Sr. Special Correspondent @DainikBhaskar (National Bureau)
Ex West U.P. Head @JagranNews & Consultant @AmarUjalaNews @IndiaTodayHindi.
Tweets, RTs are personal.
#NEET-UG री-एग्जाम: दावा- अब कोई चूक नहीं!
21 जून को होने वाली NEET-UG री-परीक्षा से पहले केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने केंद्र, राज्यों, NTA और उच्च शिक्षण संस्थानों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ हाई-लेवल समीक्षा बैठक की। फोकस साफ है—पेपर लीक रोकना, सुरक्षा कड़ी करना और परीक्षा निष्पक्ष कराना।
इस बार प्रश्नपत्रों की सुरक्षित ढुलाई से लेकर मल्टी-लेयर निगरानी, परीक्षा केंद्रों की तैयारियों और राज्यों के समन्वय तक हर पहलू की समीक्षा की गई। पिछले विवादों के बाद सरकार इस परीक्षा की विश्वसनीयता बहाल करने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती।
-क्या आपको लगता है कि इस बार किए गए इंतज़ाम NEET पर छात्रों का भरोसा फिर से कायम कर पाएंगे?
#NEETUG #NEET2026 #NTA #Education #DharmendraPradhan #ExamSecurity #BreakingNews
किडनी के काले कारोबार की जांच अब बड़े निजी अस्पतालों तक! आखिर कैसे चलता है यह पूरा नेटवर्क?
कोच्चि में पिछले महीने उजागर हुए कथित ऑर्गन ट्रेड रैकेट की जांच अब मनी लॉन्ड्रिंग तक पहुंच गई है। इसी सिलसिले में ईडी ने केरल के कई प्रमुख निजी अस्पतालों पर एक साथ छापेमारी की है। जांच का फोकस इस बात पर है कि क्या अवैध अंग प्रत्यारोपण से जुड़ी रकम को वैध दिखाने की कोशिश की गई? फिलहाल जांच जारी है और किसी अस्पताल की भूमिका अभी सिद्ध नहीं हुई है।
क्या होता था?
- मुख्य रूप से किडनी प्रत्यारोपण के लिए फर्जी दस्तावेज तैयार किए जाते थे।
- गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को पैसे का लालच देकर डोनर बनाया जाता था।
- फर्जी रिश्तेदारी, सहमति पत्र, पुलिस क्लियरेंस, मेडिकल रिकॉर्ड और अन्य दस्तावेज तैयार कर कानूनी जांच को कथित तौर पर दरकिनार किया जाता था।
- पुलिस को शक है कि यह नेटवर्क मेडिकल टूरिज्म की आड़ में काम कर रहा था और इसके दूसरे राज्यों व विदेशों तक भी संबंध हो सकते हैं।
कानून क्या कहता है?
भारत में मानव अंग एवं ऊतक प्रत्यारोपण अधिनियम, 1994 (THOA) के तहत अंगों की खरीद-फरोख्त प्रतिबंधित है। जीवित व्यक्ति से अंगदान सामान्यतः निकट संबंधी को या अधिकृत समिति की मंजूरी के बाद विशेष परिस्थितियों में ही किया जा सकता है। फर्जी दस्तावेज, अंगों की दलाली या अवैध प्रत्यारोपण दंडनीय अपराध हैं।
अपनी राय दें: क्या आपको लगता है कि देशभर के ट्रांसप्लांट केंद्रों का स्वतंत्र ऑडिट और डिजिटल वेरिफिकेशन अनिवार्य होना चाहिए?
