सी को लेकर नहीं होना चाहिए कि वे अपने लोगों के दर्द को भी नजर अंदाज कर दे।