आमेर के लोकप्रिय विधायक श्री प्रशांत सहदेव शर्मा जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं खुशहाल जीवन की कामना करता हूँ। @PrashantSAmer
डर, भय और आतंक के साये में #राजस्थान प्रदेश में #जंगलराज
मुख्यमंत्री के गृह जिले भरतपुर के मथुरा गेट थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति को गोली मारने के बाद उसे गाड़ी से कुचलकर हत्या करने की घटना प्रदेश की ध्वस्त कानून-व्यवस्था की भयावह तस्वीर है।
बेखौफ बदमाशों की गोलियां बता रही हैं कि राजस्थान में कानून का इकबाल समाप्त हो चुका है और आमजन की सुरक्षा भगवान भरोसे है। जब मुख्यमंत्री के गृह जिले में ही आए द���न लूट, हत्या और बलात्कार जैसी घटनाएं बढ़ रही हैं, तो प्रदेश की स्थिति का सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है।
मुख्यमंत्री जी, आखिर कब तक डर और दहशत के साये में जीता रहेगा राजस्थान ? @RajCMO @PMOIndia
#BJPRajJungleRaj #BJPFailedRajasthan #Rajasthan #JungleRaj
जंतर-मंतर पर Gen-Z के प्रदर्शन ने भाजपा सरकार की नींद उड़ा दी है, और अब बौखलाई भाजपा सरकार युवाओं का डे��ा खंगालकर उन्हें लुभाने में जुट गई है। मतदाताओं को लुभाने के लिए उनका निजी डाटा इस्तेमाल करना उनकी प्राइवेसी में भाजपा सरकार की सीधी घुसपैठ है। यह तो सिर्फ शुरुआत भर है। आगे भी भाजपा ऐसे निजी डाटा का इस्तेमाल करने में नहीं चूकेगी।
किसी नागरिक की जन्मतिथि जैसी संवेदनशील जानकारी सरकार बिना अनुमति कैसे इस्तेमाल कर रही है, इसका जवाब सरकार को देना होगा।
असल मुद्दे, बेरोजगारी, RPSC की बदहाली, भर्तियों में देरी, Gen-Z के स्कूलों की इमारतों की बदहाली आदि पर सरकार पूरी तरह खामोश है, लेकिन जन्मदिन की बधाई देकर लुभाने में जरा भी देर नहीं लगाती।
यह युवाओं की भलाई नहीं, बल्कि उनके निजी डेटा का बेशर्मी से राजनीतिक इस्तेमाल कर वोट बैंक बनाने की चालबाजी है। सरकार साफ बताए, यह जन्मतिथि डेटा किस कानूनी अधिकार से लिया गया।
यह राजस्थान का दुर्भाग्य है कि जो बात हम इतने समय से कह रहे थे कि आज राजस्थान ��ी हालत एकदम ऐसी स्थिति में हो गई है कि आगे जाने के बजाय पीछे जा रहा है और पूरे राजस्थान के अंदर अफसरशाही हावी है।
नेताओं, मंत्रियों की कोई सुन नहीं रहा है। इसकी हकीकत आज अलवर में आप सभी के सामने आ गई कि हमारे अलवर से आने वाले मंत्री खुद जो हैं, सरकार के खिलाफ धरने पर बैठ गए हैं और उनका यह कहना है कि मैंने नगर निगम आयुक्त से बात की, मैंने जिला कलेक्टर से बात की, मैंने डीएलबी के अंदर बात की, मैंने मंत्री जी से बात की, मैंने सीएमओ के अंदर बात की, यानी कि उन्होंने हर जगह बात को पहुंचाया, लेकिन उनकी सुनी नहीं गई।
पिछले डेढ़ वर्षों से कोर्ट के आदेश के बावजूद भी जो हालात बने हैं, वह सब लोगों के सामने हैं कि सरकार के मंत्री को खुद धरने पर बैठना पड़ा। यह हालत है, यह हकीकत है राजस्थान की, जो हम बार-बार कह रहे हैं और इस सरकार को समझ में आता नहीं है।
इस सरकार के खिलाफ उनके विधायक पहले बयान दे चुके हैं, खुद उनके मंत्री बयान दे चुके हैं। आज तो खुद मंत्री ही धरने पर बैठ गए हैं और जिस आयुक्त के खिला�� धरने पर बैठे हैं, उसको मुख्यमंत्री जी खुद अपने गृह जिले के अंदर लेक�� गए हैं। तो आप समझ सकते हैं कि स्थिति क्या है, किस प्रकार के हालात राजस्थान के अंदर चल रहे हैं।
यहां सरकार नहीं, सर्कस चल रहा है। जब चुने हुए जनप्रतिनिधि ही सरकार के खिलाफ, सरकार के मंत्री, कैबिनेट का हिस्सा, वहीं धरने पर बैठे हैं, तो आप समझ सकते हैं कि हकीकत क्या है इस सरकार की।
मैं कहना चाहूंगा मुख्यमंत्री जी को कि इस पर अपनी बात रखनी चाहिए। उन्हें बताना चाहिए कि मंत्रियों की भी नहीं सुन रहे ह���ं तो फिर जनता कहां जाएगी? मुख्यमंत्री जी को जवाब देना चाहिए और अमित शाह जी भी आ रहे हैं, अलवर के अंदर आ रहे हैं। वह भी देख लें कि अलवर की हकीकत क्या है। अलवर से केंद्रीय मंत्री भी आते हैं, वह भी देख लें कि अलवर के अंदर हकीकत क्या है, किस प्रकार की स्थिति अलवर के अंदर बन चुकी है कि खुद मंत्रियों को धरने पर बैठना पड़ रहा है।
शाबाश बसंत!
