अमरोहा : 23 साल की लड़की के साथ सब इंस्पेक्टर-हेड कॉन्स्टेबल और CRPF के 2 जवानों ने गैंगरेप किया। लड़की हरियाणा की रहने वाली है। आरोप है कि उसे CRPF का इंस्पेक्टर लालाराम धार्मिक स्थल घुमाने के बहाने अमरोहा लाया था। उसके साथ हेड कॉन्स्टेबल मोहित भी था।
दोनों ने लड़की को एक नेता के फार्म हाउस पर रुकवाया। मंगलवार रात हसनपुर कोतवाली में तैनात दरोगा संजय तोमर और हेड कॉन्स्टेबल परविंद्र मालिक भी फार्म हाउस पहुंचे। फिर चारों ने मिलकर लड़की के साथ वारदात की।
अयोध्या में बारात कार्यक्रम में असलहा लहराते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा तेजी से वायरल, लोगों में दहसत का माहौल, इनायत नगर थाना क्षेत्र के किनौली मजरे कोटवा गांव के अकलिम अफजल का बताया जा रहा वीडियो सूत्र @Uppolice@ayodhya_police@dgpup@dmayodhya
🔥 Reservation Hatao Andolan की हुंकार! 🇮🇳 शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस/RAF की कार्रवाई क्यों? एक महीने पहले 21 अगस्त के लिए अनुमति मांगी थी, फिर भी ऐसा व्यवहार क्यों? अन्य प्रदर्शनों में कार्रवाई के मानदंड क्या हैं?
@ajeetbharti@CPDelhi#ReservationHataoAndolan#Justice
अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट से इस्तीफे के बाद चंपत राय ने 9 पन्नों का दूसरा लेटर जारी किया। इसमें उन्होंने मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष और पूर्व IAS अधिकारी नृपेंद्र मिश्र की भूमिका को लेकर कई दावे किए हैं।
चंपत राय ने कहा, 'राम मंदिर निर्माण के लिए बने ट्रस्ट में 15 ट्रस्टी थे और नृपेंद्र मिश्र को निर्माण समिति का अध्यक्ष बनाया गया था। मिश्र के सुझाव पर लार्सन एंड टूब्रो (L&T) को मंदिर निर्माण की जिम्मेदारी दी गई। भवनों के डिजाइन और निर्माण से जुड़े काम के लिए नोएडा की डिजाइन एसोसिएट फर्म का चयन भी किया।
यूपी में सरकार महिलाओं को 50 हजार रुपए देने का प्लान बना रही है.
चुनाव से पहले 20 हजार रुपए दिए जाएंगे, और चुनाव के बाद 10-10 हजार की 3 किस्त दी जाएगी.
कोई भी इस योजना को 'वोट के बदले नोट' से नहीं जोड़ेगा. ये तो परोपकार है भाई.
वैसे EVM के होते हुए, इतनी मेहनत क्यों 🤔
ओह हां, लोकतंत्र का भ्रम जो बनाए रखना है
कानपुर एक्सप्रेसवे में सड़क धंसी, गड्ढे पड़े… NHAI ने PNC पर कार्रवाई की। अब उसी कंपनी के नाम पर ₹3,483 करोड़ के दो नए प्रोजेक्ट!
यह सवाल अब सिर्फ PNC से नहीं, NHAI से है।
सूत्र बताते है कि जिस PNC Infratech के बनाए लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की निर्माण गुणवत्ता उद्घाटन के कुछ ही समय बाद सवालों में आ गई, उसी कंपनी के पास बाराबंकी-बहराइच NH-927 के दोनों पैकेजों में L1 bidder होने की बात सामने आई है।
NHAI ने कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे मामले में टोल रोकने, जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई और ठेकेदार के खिलाफ कड़े कदम उठाए हैं। कंपनी को भविष्य की बोलियों से रोकने की प्रक्रिया की खबरें भी सामने आईं।
लेकिन बड़ा सवाल यह है जब कंपनी के पुराने काम की गुणवत्ता पर NHAI खुद सवाल उठा रहा है, तो नए ₹3,483 करोड़ के प्रोजेक्ट में उसकी पात्रता और पिछला प्रदर्शन कितनी गंभीरता से परखा गया?
PNC के आधिकारिक स्टॉक-एक्सचेंज खुलासे के मुताबिक 21 अप्रैल 2026 को कंपनी बाराबंकी-मुस्तफाबाद पैकेज में ₹1,728 करोड़ और मुस्तफाबाद-बिसवरिया पैकेज में ₹1,755 करोड़ की L1 bidder बनी थी।
अब NHAI बताए क्या L1 तय करते समय कानपुर एक्सप्रेसवे का रिकॉर्ड सामने था?
क्या गुणवत्ता को लेकर चल रही कार्रवाई का नए प्रोजेक्ट की पात्रता पर कोई असर पड़ा?
