इसे कहते हैं, जले पर नमक छिड़कना। सवर्ण आरक्षण का मोदी ने विज्ञापन दिया है। मोदी है तो नमुमकिंन अब मुमकिन है। बाबा साहेब के संविधान के साथ खिलवाड, बाबा साहेब के सिपाही बर्दाश्त नहीं करेंगे।
दलित-पिछड़ों तुम्हें, तुम्हारी औक़ात बताई जा रही है। SC/ST/OBC आरक्षण 90 फ़ीसदी करो।
हम सबों के आदर्श महान समाजवादी नेता और प्रखर चिंतक राममनोहर लोहिया जी ने कहा था कि,"सड़कें सुनसान हों तो संसद अवारा हो जाती है।"
वोट चोरी से सरकारों में बैठे आवारा और तानाशाह लोग लाठी और गोली के बल पर सड़कों को सुनसान करने पर आमादा है लेकिन आज लोहिया जी की पुण्यतिथि पर आबाद सड़कों से जनता ने तानाशाहों को क्रांतिकारी सलाम भेजा है।
लाठियों और गोलियों के आगे ना रुकेंगे ना झुकेंगे।
जय हिन्द।
मा. @ECISVEEP जी ….ये आपका ही पत्र है ना ? जब हमने 10 जुलाई दोपहर बाद का समय आपको इंगित किया तो पहले तय करने के बाद अब आपके लोग मिलने से इनकार कर रहे हैं।मैं एक अदना नागरिक आपसे आग्रह करता हूं कि किसी पोलिटिकल पार्टी के इशारे पर काम आपको नहीं करना चाहिए बल्कि धारा 324 के तहत आपको कर्तव्य का निर्वहन करना चाहिए।करेंगी आप ?
जय हिन्द
पहलगाम आतंकी हमले के मृतकों की चिता में अभी आग भी नहीं लगी है लेकिन देश के प्रधानमंत्री कल बिहार आकर चुनावी प्रचार और भाषण करेंगे क्योंकि बिहार में इस वर्ष चुनाव है।
नीतीश-बीजेपी सरकार BDO, DTO, DM,SP इत्यादि पर भीड़ लाने का अत्यधिक दबाव बना रही है। सरकार के आदेश पर अधिकारी भीड़ जुटाने और लाने के लिए पंच, सरपंच, वार्ड, समिति और मुखिया को डरा-धमका रहे है। उन्हें मधुबनी जाने के लिए बाध्य किया जा रहा है।
यह अघोषित आपातकाल है। गरीब राज्यों का पैसा राजनीतिक कार्यक्रम के लिए बहाया जा रहा है। #Bihar #बिहार
सीमांचल के गाँधी मरहूम तस्लीमुद्दीन साहब के यौमे पैदाइश पर समस्त राष्ट्रीय जनता दल परिवार दिल की गहराई से ख़िराज-ए-अक़ीदत पेश करता है !
मरहूम तस्लीमुद्दीन साहब के यौमे पैदाइश के अवसर पर फारबिसगंज क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में राष्ट्रीय जनता परिवार की तरफ से कंबल वितरण करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
उन्होंने अपनी पूरी ज़िंदगी ग़रीबों और मज़लूमों की ख़िदमत में वक़्फ़ कर दिया था ! अल्लाह पाक से दुआ है कि जन्नत में आला मक़ाम अता फ़रमायें ! आमीन। 🙏🏻🤲🏻🇮🇳
#Taslimuddin #RJD #BirthAnniversary #TejashwiYadav #Tribute
@yadavtejashwi@sanjuydv@manojkjhadu
फारबिसगंज विधानसभा क्षेत्र के अभिभावकों से संपर्क के साथ संबंध स्थापित करने की दिशा में अग्रसर हूं। माननीय नेता श्री तेजस्वी प्रसाद यादव जी के संकल्पों को गांव गांव तक मजबूती से पहुंचाने के लिए दृढसंकल्पित हूं।
बिहार अपने आप को पूर्ण रूप से तैयार कर चुका है और अब आधुनिक बिहार बनाने के लिए माननीय नेता श्री तेजस्वी प्रसाद यादव जी को मुख्यमंत्री के तौर पर देखना चाहता है।
तेजस्वी भवः बिहार !!!
बदलेगा फारबिसगंज
बदलने वाला चाहिए
काम करने वाला चाहिए।
#tejashwiyadav #leaderwithvision
#ayushagrawal #ayushagrawalrjd #forbesganj #araria #bihar #fbgvidhansabha #baatforbesganjki #माई_बहिन_मान_योजना #baathaqki
आदरणीय @laluprasadrjd जी का संदेश है कि झारखंड का एक एक वोट झारखंड के हित में, देश के हित में पड़े!
देश की एकता, अखंडता और मेल मिलाप के लिए पड़े!
