ओवर थिकिंग मन में ज्यादा खराब विचार भय होना इसका उपाय मेरे दादाजी ने एक बार मुझे बताया था ध्यान के साथ में सुबह 4.30 बजे से सवा पांच के बीच मीटी के घड़े में यानी 8 10 लीटर जो भी पानी हो वो घर से ले जाए और सुबह साढ़े चार से पांच के बीच जब वातावरण शांत रहता उस समय पीपल के पेड़ में वो पानी डालिये और बहुत धीरे धीरे डालीये सीधे खड़े होकर जितना ज्यादा धीरे उसे पीपल के जड़ में डाल सके और आप प्रकति से सब सही होने की कामना करें पानी का मिट्टी का पीपल के जड़ से निकलने वाली और उस सुबह की ऊर्जा का मन और हमारे मानसिकता से बड़ा जुड़ाव हैँ आप ये करें आप मानसिक तौर पर ओवर थिंकिंग से सही हो जाएगे मेरा अनुभव बता रहा आप महीने दो महीने में अच्छा महसूस करेंगे मिट्टी के घड़े या मटके में ले जाए पानी ज्यादा ऊर्जा होती उसमे ये एक वैज्ञानिक पद्धति हैँ आप ओवर थिकिंग खराब विचार से मुक्ति हो जाओगे 🙏🙏
कलियुग का दर्पण : तुलसीदास जी की वो तीन चौपाइयाँ जो आज सच हो गईं
गोस्वामी तुलसीदास जी ने रामचरितमानस के उत्तरकाण्ड में कलियुग का वर्णन किया है। उन्होंने कोई भविष्यवाणी नहीं की, उन्होंने बस कलियुग के मनुष्य के स्वभाव को देख लिया था।
आज 500 साल बाद जब हम उन चौपाइयों को पढ़ते हैं, तो लगता है जैसे उन्होंने आज का अखबार पढ़कर लिखा हो।
1. तपसी धनवंत दरिद्र गृही
तपसी धनवंत दरिद्र गृही।
कलि कौतुक तात न जात कही॥
अर्थ - कलियुग में तपस्वी धनवान हो जाएगा, और गृहस्थ दरिद्र रह जाएगा।
आज का उदाहरण देखिए -
एक तरफ गृहस्थ आदमी है। सुबह से रात तक नौकरी, खेत, दुकान, बच्चों की फीस, माँ-बाप की दवा, बिजली का बिल, कर्ज की किस्त। वो मेहनत करके भी महीने के आखिर में खाली हाथ रह जाता है।
दूसरी तरफ तप के नाम पर बड़ा साम्राज्य है। बड़ा आश्रम, बड़ी गाड़ी, विदेश में खाता, टीवी पर प्रवचन। तपस्या कम, व्यापार ज्यादा। गोस्वामी जी कहते हैं - यही कलियुग का कौतुक है, कहा नहीं जाता।
2. पंडित सोइ जो गाल बजावा
मारग सोइ जा कहुँ जोइ भावा।
पंडित सोइ जो गाल बजावा॥
जे अपकारी चार तिन्ह कर गौरव मान्य तेइ।
मन क्रम बचन लबार तेइ बकता कलिकाल महुँ॥
अर्थ -कलियुग में रास्ता वही सही होगा जो जिसे पसंद होगा। पंडित वही कहलाएगा जो गाल बजाकर बड़ी-बड़ी बातें बनाएगा।
आज का उदाहरण देखिए -
आज ज्ञान की कीमत नहीं है, बोलने की कीमत है। जो आदमी टीवी पर जोर से चिल्लाकर बोलेगा, जो सोशल मीडिया पर बड़ी-बड़ी बातें बनाएगा, वही ज्ञानी कहलाएगा।
सीधा-सादा, सच्चा आदमी पीछे रह जाता है, और झूठ को सच की तरह बेचने वाला आगे निकल जाता है। लोगों को शास्त्र नहीं चाहिए, लोगों को मनोरंजन चाहिए। इसलिए गाल बजाने वाले मौज कर रहे हैं।
3. सौभागिनि बिभूषन हीना, बिधवन्ह के सिंगार नबीना
सौभागिनि बिभूषन हीना।
बिधवन्ह के सिंगार नबीना॥
अर्थ - सुहागिन स्त्रियाँ गहनों के बिना रहेंगी, और विधवाओं के नए-नए श्रृंगार होंगे।
*आज का उदाहरण देखिए -*
पहले सुहागिन का श्रृंगार उसकी पहचान थी - सिंदूर, बिंदी, चूड़ी, मंगलसूत्र। आज आधुनिकता के नाम पर सुहागिन ही कहती है - ये सब पुराना है, हमें नहीं पहनना।
और दूसरी तरफ, जिस त्याग और सादगी के लिए विधवा जानी जाती थी, वहाँ फैशन ने जगह ले ली है। मर्यादा उल्टी हो गई है। जो पहनना चाहिए था, वो छूट गया। जो छोड़ना चाहिए था, वो पकड़ लिया गया।
गोस्वामी जी इसके आगे और लिखते हैं -
कुलवंती निकारहिं नारि सती।
गृह आनहिं चेरि निबेरि गती॥
सती कुलवंती नारी घर से निकाल दी जाएगी, और चरित्रहीन को घर में जगह मिल जाएगी। आज परिवारों में यही तो हो रहा है। सीधी बहू को दबाया जाता है, और गलत को सिर पर बैठाया जाता है।
निष्कर्ष
तुलसीदास जी ने ये चौपाइयाँ हमें डराने के लिए नहीं लिखीं, हमें जगाने के लिए लिखीं।
कलियुग का धर्म यही है - उल्टा होगा। पर जो आदमी इस उल्टे समय में भी सीधा रहेगा, सच्चा रहेगा, अपने धर्म पर टिका रहेगा, वही सच्चा रामभक्त कहलाएगा।
कलियुग केवल नाम अधारा।
सुमिरि सुमिरि नर उतरहिं पाराll
कलियुग में सिर्फ भगवान का नाम ही आधार है।
जय श्री राम 🙏🙏 ( राम नयन द्विवेदी)
खाने-पीने की दकियानूसी सलाहों को छोड़िए, असली साइंस समझिए!
