Finished watching recently launched third season of @blackmirror in @NetflixIndia . Depicts manipulative effects of cutting edge technology in dystopian future. It also comments upon contemporary social issues. Must watch ⭐️
महाकुंभ के पावन अवसर पर ‘संगम’ में:
एक डुबकी माँ त्रिवेणी को प्रणाम की…
एक डुबकी आत्म-ध्यान की…
एक डुबकी सर्व कल्याण की…
एक डुबकी सबके उत्थान की…
एक डुबकी सबके मान की…
एक डुबकी सबके सम्मान की…
एक डुबकी सर्व समाधान की…
एक डुबकी दर्द से निदान की…
एक डुबकी प्रेम के आह्वान की…
एक डुबकी देश के निर्माण की…
एक डुबकी एकता के पैगाम की!!!
आज की सरकार और अपराध में एक अजीब सा विरोधाभासी संबंध है। एक तरफ़ दोनों साथ-साथ हैं; तो वहीं दूसरी तरह सरकार जितनी कमज़ोर और निष्क्रिय होती जा रही है, अपराधी उतने ही ताक़तवर और सक्रिय होते जा रहे हैं।
यूपी कहे आज का, नहीं चाहिए भाजपा!
मुंशी प्रेमचंद जी (धनपतराय श्रीवास्तव) की अपनी पत्नी के साथ फोटो जिसमें उन्होंने फटे जूते पहने हुए हैं। इस फोटो को देखकर महान लेखक हरिशंकर परसाई जी ने एक लेख लिखा था जिसमें उन्होंने कहा था "सोचता हूँ, यदि फोटो खिंचवाने की अगर यह वेश-भूषा है, तो पहनने की कैसी होगी? नहीं, इस आदमी की अलग-अलग वेश-भूषा नहीं होंगी। इसमें वेश-भूषा बदलने का गुण नहीं है। यह जैसा है, वैसा ही फोटो में खींच जाता है।
यह व्यक्ति पोशाक बदल भी नहीं सकता क्योंकि इसने भारत की जनता के मर्म को छुआ है। इस की पोशाक के पीछे गोदान जैसे महाकाव्य की आदरांजलि भी तो है। महान् लेखक उपन्यासकार मुंशी प्रेमचन्द जी को सादर प्रणाम व शत शत नमन् 🙏🙏
रेलवे को गतिशील और सुरक्षित बनाए रखने वाले ट्रैकमैन भाइयों के लिए सिस्टम में ‘न कोई प्रमोशन है, न ही इमोशन’।
भारतीय रेल कर्मचारियों में ट्रैकमैन सबसे ज्यादा उपेक्षित हैं, उनसे मिल कर उनकी समस्याओं और चुनौतियों को समझने का मौका मिला।
ट्रैकमैन 35 किलो औजार उठाकर रोज 8-10 कि.मी. पैदल चलते हैं। उनकी नौकरी ट्रैक पर ही शुरू होती है और वो ट्रैक से ही रिटायर हो जाते हैं । जिस विभागीय परीक्षा को पास कर दूसरे कर्मचारी बेहतर पदों पर जाते हैं, उस परीक्षा में ट्रैकमैन को बैठने भी नहीं दिया जाता।
ट्रैकमैन भाइयों ने बताया कि हर साल करीब 550 ट्रैकमैन काम के दौरान दुर्घटना का शिकार होकर जान गंवा देते हैं, क्योंकि उनकी सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं।
विपरीत परिस्थितियों में बिना बुनियादी सुविधाओं के दिन-रात कड़ी मेहनत करने वाले ट्रैकमैन भाइयों की इन प्रमुख मांगों को हर हाल में सुना जाना चाहिए।
1. काम के दौरान हर ट्रैकमैन को ‘रक्षक यंत्र’ मिले, जिससे ट्रैक पर ट्रेन आने की सूचना उन्हें समय से मिल सके।
2. ट्रैकमैन को विभागीय परीक्षा (LDCE)के जरिए तरक्की का अवसर मिले।
ट्रैकमैन की तपस्या से ही करोड़ों देशवासियों की सुरक्षित रेल यात्रा पूरी होती है, हमें उनकी सुरक्षा और तरक्की दोनो सुनिश्चित करनी ही होगी।