और अगर कंपनी पर कार्रवाई की प्रक्रिया चल रही है, तो ₹3,483 करोड़ की इस सड़क का भविष्य क्या होगा?
जनता के पैसे से सड़क बन रही है।
सड़क चाहिए या गड्ढों का नया ठेका?
NHAI को इन सवालों का जवाब देना चाहिए।
@PMOIndia@nitin_gadkari@NHAI_Official@CMOfficeUP
यूपी : बरेली में कांवड़ यात्रा मार्ग पर बिरयानी बिक रही थी। बजरंगदल कार्यकर्ताओं ने पहले 1 KG बिरयानी मंगवाई, फिर जिला प्रशासन को सूचना दी। प्रशासन बुलडोजर लेकर पहुंच गया और बिरयानी शॉप के बाहर रखे काउंटर और टीन शेड को गिरा दिया। सलमान को पुलिस ने गिरफ्तार किया।
@Asifansari9410
महिला कहती हैं- 3 जून, 2026 को मैं अपनी बेटी के साथ अपने फ्लैट पर थी। रात करीब साढ़े 10 बजे विधायक के गनर धनंजय यादव हमारे फ्लैट पर आए। उन्होंने कहा कि विधायकजी आपको बुला रहे हैं। एक मामले पर बात करनी है। कल उनकी दिल्ली में मीटिंग है।
मैंने जवाब दिया- मेरे हसबैंड नहीं हैं, मैं नहीं जा पाऊंगी। उन्होंने कहा कि कोई दिक्कत नहीं है, आप चलिए। फिर मैं उनके साथ विधायक के फ्लैट पर चली गई। धनंजय गेट के बाहर ही रुक गए, मैं अंदर पहुंची।
विधायक कमरे में बैठे शराब पी रहे थे। उस वक्त वो नशे में थे। उन्होंने कहा कि तुम्हें देखने के बाद मुझे समझ नहीं आ रहा कि क्या करूं? तुम मेरी भावनाओं को समझ नहीं पा रही हो। इसके बाद वह उठे और मुझे गले लगाने की कोशिश करने लगे। उन्होंने गलत जगह टच किया, तो मैंने तुरंत उन्हें धक्का दिया।
मैंने कहा कि ये सब आपको शोभा नहीं देता, आप पिता जैसे हैं। लेकिन, वह नशे में उल्टा-सीधा बोलते रहे। मैं रोते हुए वहां से निकली और अपने फ्लैट में चली गई।
रेलवे टेंडर में रिश्वतखोरी का खुलासा: CBI ने नॉर्दर्न रेलवे के चीफ मैटेरियल्स मैनेजर समेत 3 को किया गिरफ्तार
केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने रेलवे टेंडर में कथित रिश्वतखोरी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए नॉर्दर्न रेलवे मुख्यालय (बड़ौदा हाउस) के चीफ मैटेरियल्स मैनेजर समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में दो रेलवे कर्मचारी और एक निजी कंपनी का प्रतिनिधि शामिल है।
टेंडर दिलाने के बदले ली जा रही थी रिश्वत
CBI के अनुसार, 3 जुलाई 2026 को दर्ज एफआईआर में छह आरोपियों को नामजद किया गया था। इनमें नॉर्दर्न रेलवे के एक चीफ मैटेरियल्स मैनेजर, एक डिप्टी चीफ मैटेरियल्स मैनेजर, एक सीनियर क्लर्क, एक निजी कंपनी और उसके दो प्रतिनिधि शामिल हैं। आरोप है कि रेलवे अधिकारियों ने निजी कंपनी के साथ मिलीभगत कर टेंडर आवंटन में अनियमितताएं कीं और इसके बदले अवैध धन लिया।
ट्रैप के दौरान एक लाख रुपये की रिश्वत बरामद
CBI ने ट्रैप ऑपरेशन के दौरान निजी कंपनी के प्रतिनिधि द्वारा चीफ मैटेरियल्स मैनेजर को दी जा रही एक लाख रुपये की रिश्वत बरामद की। इसके बाद चीफ मैटेरियल्स मैनेजर, सीनियर क्लर्क और रिश्वत देने वाले निजी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया।
दिल्ली से कानपुर तक कई ठिकानों पर छापेमारी
जांच एजेंसी ने दिल्ली, गाजियाबाद, बुलंदशहर और कानपुर में कई स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान कई अहम दस्तावेज और डिजिटल उपकरण बरामद किए गए हैं। मामले की जांच अभी जारी है।
गिरफ्तार आरोपी
• नरेंद्र सिंह, चीफ मैटेरियल्स मैनेजर (स्टोर), नॉर्दर्न रेलवे मुख्यालय, बड़ौदा हाउस, नई दिल्ली
• लेनिन शर्मा, सीनियर क्लर्क (स्टोर), नॉर्दर्न रेलवे मुख्यालय, बड़ौदा हाउस, नई दिल्ली
• शारिक अली, निजी व्यक्ति (प्राइवेट कंपनी का प्रतिनिधि)