अयोध्या स्टेशन पर उतरी महिला ने राजीव रंजन से कहा- जेबकतरे ने जेब काट ली.
राजीव रंजन बोले- अयोध्या में कोई चोरी मंदिर के बाहर कर रहा है, कोई मंदिर के अंदर...
तभी एक शख्स ने कहा- पुलिस ने रिपोर्ट नहीं लिखी, स्टेशन के CCTV बंद है.
राजीव रंजन बोले- CCTV तो मंदिर में भी बंद रहे.
मैं सरकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस में आईं सभी ऑटो कंपनियों को चिट्ठी लिखूँगा, कि वे लिखित में अपने ग्राहकों को यह आश्वासन दें कि गाड़ी में E20 इस्तेमाल करने पर यदि—
1) माइलेज 10% से ज़्यादा गिरता है, तो कंपनी उसकी भरपाई करेगी।
2) गाड़ी का कोई भी पार्ट डैमेज होता है, तो कंपनी उसे मुफ़्त में रिप्लेस करेगी।
अगले हफ़्ते मैं प्रधानमंत्री जी को भी चिट्ठी लिखूँगा और पूछूँगा कि अगर किसी की गाड़ी में कोई भी दिक्कत आती है, तो उसका हरजाना आप देंगे या कंपनी देगी?
मुझे कार की बहुत ज़रूरत नहीं पड़ती है। महीने में दो तीन दिन ही घर से निकलता हूँ। आज कई दिनों बाद कार चलाने गया तो पता चला कि मेरी कार का माइलेज 14km/lसे घट कर 9.6km/lit हो गया है। मेरी कार 2024 की है। 5.4 किलोमीटर प्रति लीटर कम हो गया है। परिवार के लोग इस्तेमाल करते हैं। तेल का ख़र्चा काफ़ी बढ़ गया है।
मुझे लगता है कि E20 भी नोटबंदी है। इसके ज़रिये कार और बाइक चालकों पर निष्ठा प्रयोग हो रहा है कि वे किस हद तक मोदी सरकार को सपोर्ट कर सकते हैं। ज़्यादा पैसे ख़र्च कर घटिया ईंधन ख़रीदने और कार डैमेज होने पर चुप रह सकते हैं। मोदी सरकार का प्रयोग सौ फीसद सफल हो गया है। जिस स्केल पर माइलेज गिरा है, मनमोहन सिंह की सरकार होती तो सारे गोदी संपादक पेट्रोल पंप से लाइव रिपोर्ट कर रहे होते।
नोट चोरी, वोट चोरी, चंदा चोरी, पेपर चोरी के बाद तेल चोरी को भी व्यापक समर्थन मिल रहा है। यह काम केवल मोदी सरकार कर सकती है। उसके समर्थकों का जवाब नहीं। जो लोग 500 रुपया लीटर पेट्रोल ख़रीदने का सपना देख रहे थे, E20 से पूरा करने का मौका मिल गया है। पेट्रोल और कार की मरम्मत का ख़र्चा जोड़ कर इतना हो जाता होगा।
सरकार चाहे तो एक और प्रयोग कर सकती है। पेट्रोल पंप पर मोदी समर्थक 38 प्रतिशत वोटर के लिए E20 का विकल्प दे और मोदी विरोधी 62 प्रतिशत को E10 का विकल्प दे। मुझे लगता है कि डिफ़ेंडर वाली मोहतरमा भी निष्ठा नहीं बदलेंगी और E20 ही भराएँगी। अगर ये हो जाए तो मोदी समर्थकों की ख़ुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। 😎
NEET। CBSE। SSC। और आज CUET।
चार परीक्षाएँ। एक करोड़ बच्चे। एक भी ईमानदारी से नहीं हो पाई।
दावे "विश्वगुरु" के, मगर देश में एक परीक्षा नहीं करवा सकते - मोदी जी ने पूरी शिक्षा व्यवस्था तबाह कर दी है।
जिस पीढ़ी का भविष्य आप बर्बाद कर रहे हैं - वही पीढ़ी आपका हिसाब करेगी।
कल SSC GD की परीक्षा के लिए एक केंद्र पर 800 लोगों को बुला लिया गया, लेकिन बैठने की व्यवस्था सिर्फ 250 लोगों के लिए ही थी।
कितना दुखद है कि मोदी सरकार ठीक से एक परीक्षा भी नहीं करवा पा रही है।
हालात ये हैं कि जब एक 17 साल का छात्र CBSE से जुड़ी समस्याओं पर गुहार लगाता है, तो अपनी रीढ़ की हड्डी खो चुके कुछ पत्रकार उसे देशद्रोही बताने लगते हैं।
जो प्रधानमंत्री परीक्षा से पहले 'परीक्षा पे चर्चा' करते हैं, वही प्रधानमंत्री पेपर लीक होने पर एक शब्द नहीं बोलते।
पहले NEET के पेपर लीक की खबरें आने लगी, उसके बाद CBSE का मामला सामने आ गया।
आखिर नरेंद्र मोदी की क्या मजबूरी है कि उन्होंने एक अयोग्य व्यक्ति को शिक्षा मंत्री बना दिया है।
: @nsui के प्रभारी @kanhaiyakumar जी
📍 दिल्ली
मोदी जी दिन में 18–18 घंटे काम करते हैं उसी का रिजल्ट दिखा रही है यह लड़की
एक व्यंग भरे लहजे में बनाया हुआ यह वीडियो बहुत कुछ बता रहा है, जनता प्राथमिक सुविधाओं से ही वंचित है।
मोदी ने इटली की प्रधानमंत्री मेलोनी को 'मेलोडी' टॉफी दी है।
इटली जाकर मेलोनी से मिलने से पहले मोदी ने हिंदुस्तान में भाषण दिया और कहा- आर्थिक तूफान आ रहा है, विदेश मत जाइए।
और खुद जेब में मेलोडी टॉफी लेकर अपने महंगे हवाई जहाज से इटली चले गए। फिर मेलोनी को टॉफी खिलाई और रील बनाई।
देखिए... देश की जनता के साथ क्या खिलवाड़ हो रहा है।
: नेता विपक्ष श्री @RahulGandhi
इनसे मिलिए- ये हैं IAS सुबोध कुमार सिंह।
जब 2024 में NEET का पेपर लीक हुआ था, लाखों बच्चों की मेहनत बर्बाद हुई थी, तब सुबोध कुमार सिंह NTA के DG थे।
लोगों के गुस्से को शांत करने के लिए मोदी सरकार ने चाल चली और इन्हें पद से हटा दिया।
लेकिन जैसे ही लोगों का गुस्सा शांत हुआ, इन्हें स्टील मिनिस्ट्री में पोस्टिंग दे दी और अब ये छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री के Principal Secretary हैं।
BJP सरकार में इसी तरह छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को इनाम दिया जाता है, उन्हें बड़े-बड़े पदों पर बैठाया जाता है।
कारण साफ है- पेपर लीक के इस गोरखधंधे में BJP सरकार खुद ही साझेदार है, जिसका खामियाजा देश के मेहनती छात्रों को चुकाना पड़ रहा है।
BJP का फंडा साफ है- जितनी बड़ी चोरी, उतना बड़ा इनाम