#ED #OrganTrade #KidneyTransplant #MoneyLaundering #Kerala #Hospital #Investigation #HealthNews #BreakingNews
🪳 कॉकरोच का स्पेशल कॉम्बो... किसी ने ऑर्डर नहीं किया था! 🤢
हैदराबाद में फूड सेफ्टी टीम की छापेमारी के दौरान तीन रेस्टोरेंट्स की रसोई से चौंकाने वाली तस्वीर सामने आई। कहीं कॉकरोचों की भरमार, कहीं एक्सपायर्ड खाद्य सामग्री, तो कहीं फफूंद लगी सब्जियां और गंदे स्टोरेज का खुलासा हुआ। मौके पर ही असुरक्षित खाद्य पदार्थ नष्ट किए गए और सुधार नोटिस जारी किए गए।
🍽️ अगली बार बाहर खाना खाने जाएं तो सिर्फ मेन्यू नहीं, साफ-सफाई पर भी नजर डालिए... कहीं प्लेट में "सरप्राइज गेस्ट" आपका इंतजार न कर रहा हो! 🪳😅
❓क्या ऐसे रेस्टोरेंट्स का नाम सार्वजनिक किया जाना चाहिए?
👍 हां, जरूर
👎 पहले सुधार का मौका मिलना चाहिए
😮 नियमित निरीक्षण बढ़ने चाहिए
#FoodSafety #Hyderabad #Cockroach #FoodInspection #Restaurant #Hygiene #Health #BreakingNews
#Telegram के संस्थापक #PavelDurov का #Reliance पर बड़ा आरोप। दावा है कि #BGPHijacking के जरिए भारत के बाहर Telegram की पहुंच प्रभावित की गई। यह आरोप #NEETUG के दौरान Telegram पर लगे प्रतिबंध के बीच आया है। आखिर #BGPHijacking क्या है? पूरी जानकारी 👇
क्या आपने कभी बादलों का समंदर देखा है?
महाराष्ट्र के कोंकणकड़ा में मानसून आने से ठीक पहले प्रकृति ऐसा अद्भुत नज़ारा रचती है, जिसे देखकर लगता है मानो बादलों का समुद्र घाटी में उतर आया हो। यह दुर्लभ दृश्य साल में सिर्फ कुछ दिनों के लिए ही दिखाई देता है। यह तस्वीर फोटो जर्नलिस्ट अक्षत पवार ने क्लिक की है और इसे दैनिक भास्कर ने प्रकाशित किया है।
क्या "अमेरिका फर्स्ट" नीति भारत के लिए नई रणनीतिक चुनौती बन रही है?
दशकों तक अमेरिका के सहयोगी देशों को सुरक्षा, तकनीक और आर्थिक लाभ के बदले अपनी रणनीतिक स्वतंत्रता में कुछ समझौते करने पड़े। लेकिन ट्रंप युग के नए "America First" दौर में तस्वीर बदलती दिख रही है।
AI तकनीकों पर अमेरिकी निर्यात नियंत्रण, ईरान-इजरायल संघर्ष में भारत की चिंताओं की अनदेखी और ऊर्जा आपूर्ति से जुड़े फैसले यह संकेत दे रहे हैं कि वॉशिंगटन अब अपने हितों को प्राथमिकता दे रहा है, भले ही उसके साझेदार देशों को इसकी कीमत चुकानी पड़े।
भारत के सामने सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या वह अमेरिका के साथ साझेदारी को और गहरा करे या अपनी रणनीतिक स्वायत्तता को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए बहुध्रुवीय विदेश नीति को और मजबूत बनाए?
आपकी राय में बदलते वैश्विक समीकरणों में भारत का सबसे सही रास्ता क्या है?
#IndiaUSRelations #StrategicAutonomy #Geopolitics #Trump #ForeignPolicy #India #AI #Iran #GlobalPolitics
#viralpost
🚨 NEET (UG) 2026 री-एग्जाम की निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए केंद्र सरकार ने 22 जून तक भारत में Telegram की पहुंच पर अस्थायी प्रतिबंध लगाया है। साथ ही, 30 जून तक मौजूदा पोस्ट्स की message editing सुविधा बंद करने का निर्देश दिया गया है ताकि पेपर लीक जैसी आशंकाओं पर रोक लगाई जा सके।
क्या आप इस फैसले से सहमत हैं?
