अलवर एसपी ऑफिस पहुंचकर मीडिया से बात की :-
यहाँ अलवर में तो ऐसा लग रहा है जैसे एसपी साहब मेयर और नगर पालिका चेयरमैन का चुनाव लड़ रहे हैं। पुलिस जो है, पिछले तीन दिनों से, परसों यहाँ मर्डर हुआ है तीन लोगों का, इतना जघन्य अपराध हुआ है वो उस पर तो ध्यान नहीं है, लेकिन पार्षद कैसे पकड़े जाएँ, इस पर ज़्यादा ध्यान है।
कभी जयपुर जाती है अलवर की पुलिस, कभी नारनौल जाती है अलवर की पुलिस, कभी बस्सी-तुंगा जाती है अलवर की पुलिस। और आज तो मालाखेड़ा के अंदर हमारे वार्ड नंबर 10 की जो प्रत्याशी पार्षद है, वह अपनी खुद की गाड़ी से आ रही थीं। पुलिस ने अपनी गाड़ी लगाई। दो सीआई हरदयाल यादव और किरण यादव थानेदार वहाँ पर गए हैं और उस गाड़ी को बदमाशों की तरह आगे लगाकर गाड़ी रोकी है। और ड्राइवर सीट पर जो बच्चा बैठा था, उसको उतारा है और खुद ड्राइव करके पार्षद को लेकर भागने की फिराक में थे।
लेकिन मैं धन्यवाद देता हूँ, हमारी पार्षद मजबूत थीं। उन्होंने तुरंत खिड़की खोली और नीचे उतर गईं और पुलिस को धमकाया कि मुझे हाथ लगाने की जरूरत नहीं है। उसके बाद हम वहाँ पहुँचे, तब पुलिस वहाँ से भागी है। अभी भी गाड़ी वहीं है। तो यह तानाशाही चल रही है, पुलिस गुंडागर्दी कर रही है।
केंद्रीय मंत्री के इशारे पर इस प्रकार का तांडव यहाँ पर चल रहा है। यह अलवर बहुत शांत जिला रहा है। बाहर से लोग आकर इस प्रकार की गुंडागर्दी कर रहे हैं और पुलिस प्रशासन एक एजेंट के रूप में काम कर रहा है। क्या पुलिस का काम यही रह गया है? मैं आज यह कहने आया हूँ एसपी साहब से कि पार्षद मैं ले��र आया हूँ, आप ले लीजिए। इसको लेकर आया हूँ और चाहिए तो और दे देता हूँ। एसपी साहब खुद ही चुनाव यहाँ पर लड़ लें। हम आपको लड़वा देते हैं, आप लड़िए ना, आप कीजिए राजनीति। कमाल हो गया है। एसपी का यह काम रह गया क्या? पद की गरिमा गिरा रहे हो। अलवर पुलिस को भाजपा का एजेंट बनकर काम करने की जरूरत नहीं है l
@RajCMO @PoliceRajasthan @AlwarPolice @DMDCAlwar @JitendraSAlwar @INCRajasthan @INCIndia
आज जयपुर के प्रताप नगर में सुश्री रेशु गुप्ता जी के आवास पर पहुँचकर उनसे मुलाकात की। उनके झुलसे हुए हाथ की हालत देखकर रूह काँप उठी। दर्द से कराहती रेशु गुप्ता जी की आँखों में अपनी रोज़ी-रोटी उजड़ने का दर्द साफ़ दिखाई दे रहा था। यह केवल एक दुर्घटना नहीं, बल्कि सत्ता के अहंकार के सामने एक गरीब की आजीविका और सम्मान को VIP संस्कृति की भेंट चढ़ा देने की बेहद पीड़ादायक कहानी है।
कुछ दिन पूर्व मुख्यमंत्री जी के वीआईपी काफिले को निकालने के दौरान पुलिस द्वारा उनके फूड स्टॉल को जबरन धक्का देकर पलट दिया गया, जिससे वे गर्म पानी की चप��ट में आकर गंभीर रूप से झुलस गईं।
मैं मुख्यमंत्री जी से पूछना चाहता हूँ, क्या आपका वीआईपी काफिला किसी गरीब की रोज़ी-रोटी और उसकी जान से भी ज्यादा महत्वपूर्ण है? आखिर किस अधिकार से एक मेहनतकश महिला की आजीविका को इस तरह रौंद दिया गया ? भाजपा राज में गरीब की रोज़ी-रोटी उजाड़ दी जाती है, लोग घायल हो जाते हैं और सरकार कार्रवाई तो दूर, एक शब्द तक बोलने को तैयार नहीं है। सत्ता के अहंकार का इससे बड़ा जीव��त उदाहरण और क्या हो सकता है? यह घटना केवल अत्यंत पीड़ादायक ही नहीं, बल्कि सत्ता के अहंकार और प्रशासनिक संवेदनहीनता का शर्मनाक उदाहरण भी है।
मुख्यमंत्री जी, मेरी मांग है कि इस घटना के दोषी अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों के विरुद्ध तत्काल कठोर कार्रवाई की जाए। पीड़िता को उचित मुआवजा दिया जाए तथा उनकी आजीविका के लिए संविदा पर नौकरी दी जाए।
मैं ईश्वर से सुश्री रेशु गुप्ता जी के शीघ्र स्वास्थ���य लाभ की प्रार्थना करता हूँ। सुनिए, पीड़िता की जुबानी उसकी दर्दभरी आपबीती...
