1000 ग्रामीण, 3 दिन, एक मांग — बिना सहमति विस्थापन नहीं! ✊🌾
31 अगस्त से 2 सितंबर 2026 तक तेंदूखेड़ा, जिला दमोह, मध्यप्रदेश में नौरादेही अभ्यारण्य से विस्थापन के खिलाफ लगभग 1000 ग्रामीणों ने तीन दिवसीय भूख हड़ताल क��� अपनी आवाज़ बुलंद की।
रचनात्मक कांग्रेस के ग्रामीण जिला प्रेरक श्री सुरेंद्र ठाकुर के नेतृत्व में जयस, बुंदेलखंड मजदूर किसान शक्ति संगठन, ग्राम सरपंचों, जिला पंचायत सदस्यों और 20 गांवों के पटेलों की सहभागिता से यह जनआंदोलन आयोजित हुआ।
ग्रामीणों की स्पष्ट मांग — बिना उचित समाधान और ग्रामीणों की सहमति के विस्थापन से जुड़ा कोई निर्णय न लिया जाए। तीन दिवसीय भूख हड़ताल के बाद एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया और प्रशासन ने मांगों पर गंभीरता से विचार करने का आश्वासन दिया।
रचनात्मक कांग्रेस ग्रामीणों के अधिकारों की इस लड़ाई में उनके साथ मजबूती से खड़ी है।
#RachnatmakCongress #SandeepDikshit #Displacement #MadhyaPradesh
मैंने संसद में कहा था कि जिस तरह एकलव्य का अंगूठा कटवाया गया था उसी तरह पेपर लीक करवाकर युवाओं का अंगूठा काटा जाता है।
इसका ताज़ा उदाहरण बिहार है। BPSC अभ्यार्थी पेपर लीक के ख़िलाफ़ आवाज़ उठा रहे हैं और एग्जाम को रद्द करने की ��ांग कर रहे हैं।
लेकिन NDA की सरकार अपनी नाकामी को छुपाने के लिए उल्टा छात्रों पर ही लाठी चार्ज करवा रही है।
यह बेहद शर्मनाक और निंदनीय है। छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हम उनके साथ हैं और उन्हें न्याय दिलाने के लिए लड़ेंगे।
मथानिया नगर पालिका चुनावों को लेकर पूर्व विधायक दिव्या मदेरणा जी ने चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता को लेकर धरना प्रदर्शन दिया। नामांकन के आख़िरी दिन निर्धारित समय समाप्ति के बाद भाजपा विधायक भैराराम सियोल की RO कक्ष में मौजूदगी चुनावी पारदर्शिता और निष्पक्षता पर सवाल खड़े करती है।
चुनाव आयोग को इस मामले में संज्ञान लेना चाहिए और प्रक्रिया की निष्पक्षता सुनिश्चित करनी चाहिए।
दिल्ली NCR महिलाओं के लिए इतना असुरक्षित हो चुका है कि एक नाबालिग बच्ची के साथ एक स्लीपर बस में 47 किलोमीटर तक गैंगरेप हुआ - ग्रेटर नोएडा से दिल्ली तक।
हैरानी की बात है कि पूरी दिल्ली या नोएडा पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। यह बस नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे, दिल्ली का रिंग रोड, बॉर्डर - सब पार कर ग��, बिना एक भी चेकपोस्ट पर रोके गए।
बस की सीटों पर पर्दे लगे थे, ताकि अंदर क्या हो रहा है कोई देख न सके। और अपराधियों में प्रशासन का कोई डर भी नहीं।
निर्भया के बाद इतने सालों में, इतनी घटनाओं के बाद भी ऐसी बसों की जाँच और निगरानी के नियमों का पालन क्यों नहीं हो रहा?
पर्दे सिर्फ़ उस बस में नहीं डाले गए थे - साल दर साल सरकार द्वारा प्रशासन की नाकामियों पर डाले गए पर्दों का नतीजा है कि देश की राजधानी ���ें भी महिलाएं एक सुरक्षित सफर नहीं कर सकतीं।
और कितनी महिलाओं और बच्चियों के साथ ऐसा होना बाक़ी है, तब जाकर केंद्र और राज्य सरकारें इस व्यवस्था को ठीक करेंगी?