#NEET2026 #Telegram #NTA #EducationNews #PaperLeak #NEETUG
🏏 ICC Women’s T20 Rankings में भारत का जलवा! 🇮🇳
⭐ श्री चरणी 5 पायदान की छलांग लगाकर गेंदबाज़ों में नंबर-2 पर पहुंचीं।
⭐ दीप्ति शर्मा गेंदबाज़ों में 5वें और ऑलराउंडरों में 3वें स्थान पर पहुंचीं।
⭐ स्मृति मंधाना बल्लेबाज़ों में 5वें स्थान पर कायम।
#ICCRankings#WomensCricket #TeamIndia #SreeCharani #DeeptiSharma #SmritiMandhana
🚨 NEET-UG री-टेस्ट को लेकर बड़ा कदम!
21 जून को होने वाली परीक्षा से पहले भारतीय वायुसेना (IAF) ने सीलबंद प्रश्नपत्रों को देशभर के 18 क्षेत्रीय हब तक एयरलिफ्ट किया है। ✈️
सुरक्षा में कोई चूक न हो, इसके लिए ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट और Mi-17 हेलीकॉप्टरों की तैनाती की गई है, ताकि प्रश्नपत्रों की सुरक्षित डिलीवरी हो और किसी भी तरह की छेड़छाड़ या लीक की संभावना को खत्म किया जा सके।
📚 पिछले विवादों के बाद यह कदम परीक्षा की विश्वसनीयता बहाल करने की बड़ी कोशिश माना जा रहा है।
क्या आपको लगता है कि ऐसे कड़े इंतज़ाम NEET जैसी बड़ी परीक्षाओं में अभ्यर्थियों का भरोसा बढ़ाएंगे?
👍 हां, बिल्कुल
👎 अभी और सुधार की जरूरत है
🤔 देखना होगा नतीजा क्या रहता है
#NEETUG #NEET2026 #IndianAirForce #ExamSecurity #NTA #EducationNews #NEETExam #BreakingNews #India #Students
हवाई यात्राओं में पावर बैंक अब बढ़ती चिंता का विषय बन गए हैं। ब्रिटेन के एविएशन रेगुलेटर ने चेतावनी दी है कि पावर बैंकों से जुड़ी घटनाओं के कारण उड़ानों की सुरक्षा पर गंभीर असर पड़ रहा है। कई एयरलाइंस ने नियम और सख्त कर दिए हैं।
यात्रा से पहले याद रखें:
✈️ पावर बैंक केवल हैंड बैगेज में रखें
✈️ चेक-इन बैगेज में न रखें
✈️ कई एयरलाइंस उड़ान के दौरान पावर बैंक चार्ज करने या उससे डिवाइस चार्ज करने की अनुमति नहीं देतीं
✈️ संख्या और क्षमता (Wh) की सीमा लागू हो सकती है
क्या आपने कभी फ्लाइट में पावर बैंक से जुड़े नियमों का सामना किया है?
#PowerBank #FlightSafety #AirTravel #Aviation #TravelTips #LithiumBattery #Airport #Flying #TravelNews #BreakingNews
लखनऊ में डी-3 त्रिवेणी कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि "माफिया खत्म करना मेरा पसंदीदा विषय है।" उन्होंने पुलिस की जमीन पर अवैध कब्जे हटाने और बुलडोजर कार्रवाई का उदाहरण देते हुए सरकार की सख्त नीति का उल्लेख किया।
आप सीएम योगी के इस बयान को कैसे देखते हैं?
👍 कानून-व्यवस्था पर सरकार की सख्त नीति
👎 असली मुद्दों से ध्यान भटकाने वाला बयान
🙏 अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस का संदेश
⭐ राजनीतिक छवि मजबूत करने की कोशिश
😮 कुछ कह नहीं सकते
#YogiAdityanath #UttarPradesh #LawAndOrder #BulldozerAction #MafiaRaj #UPPolitics #Lucknow #BreakingNews #Politics #India
तृणमूल कांग्रेस (TMC) में सियासी घमासान तेज। वरिष्ठ नेता सॉगता रॉय ने पार्टी छोड़ने वाले सांसदों को "गद्दार टीम" करार देते हुए आरोप लगाया कि वे भाजपा-नीत NDA के इशारे पर काम कर रहे हैं।
वहीं, बागी गुट का दावा है कि उसे लोकसभा में पार्टी के दो-तिहाई सांसदों का समर्थन प्राप्त है और वह नेशनलिस्ट सिटिजन्स पार्टी ऑफ इंडिया (NCPI) में विलय की तैयारी कर रहा है।
सियासी सवाल यह है कि क्या यह केवल दल-बदल है या बंगाल की राजनीति में बड़े बदलाव की शुरुआत?