@RajCMO @BhajanlalBjp
कोटा में देश के जनप्रिय नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष आदरणीय श्री राहुल गांधी जी का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया���
देश के युवाओं की आवाज़ श्री राहुल गांधी जी शिक्षा नगरी कोटा पहुंच चुके हैं। वे जल्द ही दशहरा मैदान में छात्रों और युवाओं से संवाद कर शिक्षा, रोजगार, पेपर लीक और युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर उनकी आवाज़ को बुलंद करेंगे।
आज कोटा से उठने वाली यह गूंज केवल छात्रों की नहीं, बल्कि देश के भविष्य, न्याय और युवाओं के अधिकारों की गूंज है।
#ChhatronKiGoonj #NEETPaperLeak #RahulGandhi
@RahulGandhi @INCIndia @INCIndia
"संगठन सृजन अभियान" जिलाध्यक्ष प्रशिक्षण शिविर की आज की सुबह नरेगा श्रमिकों के साथ श्रमदान कर उनसे आत्मीय संवाद कर उनकी समस्याओं को जाना l
इस दौरान राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ��्री गोविन्द सिंह डोटासरा जी एवं पार्टी के जिला अध्यक्ष मौजूद रहे l
📍 नसीराबाद, अजमेर
@GovindDotasra @INCRajasthan
माननीय नेता प्रतिपक्ष श्री @TikaRamJullyINC जी के लाडले व जूली परिवार के बडे सुपुत्र श्री @RohitJully जी को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं!
मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ की आप सदैव ��्वस्थ और प्रसन्न रहें । आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण हों! 🎂🎊🎉💐👍
@highlight
बिटिया वर्षा और मंजीत के विवाह समारोह में पधारकर आपने जिस आत्मीयता, स्नेह और आशीर्वाद से इस शुभ अवसर की शोभा बढ़ाई, उसके लिए मैं हृदय की गहराइयों से आपका आभार व्यक्त करता हूँ l 🙏
#trj#tikaramjully#mukeshjully
बिटिया वर्षा और मंजीत के विवाह समारोह मे��� पधारकर आपने जिस आत्मीयता, स्नेह और आशीर्वाद से इस शुभ अवसर की शोभा बढ़ाई, उसके लिए मैं हृदय की गहराइयों से आपका आभार व्यक्त करता हूँ l 🙏
जिस घोषणा पत्र को लेकर भाजपा के नेता और विधायक कसीदे पढ़ते नहीं थकते, उन्हें खुद यह मालूम तक नहीं की उसमे प्रदेश की जनता से कुल वादे कितने किए थे l
दरअसल भाजपा नेता झूठ बोलने और आँकड़ों की बाजीगरी में माहिर है।
जवाब मांगे जाएंगे, जवाब देने पड़ेंगे!
#JawabMangeJayenge #JawabDenePadenge
झूठ और असत्य के आधार पर न तो राज्य चलता है, न सुख मिलता है, न यश प्राप्त होता है। जो राजा झूठ बोलता है और असत्य बोलता है, उसकी प्रजा अंततः उसे त्याग देती है, इसमें कोई संदेह नह��ं है।
जवाब मांगे जाएंगे, जवाब देने पड़ेंगे!
#JawabMangeJayenge #JawabDenePadenge