सस्ता खाना महंगी दवाई के लिए आपके घर के दरवाजे खोल देता है।
पुरानी धारणाओं को कूड़ेदान में फेंके बिना आप अपनी सेहत से खिलवाड़ करते रहेंगे... जैसे दूध शुद्ध मांसाहार है... लेकिन लोगों की आस्था आहत हो जाएगी। होती रहे, दकियानूसी कुतर्कों को नंगा करना ही समझदारी है।
40 साल की उम्र आते-आते लोग आध्यात्मिक बातें करने लगते हैं, धर्म और सामाजिक विश्वास में ध्यान लगाने को कहते हैं, स्वादिष्ट और प्रोटीन युक्त खाने को त्यागने को कहते हैं।
असल में यह ऊर्जा की कमी की बीमारी है, इनमें से कोई बुद्ध नहीं बन जाता है। जिसकी असल वजह घटिया खुराक है।
देश में सोशल मीडिया पर खाने-पीने और सेहत के बारे में इतने गधा ज्ञान के विद्वान बैठे हैं, जिनकी वैज्ञानिक समझ पर तरस आता है।
सारे खान-पान को देसी-विदेशी के बीच में बांट दिया गया है बिना किसी ठोस और बुनियादी जानकारी के।
दो दवाओं का बाजार भारत में दिन-रात फलता-फूलता है... मजबूत मांसपेशियां बढ़ा देने वाली और सेक्स क्षमताओं को बढ़ाने वाली। यह मानसिक बीमारी है, आप ज़हर ले रहे हैं।
आपकी सेहत जुड़ी है आपकी खुराक से, जिसमें प्राकृतिक आहार जितना ज्यादा होगा, उतनी अच्छी सेहत आपको मिलेगी।
आयुर्वेद की बकवास के नाम पर लौकी, करेले, तौरी लोग रात-दिन उबाल कर पी रहे हैं, लेकिन भूल जाते हैं कि ये आपका हार्मोन बैलेंस बिगाड़ देते हैं।
शरीर अभाव के लिए कुदरत ने डिज़ाइन किया है, न कि प्रचुरता के लिए। लोग जिम में जाते हैं जिसकी कोई जरूरत नहीं है, आपके शरीर का वजन काफी है अच्छी कसरत के लिए।
कितने लोग हैं देश में जिन्हें फार्मर वॉक का ज्ञान होगा? इससे बेहतर व्यायाम कोई नहीं है, लेकिन लाखों में कोई एक इसे जानता होगा।
कच्चा दूध और 30 साल की उम्र के बाद दूध ज़हर है, लेकिन सबको पेट भर के नशा सा चढ़ता है और लगता है पेट भर गया।
पनीर की सब्जी को आजकल व्यंजनों की शान समझा जाता है, जो शुद्ध एनिमल फैट है।
हमें क्या, लोगों को डॉक्टर के पास जाने में मज़ा आता है? सेहत और ऊर्जा से भारतीय समाज का कोई वास्ता है ही नहीं।
#Deepavali
शांत रहिए, जो आपके भाग्य में है, वह आपको मिलकर रहेगा। कुछ चीज़ें संयोग नहीं, नियति का विधान होती हैं। समय से पहले पाने की बेचैनी छोड़ दीजिए, जो आपका है, वह उचित समय पर आप तक पहुँच जाएगा।
डोनाल्ड ट्रंप को आप भले ही पसंद ना करें लेकिन एक बात में आपको उसकी तारीफ करनी पड़ेगी कि वह बंदा एकदम खर्रा बोलता है
वह किसी बात को घुमा फिरा कर कहने में विश्वास नहीं करता
डोनाल्ड ट्रंप ने अपने ट्रुथ सोशल मीडिया पर एक कार्टून पेश किया है जिसमें एक मुस्लिम व्यक्ति को दिखाया गया है जिसके पैरों के पास इस्लाम लिखा है जो नॉर्वे स्वीडन ब्रिटेन फ्रांस जैसे देशों को सफलतापूर्वक जलाने के बाद अब अमेरिका में आग लग रहा है
ट्रंप ने साफ संदेश दिया है इन्हें शरण दोगे इन्हें बढ़ावा दोगे तो बदले में यह तुम्हारा देश जलाएंगे
यह तुम्हारा एहसान नहीं मानेंगे
और सच्चाई भी है
इसके एक-दो नहीं बल्कि हजारों उदाहरण है