अ��ेरिका के ओरेगन में आयोजित विश्व एथलेटिक्स अंडर-20 चैंपियनशिप 2026 की पुरुष हाई जंप स्पर्धा में 2.21 मीटर की शानदार छलांग लगाकर रजत पदक जीतने पर अनूपगढ़, राजस्थान के बेटे बसंत मेघवाल को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ!🥈
बसंत विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप के किसी भी आयु वर्ग में पदक जीतने वाले भारत के पहले और एकमात्र हाई जंप एथलीट बन गए हैं। उनकी यह ऐतिहासिक उपलब्धि हम सभी को गौरवान्वित करने वाली है।
���स शानदार सफलता के लिए मैं बसंत और उनके परिवारजनों को बहुत-बहुत बधाई देता हूँ तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूँ।
राजकीय विद्यालयों में कई साल से विद्यार्थियों को ��ौशल विकास और रोजगारोन्मुखी शिक्षा देने वाले व्यावसायिक प्रशिक्षक आज भी स्थायी नीति के इंतजार में हैं। हरियाणा, असम, हिमाचल प्रदेश, मिजोरम, दिल्ली जैसे राज्य ��हले ही अपने प्रशिक्षकों के लिए स्थायी नीति लागू कर चुके हैं, राजस्थान अब भी बार-बार टेंडर की अनिश्चितता में उलझा है।
साथ ही उन्हीं VTP कंपनियों को नए कार्यादेश देने की तैयारी हो रही है जिन पर प्रशिक्षकों का 6 से 13 महीने तक वेतन बकाया है। यह व्यावसायिक शिक्षा की गुणवत्ता और प्रशिक्षकों के भविष्य दोनों के साथ खिलवाड़ है।
भाजपा सरकार को समझना चाहिए कि "कौशल भारत, कुशल भारत" के नारे तभी सार्थक हो���गे जब प्रशिक्षकों को सेवा सुरक्षा और समय पर वेतन मिले। 80 से अधिक जनप्रतिनिधियों की अनुशंसा और हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद सरकार की चुप्पी सवालों के घेरे में है। जयपुर में कई दिन से चल रहे इनके अनशन के बावजूद सरकार ने कोई संवेदनशीलता नहीं दिखाई है जो निंदनीय है।
#हाल-ए-राजस्थान #बदहाल_राजस्थान
सुजानगढ़ (चूरू) के मातृ एवं शिशु अस्पताल का बरामदा गिरने से एक महिला का घायल होना कोई सामान्य दुर्घटना नहीं, बल्कि सरकार की आपराधिक लापरवाही और निकम्मेपन का परिणाम है। ऐसी संवेदनहीन और भ्रष्ट सरकार राजस्थान के माथे पर ��लंक है।
प्रदेश में हजारों विद्यालय भवनों सहित अनेक सरकारी इमारतें जर्जर अवस्था में हैं। लगातार हादसे हो रहे हैं, छतें और बरामदे ढह रहे हैं तथा लोगों की जान जोखिम में है। इसके बावजूद सत्ता के अहंकार में मदांध भाजपा सरकार कुंभकर्णी नींद में सो रही है।
नए विकास कार्य करवाना तो दूर, यह नाकारा सरकार पहले से बनी व्यवस्थाओं और बुनियादी ढाँचे को सुरक्षित रखने में भी पूरी तरह विफल हो चुकी है। कागज़ों में विकास, भाषणों में उपलब्धियाँ और धरातल पर गिरती इमारतें, यही आज की भाजपा सरकार की असलियत है। जनता जिए या मरे, इन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता।
शर्मनाक!
