बिहार की जड़ता,जर्जरता और जटिलताओं से मुक्ति हेतु जन सुराज नवचेतना,सुशासन और जनभागीदारी का प्रखर प्रतिमान है। जातिगत संकीर्णताओं एवं अवसरवादी राजनीति से परे,यह अभियान दूरदर्शिता, पारदर्शिता,उत्तरदायित्व और समावेशी विकास की सुदृढ़ आधारशिला स्थापित करने का संकल्प है।
#coverphoto
बिहार का विकास देखना है तो 1980–90 के दशक के बच्चों की पैंट देख लीजिए।
सारे नेता अपने फ़ैशनेबल फोटो लगाकर ट्रेंड चला रहे हैं, लेकिन मेरे पास बिहार के विकास की यही symbolic photo है।
पता है क्यों?
क्योंकि हमारा बिहार कुछ इसी तरह के विकास की ओर अग्रसर है। नेता अपनी शानो-शौकत में मस्त हैं और हम-आप इन्हीं सीमित सुविधाओं में खुश रहने को मजबूर हैं।
जब तक इस व्यवस्था को नहीं बदलेंगे, हमें कोई खुशी मनाने का मन नहीं करता। और करे भी कैसे?
बिहार का आधा हिस्सा साल के 12 महीनों में से करीब 3 महीने सूखा और बाढ़ की मार झेलता है। बाकी 9 महीने लोग अपने लिए रोटी, कपड़ा और मकान जुटाने में लगे रहते हैं।
भारत में हर जगह 12 महीने का साल होता है,
लेकिन बिहार में 9 महीने का साल होता है क्योंकि 3 महीने अगस्त, सितंबर और अक्टूबर बाढ़ और सूखे की मार झेलने में निकल जाते हैं।
चाहे कुछ भी हो, व्यवस्था बदलनी चाहिए।
अब जितने भी चुनाव हों, हर चुनाव में हर बिहारी को एक बार जन सुराज को समर्थन देकर बदलाव का मौका देना चाहिए।
हमने वर्षों तक अलग-अलग दलों और नेताओं को मौका दिया है। अब एक बार नई सोच और नई व्यवस्था को मौका देने का समय है।
आँख बंद करके किसी नेता पर भरोसा नहीं बल्कि आँखें खोलकर बदलाव का फैसला करें।
#JanSuraaj #Bihar #BiharBadlav #BiharElection
#Bihar #BiharDevelopment #BiharElection #Badlav @jansuraajonline@PrashantKishor
@Sr_DME_CW_ALD@drmprayagrajnc@RailwaySeva मुझे मिले सूचना के अनुसार पानी की टंकी भड़ी बताई गई है लेकिन पानी अभी भी नहीं आ पाया है। कोई तकनीकी दिक्कत हो सकता है। कृपया जल्द समस्या का समाधान करें।
@RailwaySeva@RailMinIndia Train no 02570 ke B4 coach ke washroom me pani nahi aa raha hai. Yatriyon ko pareshani ho rahi hai. Kripya jald se jald sahayta pradan karen.. jab se train New Delhi se chali h tab se samsya h
@rishabh_parwana You guys too are doing great work for Bihar, hoping for a better Bihar and significant change. Together we will make the difference!
Jay Bihar!
Long live Bihari Brotherhood 👏🏻👏🏻
Dear Ladies & Gentlemen, Good Morning! ☀️
Aaj dil se ek baat share karna चाहता हूँ।
Main X par sirf tweets karne ya followers badhane nahi aaya hoon. Main yahan Bihar ke logon ki awaaz uthane aaya hoon.
Jan Suraaj se judne ki wajah bhi यही है—mujhe laga ki Bihar mein real change ke liye yeh ek sahi platform hai.
Mera simple sa goal hai: X par jo sahi log hain, unki baat saamne aaye, aur jo log Bihar ke liye kuch genuinely karna chahte hain, unhe Jan Suraaj se joda ja sake.
Bas itna hi…
Bihar ke liye, Bihar ke logon ke saath. ❤️
Jai Bihar! 🙏
Long Live Bihari Brotherhood! ❤️
अगर किसी प्रदेश के मुख्यमंत्री पर ही आपराधिक मुक़दमा चल चुका हो और उन्हें जेल जाना पड़ा हो, तो सवाल यह है कि बिहार में रोजगार देने के नाम पर किस कंपनी को बुलाया गया था?
