महाकुंभ को लेकर प्रयागराज में श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा है और भीड़ कम नहीं हो रही है. माघी पूर्णिमा के विशेष स्नान को लेकर लोग संगम में डुबकी लगाने के लिए घरों से निकल चुके हैं. लेकिन प्रयागराज पहुंचने के कई रास्तों में लंबा ट्रैफिक जाम लगा हुआ है, जिससे लोगों को काफी कठिनाई हो रही है. देशभर से लोग बस, ट्रेन और निजी वाहनों से महाकुंभ में पवित्र स्नान करने के लिए आ रहे हैं. ऐसे में एक खबर से लोगों की परेशानी और बढ़ गई है कि प्रयागराज जंक्शन को बंद कर दिया गया है. हालांकि इसे लेकर रेलवे प्रशासन की ओर एक सूचना भी जारी की गई है, जिसमें कहा गया है कि यह प्रचारित किया जा रहा है कि प्रयागराज जंक्शन को बंद कर दिया गया है.
इस मामले में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने खुद बताया कि, "प्रयागराज महाकुंभ के लिए 8 रेलवे स्टेशनों पर सभी व्यवस्थाओं का ध्यान रखा जा रहा है. राज्य प्रशासन एक साथ मिलकर सब कुछ बहुत ही समन्वित तरीके से संभाल रहा है. रविवार को प्रयागराज जंक्शन से 330 ट्रेनें रवाना हुई और आज भी ट्रेनें व्यवस्थित तरीके से चल रही हैं. अगर कोई अफवाह फैलाने की कोशिश कर रहा है, तो हमें उनकी बात नहीं सुननी चाहिए, यहां सब कुछ बेहतर तरीके से चल रहा है..'
#Mahakumbh #IndianRailway #PrayagrajJunction #AmritSnan #PurnimaSnan #AshwiniVaishnaw #ZeeNews
अयोध्या के राम मंदिर के निर्माण को एक साल पूरा होने की हार्दिक शुभकामनाएँ! यह मंदिर न केवल आस्था और संस्कार का प्रतीक है, बल्कि भारत के गौरव का भी प्रतीक है। प्रभु श्रीराम की कृपा से सभी का जीवन सुख, शांति और समृद्धि से परिपूर्ण हो।
जय श्रीराम!"🚩@rishiyog#RamMandirAnniversary
500 वर्षों पश्चात अयोध्या में बन रही है दीपावली
मनमोह लेने वाली प्रभु श्रीराम की इस अलौकिक छवि के दिव्य दर्शन
मैं धूल हूं तेरे चरणों की, प्रभु धूल ही बनाए रखना !
मैं जैसा हूं बस तेरा हूं, मुझे अपना बनाए रखना !!
🚩🏹🚩 जय श्रीराम 🚩🏹🚩 #ayodhyarammandir#AyodhyaDham#Ayodhya