लोकतंत्र एक बार फिर शर्मसार!
दिल्ली के जंतर-मंतर पर पिछले 21 दिनों से शांतिपूर्ण अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक जी को सादा कपड़ों में पहुँचे पुलिसकर्मियों द्वारा जबरन अस्पताल ले जाना तथा उनके साथियों के साथ मारपीट कर उन्हें हिरासत में लेना अत्यंत निंदनीय और लोकतांत्रिक मूल्यों पर सीधा प्रहार है।
इससे पहले वन रैंक वन पेंशन की मांग को लेकर महीनों तक धरने पर बैठे पूर्व सैनिकों के साथ भी यही हुआ। देश का गौरव बढ़ाने वाली महिला पहलवानों के शांतिपूर्ण आंदोलन को भी इसी तरह बलपूर्वक हटाया गया। अब सोनम वांगचुक जी के सत्याग्रह के साथ भी वही व्यवहार किया जा रहा है।क्या शांतिपूर्ण विरोध का अधिकार केवल सत्ता की सुविधा तक ही सीमित रह गया?
हम प्रकृति से प्रार्थना करते हैं कि सोनम वांगचुक जी को उत्तम स्वास्थ्य, शक्ति और दीर्घायु प्रदान करे।
#SonamWangchuk
अहमदाबाद में खेले गए टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम की ऐतिहासिक जीत पूरे देश के लिए गर्व और खुशी का पल है।
इस जीत के साथ भारत ने टी20 विश्व कप का लगातार दूसरी बार खिताब जीतकर अपनी ताकत और टीम भावना का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। कुल मिलाकर यह भारत की तीसरी टी20 विश्व कप जीत है।
भारतीय खिलाड़ियों ने साहस, अनुशासन और अद्भुत टीम भावना का प्रदर्शन करते हुए दिखा दिया कि जब देश के लिए खेलने का जज़्बा होता है, तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं होता।
आज की यह जीत करोड़ों भारतीयों की भावनाओं, उम्मीदों और विश्वास की जीत है। भारत की इस ऐतिहासिक सफलता पर पूरे देश को गर्व है।
पूरी भारतीय टीम, कोचिंग स्टाफ और सभी क्रिकेट प्रेमियों को इस गौरवशाली जीत की बहुत-बहुत बधाई एवं मंगलकामनाएँ।
#T20WorldCup2026 #TeamIndia #BackToBackChampions #HistoricWin #BleedBlue
प्रकृति है तो मानव जीवन है
प्रकृति नहीं तो मानव जीवन की कल्पना तक नहीं की जा सकती !
दिल्ली NCR pollution उदाहरण है नहीं समझ आयेगा तो कल नए उदाहरण बनेगे राजस्थान हरियाणा मध्यप्रदेश !