माँ कुश्ती मेरे से जीत गई मैं हार गई माफ़ करना आपका सपना मेरी हिम्मत सब टूट चुके इससे ज़्यादा ताक़त नहीं रही अब।
अलविदा कुश्ती 2001-2024 🙏
आप सबकी हमेशा ऋणी रहूँगी माफी 🙏🙏
पुलिस की गाड़ी देख डर गयीं कि कहीं फँसा न दें।ईंट भट्ठों की ज़िंदगी शिक्षा से बहुत दूर रहती है। ये हमारे गाँव तरफ़ के लोग हैं जिनके साथ ख़ुशी के पल बिताए और उन्हें ऐह्सास करवाया कि हमारा बचपन भी ऐसे ही ईंट के फड़ों में बीता लेकिन ज़्यादा समय स्कूल में दिया इसलिए कुछ ख़ास कर पाये।
जब विपक्षी नेता जेल में होंगे, तो चुनाव जनता को ही लड़ना होगा। जनता देखे कि विपक्ष के नाम पर उसे ही ग़ायब किया जा रहा है। किसी भी गोदी चैनल को खोल कर देख ले, क्या वह नज़र आती है? इस एक टेस्ट से उसे पता चल जाएगा कि जनता ही पार लगा दी गई है।ध्रुव का यह धड़कता हुआ वीडियो देखा जाए।
आज आपको भारत के सबसे बड़े सरकारी नौकरी घोटाले के बारे में बताता हूं- #UP_SI_2021_Scam
उत्तर प्रदेश पुलिस में दारोगा के 9534 पदों पर भर्ती प्रदेश में पूरे 5 वर्ष बाद आई थी
जिसकी आनलाइन लिखित परीक्षा नवंबर 2021 में आयोजित की गई थी
आनलाइन परीक्षा के दरम्यान ही UP STF द्वारा कई व्यक्तियों को स्क्रीन शेयर करके नकल कराते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया
सोचिए बाकायदा स्पेशल साफ्टवेयर का स्क्रीन शेयर करने के लिए उपयोग किया गया
अलग से इंटरनेट वायर बिछाई गई
जैसे ही आंसर key जारी हुई तो हमारे संज्ञान में कुछ ऐसे अभ्यर्थी आए जो पढ़ने में बिल्कुल कमजोर थे पर आंसर key में उन लोगों के 160 प्रश्न में से 159 प्रश्न सही थे
हमने ट्विटर कैंपेन के जरिए ये बात सरकार तक पहुंचाई और हर बार की तरह पुलिस और भर्ती बोर्ड @upprpb ने हमें भ्रामक बता दिया
हमारे पास तब तक एक दो लोग की ही जानकारी थी पर हां पुख्ता जानकारी थी कि उन लोग ने स्क्रीन शेयर करके पेपर कराया है
इसके सबूत एकत्र करने के लिए मैंने एक गुप्त अभियान द्वारा उसी कैंडिडेट के फैमिली मेंबर से जानकारी हासिल की 😐
धीरे धीरे रिजल्ट आने तक ऐसे सैंकड़ों कैंडिडेट के बारे में पता चलने लगा जो पढ़ने में कमजोर होने के बावजूद 150+ करके आए
और इस बार अन्य अभ्यर्थियों की मदद से हमने ये बात ट्विटर पर जोर शोर से रखी और भर्ती बोर्ड ने बहुत ही निम्न स्तर पर कुछ कैंडिडेट की CRL चेक की जिसमें कई प्रश्नों का सैकेंडों में होना पाया गया।
जब ऐसे कैंडिडेट से फिजिकल के दौरान बेसिक बेसिक से सवाल पूछे गए तो पता चला ये नकल से इतने नंबर लाए हैं
Topper बनने के लालच में पूरे प्रश्न स्क्रीन शेयर करके सही किए
पूछताछ हुई तो पता चला ये स्कैम तो लगभग हर शहर के सेंटर पर बहुत बड़े स्तर पर हुआ है
जिसमें पेपर कराने वाली कंपनी के लोग ही शामिल हैं
पुलिस की सैकड़ों FIR में अलग अलग शहरों के सेंटर हेड इत्यादि का नाम भी शामिल है
लगभग 150 के करीब अभ्यर्थी गिरफ्तार हुए और बोर्ड ने अपनी खाना पूर्ति कर ली
जब स्क्रीन शेयर करके पूरे प्रदेश में नकल हुई तो कोई विशेष टीम द्वारा जांच क्यों नहीं कराई गई
किसे बचाया गया
