रक्तदान सबसे श्रेष्ठ दान! 🩸
वर्तमान में कई नियमित रक्तदाता छुट्टियों के कारण मुंबई से बाहर हैं, जिससे मुंबई के सरकारी अस्पतालों में रक्त की कमी उत्पन्न हो गई है। थैलेसीमिया के मरीजों सहित अनेक जरूरतमंद मरीजों को इससे बड़ी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे समय में समाज के प्रत्येक व्यक्ति का आगे आकर रक्तदान करना समय की आवश्यकता है।
आगामी गुरुवार, स्वातंत्र्यवीर सावरकर जी की जयंती के अवसर पर आयोजित भव्य रक्तदान शिविर में अधिक से अधिक संख्या में सहभागी होकर रक्तदान करें।
आपके एक रक्तदान से कई लोगों का जीवन बच सकता है।
आइए… समाजसेवा के इस पवित्र कार्य में सहभागी बनें!
🗓️ गुरुवार, दिनांक २८ मई २०२६
⏰ सुबह ९.०० बजे से दोपहर २.०० बजे तक
📍 शांतिधाम प्रार्थनालय - ब्रह्मकुमारी केंद्र, अमरकांत झा मार्ग, जिजामाता उद्यान के सामने, बोरिवली (प.)
#SanjayUpadhyay #Borivali #BloodDonation #HealthCamp #SocialService