#TMC #MamataBanerjee #SaugataRoy #WestBengalPolitics #PoliticalCrisis #LokSabha #NDA #NCPI #IndianPolitics #BreakingNews
✈️ इंडिगो संकट पर 20 दिन की चुप्पी क्यों?
5 दिसंबर को DGCA का शो-कॉज़ और 4-सदस्यीय जांच समिति बनी—15 दिन में रिपोर्ट आनी थी।
आज 20वां दिन है, लेकिन नागरिक उड्डयन मंत्रालय अब तक मौन है।
यात्रियों और संसद दोनों को जवाब चाहिए।
#IndiGoCrisis#AviationAccountability
In light of reports of individuals circulating fake summons in the name of the Enforcement Directorate (ED) for the purpose of cheating or extortion, the ED (@dir_ed) has introduced measures to help citizens verify authenticity.
These fake summons often resemble genuine ED notices, making them difficult to distinguish.
To address this, ED now issues system-generated summons featuring a QR code and a unique passcode.
Summons issued by the Enforcement Directorate can be verified using the QR code printed on them or by visiting the official ED website.
The ED does not conduct digital or online arrests. Citizens are advised to remain vigilant and not fall prey to fraudsters impersonating ED officials.
Read more: https://t.co/fUwsxe7dFR
@ficci_india@ASSOCHAM4India@FollowCII@phdchamber
@NalwaAero के सीईओ @kuljeetsandhu वाकई मिडिल क्लास और लोवर मिडिल क्लास के लिए एविएशन इंडस्ट्री में एक इवॉल्यूशन ला रहे हैं। मुझे लगता है कि इस एयर टैक्सी की राइड 500 रुपये से भी सस्ती होने वाली है। @DGCAIndia की सराहना की जानी चाहिए।
2028 से दिल्ली में शुरू हो सकती है एयर टैक्सी, कहीं से भी टेकऑफ और लैंडिंग संभव, शुरुआती कीमत ₹500 होने की उम्मीद
अधिक खबरें और ई-पेपर पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर एप इंस्टॉल करें - https://t.co/uXrhGpuirk
#NalwaAero#AirTaxiIndia#MadeInIndia#AtmanirbharBharat@riyazhashmi
देखना एक दिन यह भारत के बड़े स्कैम में से एक निकलेगा। मगर, लोग अब भी इस स्कैम के झांसे में पता नहीं क्यों आ रहे हैं। जल्दी अमीर बनने की हवस तो हो सकती है, लेकिन शॉर्टकट नहीं। आप क्या कहते हैं?
क्रिप्टो ठग लविश पर #ED की कार्रवाई, दर्जनों शेल कंपनियां पकड़ीं, ₹400 करोड़ की संपत्ति दर्ज ... भास्कर ने दुबई तक की थी इस ठग की पड़ताल
#LavishKumar#BhaskarInvestigation
BY: @riyazhashmi
अधिक खबरें और ई-पेपर पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर एप इंस्टॉल करें - https://t.co/uXrhGpuirk
कृपया एविएशन एक्सपर्ट Capt. अमित सिंह के 20 जुलाई के इस थ्रेड को भी देखें, जिसमें VT-ANB में RIPS-सक्षम रिकॉर्डर के बावजूद क्रैश के बाद की 10 मिनट की रिकॉर्डिंग गायब होने पर गंभीर तकनीकी व नियामकीय सवाल उठाए गए हैं।
🔗 https://t.co/5BoU2iE0DR
मेरी स्टोरी AAIB की प्रारंभिक रिपोर्ट और अंतरराष्ट्रीय मानकों (TSO-C155, ICAO Annex 6) के आलोक में विश्लेषण करती है। अतः किसी तथ्य-आधारित तकनीकी विश्लेषण को ‘फेक’ कहने से पहले कृपया विशेषज्ञों की बातों पर गौर करें- यही जवाबदेही का मूल है।