किसी एक या दो बच्चों को नकल कराने के लिए तो अलग से इंटरनेट वायर नहीं बिछाए जाते
पूरे उत्तर प्रदेश में जहां जहां पेपर हुआ लगभग हर सेंटर के अभ्यर्थी पकड़े गए तो उन सभी सेन्टर के सभी कम्प्यूटर की फोरेंसिक जांच क्यों नहीं कराई गई जिससे पता चलता कि नकल कितने बड़े पैमाने पर हुई है
कम से कम 40% अभी भी फर्जी नकल करके आए दारोगा ट्रेनिंग कर रहे हैं और मेहनत से 120+ प्रश्न तक सही करके आए अभ्यर्थी अपनी किस्मत कोस रहे हैं
जबकि पेपर का स्तर अच्छा था
सवाल है किसको बचाया गया
सोचिए न तो Toppers का नाम बताया गया और न ही किसी भी सेलेक्टेड अभ्यर्थी के नंबर सार्वजनिक किए गए
आखिर क्यों इतने बड़े स्तर पर स्कैम को अंजाम दिया गया
किसने अरबों रुपए खाएं
ब्लैकलिस्टेड कंपनी को ठेका किसने दिया
ये बात महाराज जी तक कैसे नहीं पहुंची कि उनके विभाग में इतना बड़ा स्कैम हुआ है
हमने धरना प्रदर्शन के माध्यम से,बाद में कोर्ट के स के माध्यम से पुरजोर कोशिश की ,कि न्याय मिले
पर अफसोस अकेले पड़ गए। अभी भी बहुत लोग abuse करेंगे पर सभी को इस स्कैम के बारे में बताना जरूरी है
ट्रेनिंग कै दौरान भी कई फर्जी दारोगा पकड़े गए हैं
अगर तभी SIT बनाकर पूरे गिरोह को पकड लिया जाता तो शायद UP पुलिस कांस्टेबल और RO ARO पेपर लीक नहीं होते
कल ही राजस्थान सरकार ने दारोगा भर्ती की जांच करते हुए ट्रेनिंग करते हुए कई संदिग्ध को हिरासत में लिया है
अभी भी देर नहीं हुई है
अगर राजस्थान सरकार जांच कर सकती है तो उत्तर प्रदेश सरकार क्यों नहीं
ऐसे बेईमान दारोगा कल को समाज को राक्षसों की तरह निगल जाएंगे
ये गरीब को क्या न्याय देंगे
पूज्य @myogiadityanath महाराज जी से निवेदन है कि अपने स्तर पर एक बार इसका संज्ञान जरूर लें
मेहनती बच्चों की आत्मा कचोटती है, न्याय करें महाराज जी 🙏🥺
#UPSINEWVACANCY2024
#UPSINEWVACANCY
#UPSI_CBI_INVESTIGATION
@myogiadityanath@UPGovt@CMOfficeUP@PMOIndia@narendramodi@aajtak@ABPNews@UPTakOfficial
उप्र पुलिस की परीक्षा लीक होने की ख़बर के बीच सरकार ये दावा कर रही है कि सब कुछ ठीक से हुआ है। अगर ऐसा है तो सरकार वादा करे कि जितने भी लोगों के 100% नंबर आएंगे, सभी को नौकरी के लिए पात्र माना जाएगा फिर वो 1 लाख हों या 10 लाख।
क्योंकि एक अभ्यर्थी से एक परिवार के लगभग 5 लोग जुड़े होते हैं। इसीलिए 50 लाख अभ्यर्थियों से जुड़े परिवारों के ढाई करोड़ लोगों के साथ ये परीक्षा सरेआम धोखा है। उप्र के ये 2.5 करोड़ लोग भाजपा को हरा देंगे।
जिस उप्र को भाजपा चुनावों के लिए सबसे सुरक्षित समझ रही है, उसी उप्र में बेरोज़गार युवक-युवती और उनके परिवार के लोग भाजपा को सबसे बड़ी और बुरी हार का मज़ा चखाएंगे।
#UPPoliceexam
#PaperLeak
#नहीं_चाहिए_भाजपा
मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान का जनादेश हम विनम्रतापूर्वक स्वीकार करते हैं - विचारधारा की लड़ाई जारी रहेगी।
तेलंगाना के लोगों को मेरा बहुत धन्यवाद - प्रजालु तेलंगाना बनाने का वादा हम ज़रूर पूरा करेंगे।
सभी कार्यकर्ताओं को उनकी मेहनत और समर्थन के लिए दिल से शुक्रिया।