क्या अमित शाह के अधीन दिल्ली पुलिस और आदित्यनाथ के अधीन UP पुलिस की जवाबदेही तय की जाएगी? कोई गुंजाइश ही नहीं - इस अपराध पर भी एक पर्दा डाल दिया जाएगा।
आज सदाकत आश्रम, पटना में बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई।
बैठक में @INCIndia प्रभारी श्री @Allavaru जी, @INCbihar प्रदेश अध्यक्ष श्री @rajeshkrinc जी, @IYC राष्ट्रीय प्रभारी श्री @ManishSharmaIYC जी, @IYC के राष्ट्रीय महासचिव श्री @SriKrishnahari1 जी राष्ट्रीय सचिव सह @IYCBihar प्रभारी श्री @PuneetPariya एवं सैकड़ों युवा साथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
बैठक में युवा कांग्रेस के संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्���िय बनाने, युवाओं की आवाज को मजबूती से उठाने तथा आगामी कार्यक्रमों एवं संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।
युवाओं के अधिकार, रोजगार, शिक्षा और बेहतर भविष्य के लिए बिहार का युवा कांग्रेस के साथ मजबूती से आगे बढ़े—इसी संकल्प के साथ बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
युवा शक्ति, कांग्रेस की ताकत।
जनहित की लड़ाई, पूरी मजबूती के साथ जारी रहेगी
कौशांबी में पटाखा फैक्ट्री में हुए धमाके में 11 लोगों की मौत, जिनमें 8 मासूम बच्चे हैं।
UP सरकार पीड़ित परिवा��ों को उचित मुआवज़ा दे और जिनके घर टूटे हैं, उन्हें घर बनाकर दे।
सरकार सिर्फ़ मालिक की गिरफ्तारी करके मामले को दबाना चाहती है।
जिम्मेदारी तय होनी चाहिए और उन सभी अधिकारियों पर कार्रवाई होनी चाहिए, जिन्होंने इस अवैध फैक्ट्री को चलने दिया।
11 मौतों का जवाब चाहिए!
इंटक फेडरेशन के आठवें अर्धवार्षिक सम्मेलन में पूर्व सांसद और रचनात्मक कांग्रेस के चेयर पर्सन श्री संदीप दीक्षित द्वारा दिए गए संबोधन के कुछ महत्वपूर्ण अंश
भाजपा और 'वोट चोरी आयोग' के तरीके बदलते रहते हैं, और बदलते रहेंगे - मकसद बस एक ही है: किसी भी क़ीमत पर BJP की जीत, और भारत के लोकतंत्र का अंत।
महाराष्ट्र 2024 - लोकसभा और विधानसभा चुनाव के बीच अचानक 39 लाख नए वोटर जुड़ गए। मैंने तब भी कहा था, आज भी कहता हूँ: यह वोट चोरी थी।
बंगाल 2026 - SIR में जिन नामों को काटा गया, उनमें से 91% नाम अपील के बाद वापस जोड़ने पड़े। यानी हर 10 में से 9 नाम गलत तरीके से काटे गए, और नाम चुनाव के बाद ही जोड़े गए। मैंने तब भी कहा था, आज भी कहता हूँ: यह वोट चोरी थी।
और अब महाराष्ट्र में 2.07 करोड़ मतदाताओं को ड्राफ्ट लिस्ट स��� बाहर कर दिया गया है - यानी हर पांचवां वोटर।
लोक सभा 2024: 9.29 करोड़
विधान सभा 2024: 9.7 करोड़
SIR 2026: 7.78 करोड़
कौन सी लिस्ट सही थी?
वोट चोरी से बनी सरकार के लिए जनता ज़रूरी नहीं है - यही कारण है कि ये BJP न जनता की सुनती है, न उनका आदेश मानती है।
भाजपा की दलित विरोधी सोच ही उत्तराखण्ड में मंच धुलवाती है और नेता प्रतिपक्�� पर एफ़आइआर करवाती है। घोर निंदनीय!
भाजपा ने अपनी हार के पराजय-पत्र पर ख़ुद ही दस्तख़त कर दिये हैं।
#WATCH | Delhi: On India's GDP growth of 7.8% in Q1, Congress leader Sandeep Dikshit says, "What does the GDP growth rate have to do with your crumbling education system? Students are not attending 'Chhatron Ki Goonj' because they are being dragged there; they are coming because they understand what Rahul Gandhi is saying... If you approach it positively, you could learn a great deal from 'Chhatron Ki Goonj' and improve your government..."
इंटक फेडरेशन के आठवें अर्धवार्षिक सम्मेलन में देश भर से आए हुए श्रमिकों और किसानों के समक्ष बक्सर के संसद सदस्य, किसान नेता और मदर डेयरी यूनियन के मु��्य संरक्षक एनडीडीबी और कृषि और पशुपालन संसदीय स्थाई समिति के सदस्य माननीय श्री सुधाकर सिंह जी के संबोधन के कुछ अंश..