वर्दी का गौरव, जनसेवा का संकल्प और सुरक्षित प्रदेश का लक्ष्य!
आज दिनांक 06 नवम्बर, 2026 को आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में मा० मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा उत्तर प्रदेश पुलिस में चयनित 4,543 नवचयनित उपनिरीक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए।
मा० मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से चयनित इन उपनिरीक्षकों का उत्तर प्रदेश पुलिस परिवार से जुड़ना प्रदेश की कानून-व्यवस्था एवं पुलिसिंग को और सुदृढ़ करेगा।
इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0 श्री राजीव कृष्ण ने नवचयनित उपनिरीक्षकों से निष्पक्ष एवं संवेदनशील पुलिसिंग, पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाने, तकनीक के प्रभावी उपयोग तथा पूर्ण निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने की अपेक्षा की।
पारदर्शी चयन, सशक्त पुलिसिंग और जनसेवा का संकल्प।
#UPPolice #UPPoliceRecruitment #NewBeginnings
#PoliceAction#ayodhyapolice
चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए #थाना_कोतवाली_नगर पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त व 01 अभियुक्ता को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लगभग 18 लाख रुपये मूल्य के सोने के आभूषण एवं चांदी के सिक्के बरामद किए गए।
#UPPolice
🚔 अयोध्या पुलिस की शानदार सफलता 👏
सर्राफा व्यवसायी से हुई लूट की घटना का सफल अनावरण करते हुए कोतवाली नगर पुलिस ने 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लगभग ₹32 लाख कीमत का 306 ग्राम सोना व ₹26,500 नकद बरामद किया।
अपराध पर प्रहार।
#AyodhyaPolice#Ayodhya#UPPolice#PoliceAction
#PoliceAction#ayodhyapolice#थाना_को0_नगर जनपद अयोध्या पुलिस टीम ने सर्राफा व्यवसायी से की गयी लूट की घटना का सफल अनावरण करते हुये लूट का सोना 306 ग्राम (कुल कीमत लगभग 32 लाख रूपया) व 26500 रूपया नकद बरामद करते हुए 02 नफऱ अभियुक्तों को गिरफ्तार किया ।
#UPPolice
#PoliceAction#ayodhyapolice#थाना_को0_नगर पुलिस टीम ने सर्राफा व्यवसायी से की गयी लूट की घटना का सफल अनावरण करते हुये लूट का सोना 306 ग्राम (कुल कीमत लगभग 32 लाख रूपया) व 26500 रूपया नकद बरामद करते हुए 2 नफऱ अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।
#SSP_अयोध्या की बाइट।
#UPPolice
आज दिनांक 01.11.2026 को आगामी दीपोत्सव कार्यक्रम में आने वाले श्राद्धलुओं के सुरक्षा/सुगम यातायात के दृष्टिगत नयाघाट,राम की पैडी व रामकथा पार्क इत्यादि स्थलों का पुलिस बल के साथ निरीक्षण कर सर्व-संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।#UPPolice
आज दिनांक 30.10.2026 को #SSP_अयोध्या व #SPRA द्वारा उप0 नि0 संतोष सिंह के निरीक्षक के पद पर पदोन्नति होने पर रैंक प्रतीक लगाकर उन्हें बधाई दी गयी व उनके उज्जवल भविष्य के लिए कामना की गयी ।
#UPPolice#ayodhyapolice
ऑपरेशन सेफ स्पीड—उत्तर प्रदेश के समस्त एक्सप्रेसवे पर विशेष चेकिंग अभियान
पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश श्री राजीव कृष्ण की पहल पर यातायात निदेशालय द्वारा अपर पुलिस महानिदेशक, यातायात श्री ए. सतीश गणेश के निर्देशन में ओवर स्पीडिंग पर प्रभावी अंकुश लगाने एवं सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली जनहानि कम करने के उद्देश्य से यह अभियान संचालित किया जा रहा है।
अभियान के प्रथम चरण में 26 अक्टूबर तथा द्वितीय चरण में 28 अक्टूबर, 2026 को प्रदेश के समस्त एक्सप्रेसवे पर एक साथ विशेष चेकिंग की गई। चिन्हित स्थानों पर इंटरसेप्टर वाहनों के माध्यम से निर्धारित गति सीमा का उल्लंघन करने वाले वाहनों की निगरानी कर नियमानुसार प्रवर्तन कार्रवाई की गई। दोनों चरणों में कुल 6,777 चालान किए गए तथा ₹1,38,32,500/- की जुर्माना राशि दर्ज की गई।