पूजा कुमारी के मामले में सामने आए आरोप बेहद गंभीर हैं। रोजगार के नाम पर अगर किसी बेटी को प्रताड़ना, धमकी और शोषण का सामना करना पड़ा है, तो इसकी निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए।
रोजगार मेला सिर्फ नियुक्ति पत्र बांटने का कार्यक्रम नहीं होना चाहिए—
हर नियुक्ति की सुरक्षा, कंपनी की विश्वसनीयता और कर्मचारी की गरिमा की जिम्मेदारी भी सरकार की है।
बिहार की बेटियों को रोजगार चाहिए, शोषण नहीं।
#BiharMangeHisaab #BiharMangeBadlav
Good morning ladies & gentlemen 🧑🌾
A new Bihar is not a dream. It’s a movement. 🔥
With the blessings of our elders, the strength of our people, and Bihar in our hearts—we move forward. 💛
Not just to win.
To build. To change. To rise.
Jai Bihar! 🚩
Long live Bihari Brotherhood! 🤝🔥
@rishabh_parwana@ranjeet015 बदलाव शुरू हो गया है लेकिन गति कम होने के कारण अभी महसूस नहीं हो रहा, अंधभक्त तो रफ्तार भी पकड़ लेंगे पर उन्हें समझ नहीं आएगा 🥹😂🤣
आप बिहार और बिहार के लोगों का मज़ाक बनाकर आनंद लेते हैं न? खुद को समृद्ध, सभ्य और बुद्धिजीवी भी साबित करते हैं न?
तो आइए… बिहार।
आधा बिहार बाढ़ में डूबा है।दर्जनों गाँव पानी में समा चुके हैं। सड़कें और यातायात बंद होने लगे हैं। घर, खेत, ज़मीन बहुत कुछ पानी में जा चुका है। न रहने का ठिकाना है, न खाने का भरोसा। और यह पहली बार नहीं हो रहा। हर साल होता है।
फिर भी बिहार का आदमी उठता है। घर दोबारा बनाता है। अपनी ज़िंदगी फिर से शुरू करता है।
और सबसे हैरानी की बात, खुश रहना भी नहीं भूलता।
सोचिए, जिस इंसान को हर साल प्रकृति से ऐसी लड़ाई लड़नी पड़ती है, उसकी मानसिक मजबूती कितनी गहरी होगी।
सरकारों ने भी आज तक इसका कोई स्थायी समाधान नहीं दिया। बाढ़ आती है, राहत आती है, कुछ तस्वीरें आती हैं…और फिर अगले साल वही कहानी दोबारा।
समाधान कम, PR और फोटोबाज़ी ज़्यादा।
लेकिन आपके शहर में एक दिन जमकर बारिश क्या हो जाए-
“All eyes on…” शुरू। सोशल मीडिया पर संवेदनाओं का बाढ़। सेलिब्रिटीज़ की इंसानियत जाग जाती है। बुद्धिजीवियों की बुद्धि अचानक सक्रिय हो जाती है। मदद पर मदद होने लगती है, मानो इंसानियत की पूरी खेप उसी दिन के लिए बचाकर रखी गई हो।
तो आइए बिहार। कुछ घंटों के लिए खड़े होकर देखिए, पानी में डूबे घर, उजड़े खेत, बंद रास्ते और अपना सब कुछ खोकर भी खड़े रहने वाले लोग। फिर मज़ाक उड़ाइए बिहार का। फिर बताइए कि कौन पिछड़ा है और कौन समृद्ध।
बस एक बात याद रखिए, बाढ़ का पानी उतरने के बाद बिहार का संघर्ष खत्म नहीं होता। उसी जमा पानी से बीमारी आती है, रोज़गार रुकता है, खेती बर्बाद होती है और जिंदगी फिर से शून्य से शुरू करनी पड़ती है।
हो सकता है आप आर्थिक रूप से हमसे ज्यादा समृद्ध हों। हो सकता है आपके शहर में सुविधाएँ हमसे कहीं बेहतर हों। लेकिन जीवन के संघर्ष में बिहार का आदमी शायद आपसे बहुत आगे है।
कुछ कर नहीं सकते तो मत कीजिए। लेकिन कम-से-कम उस इंसान का मज़ाक तो मत उड़ाइए, जो हर साल सब कुछ खोकर भी अगली सुबह फिर से खड़ा हो जाता है।
बिहार की बाढ़ सिर्फ घर और खेत नहीं बहाती…कभी-कभी दूसरों को कमतर समझने वाली आपकी बुद्धि भी बहा ले जाती है।
#Bihar
#BiharFlood
#AllEyesOnYou
📢 जन सुराज संघर्ष वाहिनी (JSV) संगठन विस्तार बैठक — पटना
पटना के अंतर्गत जो भी साथी जन सुराज संघर्ष वाहिनी से जुड़ना चाहते हैं, उनका इस बैठक में हार्दिक स्वागत है। आइए, संगठन को मजबूत बनाने और बिहार के बेहतर भविष्य के लिए साथ मिलकर आगे बढ़ें। 🇮🇳
#Jansuraaj#Prashantkishor#Patna