जयपुर में UGC के मुद्दे पर हुए प्रदर्शन के दौरान पुलिस के लाठीचार्ज से घायल पलाड़ा (डीडवाना-कुचामन) निवासी श्री देवराज सिंह की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुःखद एवं विचलित करने वाला है। शोकाकुल परिवारजनो के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूँ l
भाजपा सरकार सत्ता के अहंकार में इतनी मदांध हो चुकी है कि आवाज़ उठाने पर लाठियाँ बरसाई जाती हैं, सवाल पूछने पर मुकदमे दर्ज किए जाते हैं और अधिकार माँगने पर दमन किया जाता है। यह लोकतंत्र न��ीं, बल्कि सत्ता-संरक्षित तानाशाही और सरकारी गुंडागर्दी का क्रूर चेहरा है।
ईश्वर से प्रार्थना है क��� दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें l
ॐ शांति
जयपुर में अखिल भारतीय बैरवा महास���ा के युवा एवं महिला कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होकर समाज बंधुओं को संबोधित किया तथा नवगठित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।
मुझे पूर्ण विश्वास है कि समाज संविधान निर्माता, भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर जी के शिक्षा, समानता, सामाजिक न्याय और आत्मसम्मान के विचारों से प्रेरणा लेकर अपनी एकजुटता, संस्कार और ���ेवाभाव से प्रगति के नए आयाम स्थापित करेगा।
कार्यक्र�� में दौसा विधायक श्री डी.सी. बैरवा जी एवं समाज के सम्मानित वरिष्ठजन उपस्थित रहे।
@BairwaDc @INCRajasthan
पवित्र श्रावण मास के प्रथम सोमवार की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
देवाधिदेव महादेव की कृपा से आप सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और आरोग्य का वास हो। बाबा भोलेनाथ आपकी सभी मनोकामनाएँ पूर्ण ��रें।
हर हर महादेव!
ॐ नमः शिवाय! 🙏🔱
राज्यसभा सांसद, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के मीडिया एवं प्रचार विभाग के अध्यक्ष श्री पवन खेड़ा जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
ईश्���र से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं खुशहाल जीवन की कामना करता हूँ l
Team #trj
@Pawankhera
राज्यसभा सांसद, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के मीडिया एवं प्रचार विभाग के अध्यक्ष श्री पवन खेड़ा जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं खुशहाल जीवन की कामना करता हूँ l @Pawankhera@INCIndia
राज्यसभा सांसद, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के मीडिया एवं प्रचार विभाग के अध्यक्ष श्री पवन खेड़ा जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं खुशहाल जीवन की कामना करता हूँ l @Pawankhera@INCIndia
NITI आयोग की Investment Friendliness Index रिपोर्ट भाजपा सरकार के "निवेश डेस्टिनेशन" के दावों की सच्चाई सामने ले आई है। 17 राज्यों में राजस्थान फाइनेंशियल हेल्थ में 15वें, संस्थागत माहौल में 13वें, इंफ्रास्ट्रक्चर और बिजनेस क्लाइमेट में 12वें स्थान पर है।
एक साल में 4,590 MSME बंद हुए, देश में चौथा सबसे ज्यादा। निर्यात 10.11 अरब डॉलर से घटकर 7.17 अरब डॉलर रह गया और अक्टूबर-दिसंब�� तिमाही में भी 10.85% की गिरावट दर्ज हुई।
कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में उद्योगों को दी गई सहूलियतों और निवेश-अनुकूल नीतियों से राज्य आगे बढ़ रहा था। आज भाजपा सरकार पॉलिसी की चमक दिखा कर हकीकत छुपा रही है। उद्योग मंत्री जवाब देने से भाग रहे हैं, यह जनता के सामने सरकार की नाकामी है।
डीडवा��ा-कुचामना के कुचामन सिटी राजकीय आई हॉस्पिटल में मोतियाबिंद ऑपरेशन के बाद 7 मरीजों की हालत गंभीर होना और रोशनी जाने का खतरा पैदा होना बेहद चिंताजनक है। सरकारी अस्पतालों में मरीज ठीक होने के बजाय बीमारियों का शिकार क्यों हो रहे हैं?
प्रसूताओं की मौतों और किडनी फेलियर की घटनाओं के बाद अब मोतियाबिंद ऑपरेशन में इन्फेक्शन, यह भाजपा सरकार के चिकित्सा तंत्र में फैली गहरी बीमारी की ओर इशारा है। स��ाल बहुत हैं, जवाबदेही किसी की नहीं। यह बेहद दुखद है।
कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में निःशुल्क दवा-जांच योजना और चिरंजीवी योजना से प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था देश में मिसाल बनी थी। आज वही व्यवस्था भाजपा सरकार की लापरवाही से बदहाल हो चुकी है। सरकार दोषियों पर सख्त कार्रवाई करे और जवाबदेही तय करे।
राजस्थान व���धानसभा के पूर्व अध्यक्ष, पूर्व केंद्रीय मंत्री, वरिष्ठ कांग्रेस नेता आदरणीय डॉ. सी.पी. जोशी जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुखमय एवं यशस्वी जीवन की कामना करता हूँ
@drcpjoshi