अभियान का उद्देश्य ओवर स्पीडिंग पर रोक लगाने के साथ वाहन चालकों में गति सीमा के पालन, सुरक्षित ड्राइविंग एवं सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। याद रखें, एक्सप्रेसवे पर निर्धारित गति सीमा का पालन केवल नियम नहीं, बल्कि जीवन की सुरक्षा की जिम्मेदारी है।
#OperationSafeSpeed
#RoadSafety
#UPPolice
कुछ पल घड़ी में नहीं बीतते—वे एक उम्र बनकर किसी के घर में ठहर जाते हैं।
शहीद की अनुपस्थिति घर में रोज़ आती है। रोज़। बिना वर्दी के। बिना किसी आहट के।
इस स्मृति दिवस पर, उत्तर प्रदेश पुलिस की फ़िल्म ‘वर्दी’ उन सभी अमर बलिदानियों को नमन करती है, जिन्होंने कर्तव्य की राह में अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया।
फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार से सम्मानित प्रख्यात निर्देशक तिग्मांशु धूलिया के निर्देशन में बनी इस फ़िल्म में मशहूर फ़िल्म अभिनेता अमित साध, अलका अमीन और नाज़िश ख़ान प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
राष्ट्र की रक्षा में अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर बलिदानियों को विनम्र नमन—उनका शौर्य और त्याग राष्ट्र की स्मृति में सदैव जीवित रहेगा।
#Vardi #UPPolice #ShaheedDiwas #PoliceCommemorationDay #PoliceSmritiDiwas2026
https://t.co/J5YLal8rGu
खोए मोबाइल लौटे, चेहरे पर लौटी मुस्कान।
गुम मोबाइल फोन की बरामदगी हेतु कार्यवाही करते हुए @kasganjpolice द्वारा 120 मोबाइल फोन, कीमत लगभग ₹32 लाख, बरामद कर उनके स्वामियों को सुपुर्द किए गए।
यूपी पुलिस तकनीक, ट्रेसिंग और सतत प्रयासों के माध्यम से नागरिकों की संपत्ति को सुरक्षित लौटाने के लिए प्रतिबद्ध है।
#RingReturn
#GoodWorkUPP
#TrustRecharged
अपराध के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस—
जाली करेंसी के साथ 04 अभियुक्तों को @noidapolice द्वारा गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से ₹1,84,000/- मूल्य के जाली नोट व 01 चार पहिया वाहन बरामद किया गया है।
अभियुक्त जाली करेंसी तैयार कर आम जनता को तीन गुना रुपये का झांसा देते थे तथा जाली नोटों के बदले असली नोट प्राप्त कर अवैध लाभ अर्जित करते थे, जिसे वे आपस में बाँट लेते थे।
#UPPAgainstCrime
#UPPolice
Zero tolerance Against Narcotics—
अन्तर्राज्यीय गांजा तस्करी गिरोह से जुड़े 03 अभियुक्तों को @sonbhadrapolice द्वारा गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से 118 किलो 670 ग्राम अवैध गांजा, 02 चार पहिया वाहन व 05 मोबाइल फोन बरामद किये गए हैं।
#UPPNabsNarcos#GoodWorkUPP
Zero Tolerance Towards Narcotics—
अवैध मादक पदार्थो की तस्करी करने वाले 02 तस्करों को #ANTF थाना गाजीपुर व @balliapolice के संयुक्त ऑपरेशन के दौरान गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से 45 किलोग्राम अवैध गांजा व 01 चार पहिया वाहन बरामद किया गया है।
अभियुक्तगण बिहार से सस्ते दामों पर गांजा खरीदकर जनपद देवरिया एवं आसपास के क्षेत्रों में बेचते थे तथा प्राप्त मुनाफे को आपस में बांटकर अपने शौक पूरे करते थे।
#UPPNabsNarcos
#GoodWorkUPP
#ANTF
अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस—
अन्तर्राज्यीय स्तर पर वाहन चोरी करने वाले गिरोह के 02 अभियुक्तों को @PoliceShamli द्वारा गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से विभिन्न प्रान्तों से चोरी किए गए 14 दो पहिया वाहन बरामद किए गए हैं।
अभियुक्तगण द्वारा दिल्ली, हरियाणा एवं उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से मोटरसाइकिलें चोरी की जाती थीं।
#UPPAgainstCrime
#GoodWorkUPP
#VahanUP