कलेक्ट्रेट परिसर से हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ कर बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अभियान के माध्यम से बाल विवाह, अल्पायु एवं जबरन विवाह की रोकथाम हेतु जन-जागरूकता और सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा दिया जाएगा। #बालविवाहमुक्तभारत@CMOfficeUP@ChiefSecyUP@UPGovt@InfoDeptUP@CommissionerPrg
गांधी मैदान फतेहपुर में 02 से 04 नवंबर तक आयोजित जनपद स्तरीय सरस मेले में तीसरे दिन जनपदीय अधिकारियों द्वारा समूह की महिलाओं द्वारा बनाए गए विभिन्न उत्पादों की खरीददारी की गई।
मेले में जनपद के विभिन्न विकास खंडों से स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा खाद्य सामग्री, मसाले, अचार, मुरब्बा, हस्तशिल्प, सजावटी सामान, दीपावली पूजन सामग्री, गिफ्ट हैम्पर, कपड़े एवं अन्य स्थानीय उत्पादों के आकर्षक स्टॉल लगाए गए हैं।@CMOfficeUP@ChiefSecyUP@UPGovt@InfoDeptUP@CommissionerPrg
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में गांधी सभागार में बैठक आयोजित की गयी ।
#DMfatehpur एवं #Spfhr की अध्यक्षता में जिला कलेक्ट्रेट स्थित गांधी सभागार में बैठक आयोजित की गई। बैठक में शासन की प्राथमिकताओं एवं जनपद में संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति तथा संबंधित प्रकरणों की समीक्षा की गई। बैठक में मुख्य रूप से वंदन योजना के अंतर्गत धार्मिक स्थलों के चयन हेतु गठित जिला स्तरीय समिति की बैठक तथा उत्तर प्रदेश रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान कोष योजनान्तर्गत जिला स्टेयरिंग समिति की बैठक के संबंध में आवश्यक चर्चा की गई। महिला एवं बाल सुरक्षा से संबंधित प्रकरणों में प्रभावी कार्यवाही, पीड़ितों को समयबद्ध सहायता तथा संबंधित विभागों के मध्य बेहतर समन्वय सुनिश्चित किए जाने पर विशेष जोर दिया गया। इसके अतिरिक्त सीएम डैशबोर्ड पर राजस्व विभाग के माह अगस्त में प्राप्त ग्रेड के संबंध में समीक्षा की गई।
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा संबंधित अधिकारियों को शासन की मंशा के अनुरूप कार्य करते हुए जनहित से जुड़े प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने, योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने तथा आपसी समन्वय के साथ कार्यवाही करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
#UPPolice
महिला कल्याण विभाग के तत्वाधान में “*बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ*” योजना के अंतर्गत कन्या जन्मोत्सव का कार्यक्रम विकास भवन सभागार में मुख्य अतिथि मा0 राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा पासवान की गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम को मा0 मंत्री जी ने केक काटकर मनाया, उन्होंने सभागार में मौजूद 75 नवजात बच्चियों के लिए बेबी किट का वितरण किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।@CMOfficeUP@ChiefSecyUP@UPGovt@InfoDeptUP@CommissionerPrg
➡️#फतेहपुर में जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने आज जिला अस्पताल में आयोजित कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ किया
➡️उन्होंने कहा की यह कार्यक्रम केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि समाज में बेटी के सम्मान,सुरक्षा और सशक्तिकरण का एक महत्वपूर्ण संदेश है।
आज जिला अस्पताल में आयोजित कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम में प्रतिभाग कर केक खिलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और उनकी माताओं को किट का वितरण भी किया एवं एक पौधा भी भेंट स्वरूप प्रदान किया और कहा की कार्यक्रम केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि समाज में बेटी के सम्मान,सुरक्षा और सशक्तिकरण का एक महत्वपूर्ण संदेश है।
हमारी बेटियाँ परिवार, समाज और राष्ट्र की अमूल्य धरोहर हैं। आज की बेटियाँ शिक्षा, विज्ञान, खेल, प्रशासन, सेना, चिकित्सा और हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं। इसलिए कन्या के जन्म को गर्व, खुशी और सम्मान के साथ स्वीकार करना हम सभी की जिम्मेदारी है।@CMOfficeUP@ChiefSecyUP@UPGovt@InfoDeptUP@CommissionerPrg
