.@BJP4India और @BJP4Bihar के नेताओं से एक प्रार्थना: बेगूसराय से हूँ। वहाँ तीन बड़े उद्योग हैं: बरौनी रिफायनरी है, थर्मल पावर स्टेशन है, उर्वरक यानी खाद कारखाना है।
ये तीनों ही वहाँ के युवाओं के रोजगार की रीढ़ हैं। नरेन्द्र मोदी की नीतियों के कारण तीनों ही उद्योगों का विकास हुआ, फर्टिलाइजर तो पुनर्जीवित हुआ, थर्मल को मॉडरनाइज किया।
सब सही है, पर आपसे आग्रह है, @girirajsinghbjp जी, आपसे विशेष रूप से, कि यहाँ जो ठेकेदार 15000 की सैलरी से पाँच हजार दलाली रख लेते हैं, उससे मुक्ति दिलाइए। बैंक में पैसा आता है, ठेकेदार को निकाल कर पाँच हजार वापस करना होता है।
किसी भी शहर या गाँव में दस हजार में व्यक्ति क्या जीएगा, क्या खाएगा, क्या बच्चे पढ़ाएगा। हाल ही में दो-तीन आंदोलन भी हुए, पर वो राष्ट्रीय तो छोड़िए, बिहार के स्तर तक भी नहीं पहुँचे। @samrat4bjp से भी अनुरोध है कि वो कुछ करें।
अगला आंदोलन यदि हुआ तो वह नेशनल न्यूज बन जाएगा। फिर आप नेता को उठा कर फलाने थाने में चुपचाप रखवाते रहिएगा, श्रमिक कार्य ठप्प कर देंगे, करते रहिएगा फिर नेगोशिएशन।
चित्रा आप पत्रकारिता छोड़ ज्योतिष को करिअर क्यूँ नहीं बना लेती... तो समाज से अच्छी इज्जत बख्शी होती क्योंकि आपके काम में ईमानदारी होती ।
पत्रकार का काम सच दिखाना है या बीच चुनाव में एक पार्टी के लिए हवाबाजी करना? क्या आपने पिछली बार इन्हीं नेता जी के लिए लिखा था कि कॉन्फिडेंस नहीं है, हार जाएंगे ये बंगाल में?
या नोट में चिप की तरह, आपके पास भी कोई टूल है जिससे नेताओं के कॉन्फिडेंस को आप दिमाग के भीतर तक झांक लेती हैं?
भारत का प्रेस फ्रीडम में 151वां नंबर है और यही हाल रहा तो आपलोग इसे एक दम अंत पे ला दोगे।
हालत ये है कि जनता, टीवी एंकर से ज्यादा 18 साल के इंस्टा क्रिएटर पर भरोसा कर रही है... कुछ तो इस टूटते भरोसे का ख्याल कीजिए....
हम मैथिलों में माता का सम्मान पाने वाली महारानी कामसुंदरी देवी जी का निधन हो गया। दरभंगा महाराज की संपत्ति, उनके परोपकार, दान और एनी लोकहित कर्मों के बारे में हर मैथिल जानता है।
मुलायम और पवार को पद्म विभूषण मिला, कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न मिला, परंतु महारानी जी के बारे में ना तो बिहार सरकार ने कुछ बताया, ना भारत सरकार ने। @narendramodi जी से आग्रह है कि ऐसी विभूतियों को भी उचित सम्मान मिले।
Are you also receiving these kinds of multimedia texts? Earlier, I got one or two a day, now they come bundled, got all eight at once today at the same time.
Funny thing is, I never signed up for any of them. Clearly, someone is selling our data to them, and @TRAI is sleeping.
महापर्व छठ के चार दिवसीय अनुष्ठान से प्रकृति और संस्कृति की जो झलक देखने को मिली है, वो देशवासियों में एक नई ऊर्जा और उत्साह भरने वाली है। सुबह के अर्घ्य के पावन अवसर पर सभी देशवासियों को बहुत-बहुत बधाई।
सुप्रसिद्ध लोक गायिका शारदा सिन्हा जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ है। उनके गाए मैथिली और भोजपुरी के लोकगीत पिछले कई दशकों से बेहद लोकप्रिय रहे हैं। आस्था के महापर्व छठ से जुड़े उनके सुमधुर गीतों की गूंज भी सदैव बनी रहेगी। उनका जाना संगीत जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। शोक की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों और प्रशंसकों के साथ हैं। ओम शांति!