रालोद महिला प्रकोष्ठ राष्ट्रीय महासचिव पश्चिमी यूपी व हरियाणा प्रभारी, पूर्व मेयर प्रत्याशी ,अध्यक्ष मेरठ भारोत्तोलन संघ ,उपाध्यक्ष मेरठ फुटबॉल संघ ,अध्यक्ष GSC
मेरठ पार्टी कार्यालय पर श्री सत्येन्द्र तोमर जी को राष्ट्रीय सचिव, किसान प्रकोष्ठ, श्री संजय पंवारी जी क्षेत्रीय अध्यक्ष, किसान प्रकोष्ठ ,श्री आर्य देव जी को महानगर अध्यक्ष, scst प्रकोष्ठ का दायित्व मिलने पर आयोजित सम्मान समारोह में सम्मिलित होकर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।
The loss of lives in the unfortunate fire accident in Aliganj, Lucknow, is deeply heartbreaking.
My heartfelt condolences are with the bereaved tamilies.
I pray to God to grant eternal peace to the departed souls and bless the injured with a speedy recovery🙏🏼
माननीय केंद्रीय मंत्री श्री जयन्त चौधरी जी ने मुंबई स्थित मरीन ड्राइव पर आयोजित #InternationalYogaDay कार्यक्रम में हिस्सा लिया एवं मीडिया से संवाद किया।
#InternationalYogaDay
FIH Women's Nations Cup 2026 का खिताब जीतकर भारतीय महिला हॉकी टीम ने पूरे देश को गौरवान्वित किया है। यह जीत भारत की बेटियों के समर्पण, अनुशासन और अदम्य जज़्बे का परिणाम है। देश की बेटियों ने विश्व मंच पर तिरंगे का मान बढ़ाया है।
समूची टीम को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं।
#IndianHockey #Champions #NationsCup
आज भाजपा मेरठ महानगर अध्यक्ष श्री विवेक रस्तोगी जी की पूज्य माताजी के तेरहवीं संस्कार में सम्मिलित होकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिवार को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करती हूँ।
ॐ शांति। 🙏
राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय महासचिव आदरणीय श्री त्रिलोक त्यागी जी के सानिध्य में खरखोदा, मेरठ में आयोजित पूज्य आचार्य शांतनु जी महाराज की पावन श्रीराम कथा में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस अवसर पर उनका मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त किया।
TEAM RLD मेरठ की मासिक बैठक में 2027 के लक्ष्य एवं संगठन विस्तार पर सार्थक चर्चा हुई।
बैठक में जिला, प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर की महिला पदाधिकारियों सहित सांसद, विधायक एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों की सक्रिय सहभागिता रही।
श्री सी.एम. डागर के नेतृत्व में सफल आयोजन। #TeamRLD
आज राष्ट्रीय लोकदल महिला प्रकोष्ठ (दिल्ली प्रदेश) के महिला सम्मेलन में सहभागिता का अवसर प्राप्त हुआ।
महिला सशक्तिकरण और संगठन को मजबूत बनाने के लिए सार्थक चर्चा हुई।
#महिला_सम्मेलन#राष्ट्रीय_लोकदल#नारीशक्ति
जन धन से लेकर स्टार्टअप तक, नारी शक्ति आज भारत के विकास की मजबूत आधारशिला बन चुकी है। 🇮🇳
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में महिलाओं को नए अवसर मिले हैं और श्री जयंत चौधरी जी जैसे युवा नेता महिला शिक्षा, आत्मनिर्भरता और नेतृत्व को लगातार प्रोत्साहित कर रहे हैं।
माननीय केंद्रीय मंत्री श्री जयन्त चौधरी जी एनडीए बैठक में शामिल हुए तथा माननीय प्रधानमंत्री जी से सौजन्य भेंट कर उन्हें किसान और भारतीय कृषि परंपरा के प्रतीक स्वरूप हल, गुड़, शक्कर एवं खांड भेंट की।
#NDA
बढ़ते तापमान और पर्यावरण संरक्षण को लेकर ग्लोबल सोशल कनेक्ट एवं सिटिजन वॉइस द्वारा हनुमान मंदिर, बुधाना गेट पर जनजागरूकता अभियान चलाया गया।
लोगों को पौधे लगाने,जल संरक्षण अपनाने और पर्यावरण बचाने के लिए प्रेरित करते हुए पम्पलेट वितरित किए गए।
प्रकृति बचाएँ, भविष्य सुरक्षित बनाएँ।
आज श्रद्धेय चौधरी चरण सिंह जी की पुण्यतिथि पर युवा प्रकोष्ठ, राष्ट्रीय लोकदल द्वारा आयोजित विचार गोष्ठी में एसजीएम गार्डन, लालकुर्ती मेरठ में सहभागिता कर अपने विचार रखे।
मुख्य अतिथि आदरणीय त्रिलोक त्यागी जी (राष्ट्रीय महासचिव, संगठन) का मेरठ आगमन पर स्वागत एवं अभिनंदन किया।
आज किसान घाट पहुँचकर भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री एवं किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए ।
उनके विचार और संघर्ष हमेशा मार्गदर्शन करते रहेंगे।
विनम्र श्रद्धांजलि। 🌾🙏
आज युवा संवाद एवं अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित स्वागत समारोह में संगठन की मजबूती, युवाओं की जिम्मेदारी एवं सामाजिक भाईचारे को लेकर अपने विचार साझा किए।
नव नियुक्त सभी पदाधिकारियों को हार्दिक शुभकामनाएँ।
आज मेरठ पार्टी कार्यालय पर राष्ट्रीय लोकदल युवा प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित बैठक में सहभागिता कर भारत रत्न किसान मसीहा चौधरी चरण सिंह जी की पुण्यतिथि के अवसर पर 29 मई को आयोजित होने वाले कार्यक्रम को सफल एवं प्रभावी बनाने हेतु अपने विचार व्यक्त किए।
जाट एवं गुर्जर समाज की माता-बहनों पर की गई अमर्यादित टिप्पणी बेहद निंदनीय है।
नारी सम्मान पर इस प्रकार की बयानबाजी किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं।
राष्ट्रीय लोकदल महिला प्रकोष्ठ इसकी कड़ी भर्त्सना करता है।
मुज़फ्फरनगर में अंकित बालियान जी के छोटे भाई वरुण बालियान जी के विवाह उपरांत आयोजित आशीर्वाद समारोह में शामिल होकर नवदंपत्ति को उज्ज्वल भविष्य एवं सुखद वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दीं। 💐
इस अवसर पर परिवारजनों और शुभचिंतकों से आत्मीय मुलाकात भी हुई।
राष्ट्रीय लोकदल महिला प्रकोष्ठ का क्षेत्रीय सम्मेलन गाज़ियाबाद में ऐतिहासिक रूप से संपन्न हुआ।
प्रदेशभर से पहुंचीं हजारों महिलाओं की उपस्थिति में श्रीमती इंद्राणी त्यागी को हस्तिनापुर क्षेत्र महिला प्रकोष्ठ का क्षेत्रीय अध्यक्ष नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। 🌿✊🏻