#DMFatehpur एवं #Spfhr द्वारा थाना कोतवाली क्षेत्रांतर्गत संचालित वन स्टॉप सेंटर का संयुक्त निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों द्वारा वन स्टॉप सेंटर में महिलाओं एवं बालिकाओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था, अभिलेखों के रख-रखाव तथा पीड़ित महिलाओं को प्रदान की जाने वाली सहायता सेवाओं का गहन अवलोकन किया गया। इस दौरान संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि महिलाओं की शिकायतों का त्वरित एवं संवेदनशीलता के साथ निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा शासन की मंशानुरूप प्रत्येक पीड़िता को आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराया जाए।
#DMFatehpur ने वन स्टॉप सेंटर में स्वच्छता, गोपनीयता एवं व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के निर्देश दिए। वहीं #Spfhr ने महिलाओं की सुरक्षा एवं सहायता से जुड़े प्रकरणों में प्रभावी समन्वय स्थापित करते हुए त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।
निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
#UPPolice
आज पुलिस अधीक्षक के साथ उ0प्र0 रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान कोष एवं प्रोबेशन विभाग द्वारा संचालित अन्य योजनाओं से संबंधित समीक्षा बैठक की के दौरान महिला एवं बाल सुरक्षा,सहायता एवं कल्याण से संबंधित प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।@CMOfficeUP@Chiefsecyup@CommissionerPrg@InfoDeptUP
फतेहपुर: मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत कार्यक्रम
➡भव्य नारी सम्मान समारोह का आयोजन
➡डीएम और एसपी कार्यक्रम में रहे मौजूद
➡छात्र-छात्राओं ने किए सांस्कृतिक कार्यक्रम
➡महिला सशक्तिकरण, जागरूकता पर दिया जोर
➡सरदार वल्लभ भाई पटेल सभागार में आयोजन
#Fatehpur#MissionShakti #WomenEmpowerment @fatehpurpolice
शासन की मंशा के अनुरूप मिशन शक्ति फेज-5.0 अभियान के अन्तर्गत महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा,सम्मान एवं स्वावलम्बन पर आधारित विशेष अभियान के अन्तर्गत आज विकास भवन एवं कलेक्ट्रेट स्थित विभिन्न कार्यालयों में जनपद में हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट की परीक्षाओं में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाली बालिकाओं को एक दिन का सांकेतिक अधिकारी बनाया गया।@CMOfficeUP@ChiefSecyUP@UPGovt@InfoDeptUP@CommissionerPrg
#UP का सबसे पॉवर फ़ूल अफ़सर !! 🤠
उत्तर प्रदेश की #ब्यूरोक्रेसी में #PCS पंकज श्रीवास्तव 2015 के तबादले की चर्चा काफ़ी जोरो से सत्ता के गलियारों हो रही है उसकी वजह भी ऐसी है कि IAS एम देवराज साहब प्रमुख सचिव नियुक्ति को अपने ही फ़ैसले को रिवर्ट करना पड़ा है !! 😍 4 महीने में 4 बार तबादला बदलना पड़ा...पहले PCS पंकज श्रीवास्तव को Additional Municipal Commissioner से ADM न्यायिक बागपत बनाया गया....फ़िर ADM J बागपत से Deputy Directro UPAAM Lucknow बनाया गया...फ़िर उसके बाद तबादले को रिवर्स गेयर लगाते हुए....Additional Municipal Commissioner Lucknow बनाया गया है...ऐसा जुगाड़ तो #IAS अफ़सर भी नही खोज पाते है !! 🤔
फतेहपुर: मिशन शक्ति फेज अभियान के तहत कन्या पूजन
➡️जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह ने किया कन्या पूजन
➡️51 बच्चियों को चुनरी पहनाकर टीका लगाया
➡️बच्चियों को परोसा भोजन, उपहार भी भेंट किए
➡️त्रिलोकीपुर प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया
#MissionShakti#KanyaPujan@fatehpurpolice
मिशन शक्ति 5.0 के तहत जिलाधिकारी फतेहपुर श्री रविन्द्र सिंह जी द्वारा कन्या पूजन कर प्राथमिक विद्यालय की बच्चियों से नीचे बैठकर आत्मीय संवाद किया एवं उपहार वितरित किए
@AhteshamFIN@aajtak@UPMahilaKalyan@CMOfficeUP@UPGovt
फतेहपुर-
@dmfatehpur
व #Spfhr@dhawalips
द्वारा संयुक्त रुप से गांधी सभागार में उ0प्र0 रानी लक्ष्मी बाई महिला एवं बाल सम्मान कोष योजना की समीक्षा गोष्ठी का आयोजन कर संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये ।
#UPPolice