UPPSC में पारदर्शिता की माँग कर रहे छात्रों से आज मुलाक़ात हुई।
2017 में योगी जी ने आयोग को "साफ़" करने का वादा किया था, लेकिन 2018 से अब तक PCS की एक भी आंसर की सार्वजनिक नहीं की गई।
छात्र सवाल कर रहे हैं—हर परीक्षा के बाद आंसर की क्यों नहीं जारी होती? 2024 की रिवाइज्ड आंसर की अब तक कहाँ है?
ये सिर्फ़ एक परीक्षा का नहीं, उनके भविष्य और अधिकार का सवाल है।
मोदी योगी अमित शाह और अंधभक्तों सड़क पर लाठी खाते इन नौजवानों को देख कर बताओ इसमें कौन हिंदू है? कौन मुसलमान?
बँटोगे कटोगे का नारा देने वाली BJP नौजवानों से कहती है “नौकरी माँगोगे तो पिटोगे”
इनकी मांग है कि PCS और RO/ARO परीक्षा एक ही दिन कराई जाए।
#UPPSC_No_Normalization
पाखंडियों पर पुष्प वर्षा और युवाओं के नौकरी मांगने पर उन पर लाठी वर्षा।
आज एक बार फिर योगी सरकार का युवा विरोधी चेहरा बेनकाब हो गया।
इलाहाबाद में UPPSC में धांधली रोकने और नौकरी की मांग कर रहे छात्र-छात्राओं पर लाठीचार्ज बेहद निंदनीय है। इसलिए मैं कहता हूं नौकरी और रोजगार भाजपा के एजेंडे में है ही नहीं, इनके एजेंडे में युवाओं को सिर्फ सांप्रदायिकता की आग में झोंकना है। लेकिन हम कह रहे है कि पढ़ेंगे तो, आगे बढ़ेंगे।
#UPPSC_No_Normalization
यूपी पीसीएस और RO-ARO परीक्षा को एक दिन में करवाने की मांग को लेकर आज अभ्यर्थी प्रयागराज में लोक सेवा आयोग के सामने इकट्ठा हुए ।
अभ्यर्थी किसी भी रूप में नॉर्मलाइजेशन को स्वीकार नहीं करना चाहते।
PCS और RO/ARO परीक्षा एक ही दिन में करानी होगी, युवाओं की माँग जायज़ हैं।
#UPPSC_No_Normalization
#UPPCS_RO_ARO_ONESHIFT
आज कुन्दरकी विधानसभा उपचुनाव में:
कुन्दरकी में सौहार्द की जीत होगी।
कुन्दरकी नकारात्मक राजनीति की धार को कुन्द कर देगी। कुन्दरकी के लोग नेगेटिव पॉलिटिक्स का जवाब पॉज़िटिव पॉलिटिक्स से देंगे। ये उपचुनाव भाजपावाले हारेंगे… प्रतिशत के हिसाब से बोलें तो ‘सौ की सौ’ और सीट के हिसाब से बोलें तो ‘नौ की नौ’
एक आह्वान : करें मतदान, रहें सावधान!
एक अपील : जब तक हाथ में जीत का प्रमाण नहीं, तब तक विश्राम नहीं।
PDA का परचम लहराएगा।
PDA की Progressive, Positive Politics जीतेगी।
संविधान की रक्षा, आरक्षण, महँगाई, बेरोज़गारी-बेकारी, भ्रष्टाचार, नारी सुरक्षा, युवा के भविष्य, किसान-कृषि-मज़दूर, जातीय जनगणना के लिए संघर्ष जारी रहेगा।
#जुड़ेंगे_तो_जीतेंगे
#संविधान_संजीवनी_है
#PDA_हराएगा_NDA