जन-सुरक्षा एक कभी न थमने वाला काम है।
ऊपर से ये ऑक्सीजन की तरह है। थोड़ा भी कम होने पर दम घुटने लगता है।
खतरा हर तरफ़ से है। सनकी और चालक लोग शिकार में लगे रहते हैं। अपराध तंत्र भी उनको नाथने में लगा रहता है। वो कभी पहले धरे जाते हैं, कभी बाद में।
आतंकवाद एक अलग ही लेवल का सनक है। सिरफिरे अपने औने-पौने मनवाने के फेर में लगे रहते हैं। सीधी लड़ाई की औक़ात नहीं है। सो, आम लोगों को टारगेट करते हैं। मकसद होता है दहशत फैलाना।
इनको रोकने के लिए राज्य पुलिस से लेकर केंद्रीय एजेंसियों तक का एक व्यापक तंत्र है। दिन-रात काम करता है।
कल ही #फरीदाबाद में मैंने एक अन्तर्राजीय बैठक की। केंद्रीय खुफिया एजेंसी, दिल्ली पुलिस और यूपी के एंटी-टेररिज्म में लगे पुलिस अधिकारी शामिल हुए। हमने सूचनाएं एवं स्टेटस अपडेट साझा किया।
सुरक्षा एजेंसियां जब मिलकर काम करती है तो एक और एक ग्यारह होता है।
हमने हरियाणा के एनसीआर क्षेत्र के अपने एंटी-टेररिज्म तंत्र को और भी मजबूत किया है। ये सूचनाएं इकट्ठी करेगी, अनुसंधान करेगी और आंतकवादी गतिविधियों के संदिग्धों के ख़िलाफ़ लगातार अभियान चलाएगी।
लेकिन आतंकवाद के ख़िलाफ़ लड़ाई में सबसे कारगर हथियार है - #अलर्ट आम नागरिक। जैसे ही कोई संदिग्ध आदमी, गतिविधि या वस्तु मिले, 112 पर फ़ोन घुमायें या स्थानीय पुलिस को बतायें। इससे आतंकियों को छिपने की जगह नहीं मिलेगी, उन्हें प्लानिंग और ऑपरेशन के लिए स्पेस नहीं मिलेगा और समय रहते उनके मंसूबों को निष्फल किया जा सकेगा।
जैसे कि अमेरिका में वर्ल्ड ट्रेड टावर पर हमले से पहले अल क़ैदा के आतंकवादी सिर्फ़ जहाज के टेक-ऑफ की ट्रेनिंग ले रहे थे। ट्रेनर अगर इसे नोट करता कि इनकी रुचि लैंडिंग में नहीं है और स्थानीय पुलिस को बता देता तो उनकी कम से कम उनकी ये योजना सिरे नहीं चढ़ती।
इसराइल के दुश्मन अरब देशों से घिरे होने के बावजूद उनकी पुलिस भारी संख्या में आतंकी हमले को विफल कर देती है। एक कारण ये भी है कि वहाँ के नागरिक सतर्क रहते हैं। कुछ भी संदिग्ध लगा तो फौरन पुलिस को खबर कर देते हैं।
करनाल में कुछ दिनों पहले ही एक जागरूक होटलकर्मी ने संदिग्ध पहचान पत्र के आधार पर कमरे बुक कराने वाले के बारे में पुलिस को इत्तला दी। रात भर के सघन अंतर्ज़िला ऑपरेशन के बाद उसे धर दबोचा गया। पूछताछ के बाद मामला कुछ और निकला लेकिन एक सजग होटलकर्मी ने अपना काम तो कर ही दिया था।
आप भी #आतंकवाद के खिलाफ पुलिस के आंख और कान बनें। संदिग्ध व्यक्ति, गतिविधि और वस्तु के बारे में पुलिस को 112 पर फौरन बतायें।
#ReportNow #112
@PhonePeSupport आप लोग जब कस्टमर को जवाब नही देते तो वो हारकर गूगल पर नंबर ढूंढता है और ठगी का शिकार होता है, इस तरह से आप जान बूझकर ठगी में अप्रत्यक्ष रूप से शामिल होते हैं। शर्म करो
गुरुग्राम के पढ़े-लिखे रईसों ने दिखाई मूर्खता, डिलीवरी स्टाफ और हाउस हेल्प के लिए के लिए बनाया अजीब नियम! - https://t.co/IlhM8xNT7y
ऐप में डाउनलोड और पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें : https://t.co/E1oHL6HI64 https://t.co/IlhM8xNT7y
@KamakhyaTemple1 दुनिया भर में भक्तों की आस्था का प्रतीक
आज देखा यहां पंडे पंडितों का बिजनेस
श्रद्धालु 6 से 7 घंटे लाइन में लगे रहते हैं और यहीं के पंडे भारी वसूली करके दूसरे रास्ते से लोगों को डायरेक्ट अंदर लेकर आते हैं ओर भ्रष्टाचार फैलाये हुए हैं। बोलने पर मारपीट करते हैं
@anilvijminister मंत्री साहब ये ठीक वैसा ही है जैसा आपने पंजाब समान वेतन देने कि बहाने वोट ले लिये और कमेटी बना कर कर्मचारियो को उल्लू बना दिया और दिया क्या suspension
पहले आप अपनी गलती सुधारो बाद में लोगो को बताना
वरना चुनाव पास ही है जानता बताएगी👍🏻
I am facing multiple issues with the TATA Punch 2023 CNG model and the Zedex Workshop gurgaon are incapable of resolving my issue, there is voice coming from suspension and shockers and they say that it can't be solved and its normal. I also felt very bad at reception...
गाड़ी खरीदने से लेकर अब तक 6 बार चक्कर लगवाने के बाद भी एक ही समस्या का समाधान नही हुआ, लगता है मुझे कोई पुरानी कार बेच दी है और अब जाने पर ऐसे देखते हैं जैसे कोई फ्री में काम कराने आ गया.. वाह zedex
Awesome Servicing, 👎👎👎 @TataZedex@RNTata2000@TataMotors
@TataZedex सिर्फ ऐड करने से कुछ फर्क नहीँ पड़ता अपनी सर्विस ओर वर्कशॉप के स्तर को भी थोड़ा रिपेयर करो, गाड़ी खरीदने से लेकर अब तक 6 बार चक्कर लगवाने के बाद भी एक ही समस्या का समाधान नही हुआ, लगता है मुझे कोई पुरानी कार बेच दी है और अब जाने पर ऐसे देखते हैं जैसे कोई फ्री में काम कराने आ गया