#SaveAravalli
उत्तर प्रदेश के कानपुर नगर के घाटमपुर में आयोजित “दलित–पिछड़ा समाज भाईचारा बनाओ सम्मेलन” में अपनों के बीच।
मैं सभी से समानता और बंधुत्व की इस लड़ाई में एकजुट होकर अधिकारों के लिए संघर्ष का आह्वान करता हूँ।
आइए, हम सभी मिलकर बहुजन महापुरुषों की इस वैचारिक लड़ाई को आगे बढ़ाएँ।
दलित का घोड़ी पर चढ़ना कुछ तुच्छ मानसिकता के लोगो को मंजूर नहीं l
इसके जिम्मेदार शासन तो है ही उससे भी ज्यादा प्रसासन है ऐसी परिस्थिति मे फोर्स लगाकर निपटने के कड़े इंतजाम बेहद जरूरी l @RajPoliceHelp
सीईटी ग्रुप-C परीक्षा 2025 के अभ्यर्थियों के लिए विगत 17 अक्टूबर 2025 को करेक्शन पोर्टल खोला गया था जो कि कल 24 अक्तूबर 2025 रात्रि 11:59 बजे तक खुला रहेगा। सभी अभ्यर्थी समय रहते आवश्यक सुधार अवश्य कर लें।
निर्धारित समय के बाद किसी भी प्रकार का अतिरिक्त समय नहीं दिया जाएगा।
राजस्थान के जोधपुर ज़िले के बिलाड़ा थाना क्षेत्र में तीन साल की मासूम दलित बच्ची से बलात्कार — यह शब्द नहीं, समाज की आत्मा पर कलंक है।
अस्पताल में गंभीर हालत में बच्ची ज़िंदगी और मौत से जूझ रही है।
हम बच्ची के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रकृति से प्रार्थना करते हैं।
@RajGovOfficial से माँग करते हैं —
1. बच्ची का पूरा इलाज राज्य सरकार के खर्च पर, बेहतरीन डॉक्टरों की निगरानी में करवाया जाए।
2. आरोपी को SC/ST एक्ट व POCSO एक्ट के तहत फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाकर जल्द से जल्द सख्त से सख्त सजा कराई जाए।
3. परिवार को आर्थिक सहायता और गांव में स्थायी चौकी बनाई जाए।
@RajCMO@BhajanlalBjp
हरियाणा के भिवानी जिले के लोहारू थाना क्षेत्र में 11 अगस्त को लापता हुई शिक्षिका मनीषा जोगी का क्षत-विक्षिप्त शव 13 अगस्त को खेतों में संदिग्ध अवस्था में मिला।
भिवानी में हुए पोस्टमार्टम में साफ़ कहा गया कि मनीषा की तेजधार हथियार से गला रेतकर हत्या की गई।
लेकिन रोहतक PGI में दोबारा हुए पोस्टमार्टम में मौत का कारण आत्महत्या बताया गया – यह विरोधाभास गंभीर सवाल खड़े करता है।
पिता की पीड़ा – “मुझे न्याय चाहिए।”
न्याय के इंतज़ार में बेटी का अंतिम संस्कार भी अब तक नहीं हो पाया है।
और सबसे शर्मनाक यह है कि अब तक किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हुई है।
यह केवल मनीषा की हत्या नहीं, बल्कि व्यवस्था की संवेदनहीनता और प्रशासनिक विफलता है।
हम यह अन्याय किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं करेंगे।
@cmohry से हमारी माँगें :
मामले की निष्पक्ष जाँच हो।
हत्यारों की तुरंत गिरफ्तारी हो और BNS की कठोर धाराओं में मुकदमा दर्ज हो।
पीड़ित परिवार को सुरक्षा व उचित मुआवज़ा दिया जाए।
मामले की सुनवाई फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट में हो।
#JusticeForManisha
@NayabSainiBJP
जम्मू-कश्मीर के पूंछ और तंगधार सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से की गई गोलीबारी में 15 निर्दोष नागरिकों की मृत्यु और 43 लोगों के घायल होने की खबर अत्यंत दुखद और मानवता को शर्मसार करने वाला है।
यह हमला न केवल भारत की संप्रभुता और अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानूनों का उल्लंघन है, बल्कि यह स्पष्ट करता है कि पाकिस्तान किस तरह आम नागरिकों को निशाना बनाकर शांति और सुरक्षा के हर प्रयास को नष्ट करना चाहता है।
हमारी संवेदनाएँ पीड़ितों के साथ हैं, प्रकृति उन्हें इस असीम दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हैं।
यह समय है एकजुट होकर आतंकवाद के खिलाफ कठोरतम रुख अपनाने का।
जय भीम! जय भारत!
सामाजिक क्रांति के योद्धा, आरक्षण के जनक, छत्रपति शिवाजी महाराज के वंशज, कोल्हापुर के शासक, बहुजन कुल के गौरव छत्रपति शाहूजी महाराज जी के स्मृति दिवस पर उन्हें शत-शत नमन।