मुख्यमंत्री निवास पर पेंशनर्स लाभार्थियों से संवाद कर उनके अनुभवों और सुझावों को जाना। वरिष्ठजनों के हित, सम्मान और बेहतर जीवन के लिए सुविधाओं को और सुदृढ़ करने हेतु हमारी सरकार निरंतर संवेदनशीलता के साथ कार्यरत है।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के रूप में संगठन एवं राष्ट्रसेवा का अवसर प्रदान करने के लिए माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @NitinNabin जी का आभार।
संगठन द्वारा नई जिम्मेदारियां प्राप्त करने वाले सभी साथियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। मुझे विश्वास है कि हम सब मिलकर विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने में कामयाब होंगे।
भारत माता की जय!
वंदे मातरम्!
#JaiJaiRajasthan #BJP4India
गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में माननीय केंद्रीय मंत्री श्री @JPNadda जी एवं डॉ. @DrJitendraSingh जी ने श्री सोनम वांगचुक जी से मुलाकात कर विद्यार्थियों से जुड़े विषयों पर सरकार का पक्ष विस्तार से रखा और समाधान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। सकारात्मक संवाद के बाद श्री वांगचुक जी ने अपना अनशन समाप्त करने का निर्णय लिया।
मोदी सरकार का स्पष्ट संकल्प है कि युवाओं के भविष्य से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं होगा। प्रश्नपत्र लीक जैसे अपराधों पर कठोरतम कार्रवाई, परीक्षा प्रणाली को अधिक पारदर्शी और विश्वसनीय बनाने के लिए प्रभावी सुधार तथा युवाओं के हितों की रक्षा के लिए हर आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व वाली सरकार युवा शक्ति के विश्वास को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है और उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले प्रत्येक दोषी को कानून के दायरे में लाकर कठोर दंड सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।
कांग्रेस ने यमुना जल के नाम पर वर्षों तक राजस्थान की जनता को केवल गुमराह करने का काम किया।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के मार्गदर्शन में हमारी ट्रिपल इंजन सरकार के प्रयासों से राजस्थान को शीघ्र ही यमुना जल मिलने जा रहा है।
माँ गंगा के पावन अवतरण दिवस ‘गंगा दशहरा’ के शुभ अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं!
माँ गंगा की पावन धारा श्रद्धा, आस्था, पवित्रता और लोककल्याण का संदेश देती है। यह पावन अवसर हम सभी को सदाचार, सेवा और प्रकृति संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का स्मरण कराता है।
माँ गंगा से सभी प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना करता हूँ।
आगामी 10 दिसंबर, 2025 को जयपुर में प्रथम प्रवासी राजस्थानी दिवस का भव्य आयोजन किया जा रहा है।
यह ऐतिहासिक आयोजन न केवल प्रवासी राजस्थानियों की उपलब्धियों एवं योगदान का सम्मान करेगा, बल्कि उन्हें विकसित राजस्थान के निर्माण में सक्रिय भागीदार बनने का सुनहरा अवसर भी प्रदान करेगा। मैं सभी प्रवासी भाई-बहनों को इस भव्य आयोजन में पधारने के लिए सादर आमंत्रित करता हूं।
#PravasiRajasthaniDivas
देश की समुद्री सीमाओं के सजग प्रहरी, माँ भारती के वीर नौसैनिकों और सभी देशवासियों को भारतीय नौसेना दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!
आपका अदम्य साहस, अटूट संकल्प और उत्कृष्ट कौशल न केवल हमारी समुद्री सीमाओं को सुरक्षित रखते हैं, बल्कि पूरे देश में विश्वास और गौरव की भावना को सशक्त करते हैं।
@indiannavy
Congratulations to Indian Blind Women’s Cricket Team for creating history by winning the inaugural Blind Women’s T20 World Cup! More commendable is the fact that they stayed unbeaten in the series. This is indeed a historic sporting achievement, a shining example of hardwork, team work and determination. Each player is a champion! My best wishes to the team for their future endeavours. This feat will inspire generations to come.
आप सभी को “विश्व खाद्य दिवस” की हार्दिक शुभकामनाएँ!
आइए, हम सभी मिलकर खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने, पोषण स्तर को सुदृढ़ बनाने और भोजन की बर्बादी को रोकने का दृढ़ संकल्प लें, ताकि प्रत्येक व्यक्ति को पर्याप्त, पौष्टिक और सुरक्षित आहार उपलब्ध हो सके।
#विश्व_खाद्य_दिवस
या देवी सर्वभूतेषु मां कूष्मांडा रूपेण संस्थिता ।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः।।
शारदीय नवरात्रि का चतुर्थ दिवस माँ कूष्मांडा मां की शुभकामनाएं।
विश्व की सृष्टिकर्त्री, ऊर्जा और प्रकाश की अधिष्ठात्री माँ कूष्मांडा की कृपा से जीवन में अंधकार दूर होकर सुख, शांति और समृद्धि का संचार होता है। इस पावन अवसर पर माँ से प्रार्थना है कि आप सभी के जीवन में उत्साह, सकारात्मकता और सफलता का प्रकाश सदैव बना रहे।
#Navratri
पधारो म्हारे देस!
देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी कल, 25 सितम्बर को गौरवशाली इतिहास और वीर-वीरांगनाओं की पावन भूमि बाँसवाड़ा, राजस्थान पधार रहे हैं।
विकसित भारत के शिल्पी यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी का राजस्थान की जनता गर्व, उत्साह और आत्मीयता के साथ स्वागत करने को तैयार है।
#पधारो_म्हारे_देस
प्रभारी मंत्री एवं डिप्टी सीएम दीया कुमारी आज आएंगी ब्यावर
दोपहर 1 बजे डिप्टी सीएम दीया कुमारी पहुंचेंगी ब्यावर, सुभाष उद्यान में सेवा पखवाड़ा के तहत आयोजित शहरी सेवा शिविर का...
#Beawar#RajasthanWithFirstIndia@KumariDiya@BeawarDCDM
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी से मिलकर राजस्थान के विकास पर चर्चा की। उनके दूरदर्शी नेतृत्व एवं निरंतर सहयोग के लिए राजस्थान की ओर से हृदय से आभार व्यक्त किया।
आदरणीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में पिछले 11 वर्षों में भारत ने नई ऊंचाइयों को छूते हुए विश्वपटल पर अग्रणी राष्ट्र के रूप में स्वयं को स्थापित किया है। उनके कुशल मार्गदर्शन में पिछले डेढ़ वर्ष से राजस्थान निरंतर विकास की सभी बाधाओं को पार करता जा रहा है और नई ऊंचाइयां छू रहा है।
हमारी डबल इंजन की सरकार लगातार राजस्थान को एक आदर्श राज्य बनाने की दिशा में कार्य कर रही है, जहां प्रत्येक किसान, युवा, महिला, गरीब और वंचित वर्ग को न्याय मिल रहा है और वे अपनी पूर्ण क्षमता के साथ सम्मान युक्त जीवन जी रहे हैं।
आदरणीय प्रधानमंत्री जी ने आने वाले समय में राजस्थान को और अधिक सहयोग देने का आश्वासन दिया है, जिसके लिए उनका समस्त राजस्थानवासियों की ओर से कोटिशः आभार!
ब्यावर विधायक शंकर सिंह रावत का बड़ा बयान
अशोक गहलोत के बयान को बताया भ्रमित करने वाला, कहा-"इस तरह की बयानबाजी पूर्व CM गहलोत को नहीं देती शोभा...
#Beawar#RajasthanWithFirstIndia@BJP4Rajasthan