और गोड्डा, झारखंड से संजय यादव जी को भारी मतों से विजयी बनाएँ।
एकजुटता ही फ़िरक़ापरस्त ताक़तों को हराने का मूलमंत्र है। यही संदेश देते हुए हाल ही में श्री तेजस्वी यादव ने भाजपा के ज़हर उगलते नेताओं को एक बार फिर साफ़ साफ़ चेताया था कि अगर मुसलमानों को निशाना बनाकर बिहार का अमन चैन छीनने की हिमाक़त करोगे तो मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। सामाजिक वर्गों के प्रति राष्ट्रीय जनता दल की संजीदगी और सम्भाव को समूचा बिहार जानता है।
पटना में आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @laluprasadrjd जी एवं मा० नेता प्रतिपक्ष श्री @yadavtejashwi जी ने मरहूम क़द्दावर नेता स्वर्गीय शहाबुद्दीन जी की धर्मपत्नी श्रीमती हिना शहाब और उनके सुपुत्र मो० ओसामा को राजद की सदस्यता दिलाई।
अमन चैन एकता से राज्य को सींचेंगे,
फ़िरक़ापरस्तों को बिहार से बाहर खदेड़ेंगे।
#TejashwiYadav
#Bihar
#Trending
#viral
अररिया जिला ने दलित, पिछड़ा, आदिवासी विरोधी एनडीए सरकार के विरुद्ध अपना बिगुल फूंका और @RJDforIndia के एक दिवसीय धरना प्रदर्शन में दलित, पिछड़े एवं आदिवासियों के लिए आरक्षण की सीमा 65% करने की मांग को दोहराया।
सीपीएम महासचिव व पूर्व सांसद कॉमरेड श्री सीताराम येचुरी जी के असामयिक निधन की ख़बर सुन दुखी हूँ।
वे गरीबों के लिए लड़ने वाले एक संघर्षशील नेता एवं मिलनसार व्यक्तित्व के धनी थे। उनके निधन से भारतीय राजनीति को अपूरणीय क्षति हुई है। ईश्वर से प्रार्थना है कि उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें।
#अपराधियों_की_बहार_है#नीतीशे_कुमार_है
बिहार में महाजंगलराज़ व्याप्त है!
राज्य में अपराध की घटनाओं में बेतहाशा वृद्धि को लेकर पार्टी नेतृत्व के निर्देशानुसार आज अररिया जिला मुख्यालय पर इंडिया गठबंधन ने विशाल "जनआक्रोश मार्च" निकाला! अररिया बस स्टैंड से एडीबी चौक होते हुए चांदनी चौक तक निकले प्रतिरोध मार्च में इंडिया गठबंधन दलों के वरिष्ठ नेता एवं बड़ी संख्या में समर्पित कार्यकर्त्ता साथी मौज़ूद रहे।
भीषण गर्मी में भी कार्यक्रम को शानदार बनाने के लिए महागठबंधन के सभी साथियों का ह्रदय से आभार🙏
@yadavtejashwi@RJDforIndia@sanjuydv@TejashwiOffice@ArariaRjd@RJD_BiharState
बिहार में बढ़ते अपराध,भ्रष्टाचार, और लचर क़ानून व्यवस्था के ख़िलाफ़ जिला राजद कार्यालय से अररिया जिला मुख्यालय तक #India गठबंधन द्वारा प्रतिरोध मार्च निकाला गया और जिला प्रशासन को प्रतिवेदन देकर विरोध दर्ज़ किया गया।
हत्या है लूट है अपहरण है और बलात्कार है
बेशर्म बेहया बेगैरत भाजपा गठबंधन वाली नीतीशे सरकार है
बिहार में हाहाकार है !!
ऊर्जावान जिला अध्यक्ष @ManishYadavRJD के नेतृत्व में अररिया में आयोजित इंडिया गठबंधन का प्रतिरोध मार्च
@RJDforIndia@yadavtejashwi
बिहार में ध्वस्त कानून व्यवस्था को लेकर कुशासन सरकार के विरुद्ध #INDIA गठबंधन के आह्वान पर बिहार के सभी जिला मुख्यालयों में आयोजित को सभी वर्गों का भारी समर्थन मिला, प्रतिरोध मार्च सफल व ऐतिहासिक रहा।
मात्र 3 दिन Jio, Airtel, Vodafone का बहिष्कार करके हंसराज मीणा रुक जाएगा, अगर आप ऐसा सोचते है तो गलत सोचते है। टेलीकॉम कंपनियों की मनमानी बढ़ाई गई रीचार्ज दरों के खिलाफ यह लड़ाई अब लंबी चलेगी। ये मामला सिर्फ 749रु का नहीं 35हजार करोड़ का मामला है। रुकना नहीं है। #BSNL_की_घर_वापसी
जनता के दिए गए जनादेश का सम्मान करते हुए अररिया लोकसभा क्षेत्र के जनमानस को, कार्यकर्ताओं को अषिम प्रेम के साथ, समर्थन और सहयोग के लिए आप सभी को सलाम, प्रणाम और शुक्रिया। राजद नेतृत्व को विश्वास जताने के लिए अभार। आपने बहुत कम समय में मजबूती के साथ एक बड़ी लड़ाई लड़ी और 2019 के 1 लाख से भी बड़े अंतर को 20,000 तक ला दिया।
विगत दिनो से आप सभी चाहने वालो ने हमारे साथ रोजगार, संविधान, आरक्षण और देश बचाने कि इस लड़ाई में हमारे साथ कदम से कदम मिलाकर चलने का काम किया है। हम गिनती में कुछ कदम पीछे जरूर रह गये लेकिन जनता के दिलों में जगह बना गए। आज अररिया कि आवाम आहत है। अररिया के हक़-हुक़ूक़ की लड़ाई लगातार जारी रहेगी। आपके बीच रहेंगे और फिर से मिलकर एक नया अध्याय लिंखेंगे। लोग कह रहे है की, उनके जीत से ज्यादा मेरे हार के चर्चे है। जो जीते है उनको बधाई देते हैं, उम्मीद है की वो अपने किए वादे पर खड़े उतरेंगे। आप सभी का एकबार फिर शुक्रिया।