एक फिलीस्तीनी को अमेरिका ने शरण दिया उसका बेटा अमेरिका में पैदा हुआ पढ़ा लिखा अमेरिकी सेना में नौकरी किया और अमेरिकी मिलिट्री बेस पर अपने हथियार से हमला करके 12 अमेरिकी सैनिकों और अधिकारियों की हत्या कर दिया
26 /11 हमले को अंजाम देने वालों में से 16 आतंकियों को अमेरिका ने शरण दिया था और उन्हें शरणार्थी भत्ता मिलता था और मजे की बात यह की इस शरणार्थी भत्ते से इन लोगों ने पायलट की ट्रेनिंग मियामी में लिया था
पाकीज़ा कौन है
अधिकतर दर्शक यही समझते हैं - इस सिनेमा में मीना कुमारी ही पाकीज़ा हैं - बल्की कहानी कुछ और है - बकौल कमाल अमरोही के पुत्र :
सिनेमा के अंतिम दृश्यों में - जब राजकुमार मीना कुमारी को इज्जत के साथ विदा कर के ले जाते हैं - उसी दृश्य में - एक छोटी सी टीनएजर लड़की पर कैमरा फोकस करता है - वो लड़की बारात को देख बहुत खुश होती है - उसे लगता है एक दिन उसके लिए भी बारात आयेगी और वो भी मीना कुमारी की तरह हंसी खुशी विदा लेगी - पर ऐसा नहीं है - वो लड़की अब बस चंद दिनों में कोठे पर नाचने को थी ।
इस सिनेमा के एडिटर डी एन पाई ने लगभग इस दृश्य को उड़ा दिया था - जब कमाल अमरोही को पता चला - वो पाई साहब को समझाए - पाई साहब बोले - "यही लड़की पाकीज़ा है ..यह बात कौन समझेगा ? " कलाम अमरोही बोले - " अगर एक आदमी भी समझ गया - यही लड़की पाकीज़ा है - समझो मेरी मेहनत पुरी हुई - दिल को तसल्ली मिलेगी " ..
लगभग एक साल बाद - कमाल अमरोही को एक दर्शक का ख़त आया - जिसमे उस मासूम लड़की के पाकीज़ा होने का ज़िक्र था ! कमाल आरोही ने पाई साहब को बुलाया और ख़त दिखाया ...:) फिर उस दर्शक को पुरे देश के सिनेमा हॉल के लिए एक फ्री पास जारी किया ...अब वो दर्शक पुरे भारत के किसी भी सिनेमा हॉल में कमाल अमरोही के ख़ास गेस्ट बन पाकीज़ा को जब चाहें और जितनी बार चाहें देख सकते थे !
~ सन 2015 के आस पास जब मैने इस असल कहानी को लिखा तो पाठकों ने असल पाकीज़ा को देखने की इच्छा जाहिर की तो मुझे इस सिनेमा के अंतिम दृश्य तक जा कर इस लड़की की चंद सेकेंड में से इस दृश्य का स्क्रीन शॉट लेना पड़ा
: कोई भी क्रिएटीव इंसान अपनी क्रिएटिविटी में कुछ अलग सन्देश देना चाहता है - जिसे बहुत कम लोग समझ पाते हैं - क्योंकी हर कोई उस नज़र से ना पढता है और ना ही देखता है ...और उसको असल मेहताना उसी दिन पूरा मिलता है - जिस दिन कोई उसके सन्देश को सचमुच में समझता है ...
~ यह सिनेमा कई मायने में एक तहलका थी । सिनेमा को बनने में ही 17 साल लग गए । गीत ऐसे ही जैसे स्त्री मनोभाव को हर गीत में डूबा दिया गया हो । पिछले दो पीढ़ी की महिलाओं का सबसे पसंदीदा गीत : चलते चलते के साउंड रिकॉर्डिंग के लिए ट्रेन की असल सीटी की आवाज के लिए कई भोर यूनिट को जागना पड़ा ।
: सबसे महत्वपूर्ण की पूरा सिनेमा राजकुमार के उस डायलॉग पर चलती है : आपके पांव देखे उसके बाद मीना कुमारी का क्या हाल होता है , बस यही सिनेमा है दुर्भाग्य की अपनी सिनेमा की सफलता देखने के पूर्व ही मीना कुमारी चल बसी ।
~ मेरा यह पुरजोर मानना है की सिनेमा ही एक ऐसा पटल है जहां कला के सभी नदियों का संगम होता है । लेकिन उन लेखकों का क्या कहना जब वो ऐसी कहानी पहली बार सोचते हैं