सीधा संवाद, नई पीढ़ी के साथ...
आज प्रातः 11 बजे प्रदेशभर के 3 लाख से अधिक युवा विद्यार्थियों से ‘मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन’ के माध्यम से संवाद करूंगा।
युवाओं के सपनों, विचारों और आकांक्षाओं को जानेंगे और उनके विजन के अनुरूप भविष्य के उत्तराखण्ड की रूपरेखा पर मंथन करेंगे।
@akhileshsharma1 Dada @dpradhanbjp jindabad devbhoomi se apko agrim shubhkamnaen for your bright future dada aaj bhi yaad hai aapne meri choti hundai car chlakr haldwani bjp office se ramleela ground abvp rally me mujhe aur @DrRautela tab prant prachrak aap simple and great hai aap pta hi the uk
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी की प्रेरणा से प्रारंभ हुआ ‘हर घर तिरंगा’ अभियान देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रगौरव की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम बन रहा है। यह अभियान हमें उन वीर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान का स्मरण कराता है, जिनके अथक प्रयासों से देश ने स्वतंत्रता प्राप्त की।
#HarGharTiranga
अदम्य शौर्य, साहस और पराक्रम की प्रतीक, महान वीरांगना तीलू रौतेली जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन।
मातृभूमि के प्रति समर्पित आपका जीवन त्याग और वीरता की अद्वितीय मिसाल है। आपकी गौरवशाली जीवन गाथा सदियों तक लोगों को प्रेरणा देती रहेगी।
शासकीय आवास पर उत्तराखंड क्रीड़ा विश्वविद्यालय, गौलापार (नैनीताल) के निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने तथा गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न करने के निर्देश दिए।
अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी का विकास राज्य की नई खेल नीति, खेल विजन एवं लिगेसी प्लान के अनुरूप किया जाए। विश्वविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय मानकों के खेल मैदान, आधुनिक प्रशिक्षण सुविधाएं, स्पोर्ट्स साइंस एवं स्पोर्ट्स मेडिसिन सेंटर, उच्च प्रदर्शन प्रशिक्षण केंद्र तथा खेल शिक्षा एवं अनुसंधान से जुड़ी विश्वस्तरीय सुविधाएं विकसित किए जाने हेतु निर्देश दिए।
साथ ही परियोजना की नियमित समीक्षा, निर्माण कार्यों में पारदर्शिता, तकनीकी मानकों का कठोर अनुपालन तथा प्रभावी समन्वय सुनिश्चित करने के लिए भी अधिकारियों को निर्देशित किया। बैठक में माननीय कैबिनेट मंत्री श्रीमती @rekhaaryaoffice जी उपस्थित रही।
हर बेटी के सपनों को संबल और उसके संकल्प को सिद्धि तक पहुंचाना हमारी प्रतिबद्धता है। हमारी बेटियां हमारा गौरव, हमारा स्वाभिमान और हमारे भविष्य की सबसे बड़ी शक्ति हैं।
श्रावण मास के पावन अवसर पर भगवान भोलेनाथ की आराधना का विशेष महत्व है। ऐसे शुभ समय में रानीखेत (अल्मोड़ा) के देवदार के सघन वनों की गोद में स्थित बिनसर महादेव मंदिर में भक्तजन श्रद्धा, आस्था और आध्यात्मिक शांति के लिए बड़ी संख्या में पहुंचते है। यह क्षेत्र श्रद्धालुओं को दिव्य अनुभूति के साथ प्रकृति के सान्निध्य का भी अनूठा अनुभव कराता है।
यदि आप श्रावण मास में रानीखेत की यात्रा पर हों, तो भगवान शिव के इस पावन धाम में दर्शन एवं पूजा-अर्चना कर पुण्य लाभ अवश्य प्राप्त करें।