आज महागामा विधानसभा में लोक प्रिय विधायक श्रीमती दीपिका पांडे सिंह जी के नॉमिनेशन में महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष
@LambaAlka जी से मुलाकात हुई
बहुत बहुत धन्यवाद 🙏 आप यहां आई हमसबो के बीच
@DipikaPS
@facebook
Dear Facebook Team,
I am an authentic content creator sharing original content on Facebook. I would like to explore professional growth and monetization opportunities. Kindly review my profile for eligibility,
Thank you for your support
my https://t.co/SyiaoutWrE
📍 गोड्डा
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर, नेता प्रतिपक्ष श्री Rahul Gandhi जी के विरुद्ध दर्ज दुर्भावनापूर्ण FIR तथा उत्तराखंड में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए जातिवादी कृ���्य के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी गोड्डा द्वारा विरोध मार्च एवं पुतला दहन किया गया।
सामाजिक न्याय, संवैधानिक समानता और नागरिकों की गरिमा की रक्षा के लिए कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा।
बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने शामिल होकर लोकतंत्र और संविधान की आवाज़ बुलंद किया।
@KRajuINC @INCIndia
प्रधानमंत्री #नरेंद्र_मोदी_जी से सवाल पूछना गलत है तो जनता का वॉट लेना भी गलत है
2. युवा नौकरी मांगे तो वो गलत है
3. महिलाएं सुरक्षा मांगे वो गलत है
4. जनता महंगाई दर कम करने बोले वो गलत है
तो आज से में रोज सवाल पूछूंगा
देखते हैं कितना id बंद होता है
@INCJharkhand_
📍 कांग्रेस मुख्यालय, रांची
🔸मिलन समारोह🔸
प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित मिलन समारोह में भाजपा नेता आदित्य विक्रम जायसवाल और जेएलकेएम के जवाहरलाल यादव एवं वीरेंद्र विक्रम ने झारखंड प्रदेश कांग्रेस प्रभारी श्री के राजू एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री केशव महतो कमलेश, कांग्रेस विधायक दल नेता श्री प्रदीप यादव की उपस्थिति में राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे एवं लोकसभा में विपक्ष के नेता श्री राहुल गांधी कांग्रेस की नीतियों एवं सिद्धांतों मे आस्था व्यक्त करते हुए कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।
इस अवसर पर श्री के राजू ने कहा कि श्री जायसवाल के पुनर्वापसी से संगठन को मजबूती मिलेगी। कांग्रेस अपने नीतियों सिद्धांतों पर हमेशा से कायम रहने वाली पार्टी है यही हमार�� मजबूती की पहचान। कांग्रेस के विचारों पर चलने वाले लोग हमेशा से समाज के सभी वर्गों के हितों की बात करते हैं।
श्री केशव महतो कमलेश ने कहा कि कांग्रेस देश में एक मजबूत स्तंभ की तरह खड़ी है जो सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ लगातार संघर्षरत है, इस संघर्ष में हमारा साथ देने वालों का हर वक्त स्वागत है।
मिलन समारोह में सैकड़ो लोगों ने कॉंग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
@kcvenugopalmp @KRajuINC @sirivellaprasad @MahtoKeshavINC @PradeepYadavMLA @INCIndia
आज रांची स्थित प्रोजेक्ट भवन में जेसीआई रांची यूथ के प्रतिनिधियों ने भेंट कर वर्ष 2026 के नव निर्वाचित अध���यक्ष और कार्यकारिणी के 8वें स्थापना समारोह में बतौर मुख्य अतिथि आमंत्र���त किया। युवाओं में सकारात्मक बदलाव की प्रेरणा और सामाजिक के उत्थान हेतु आप सभी का समर्पण और सेवा-भावना सराहनीय है। इस स्नेह, सम्मान और आत्मीय आमंत्रण के लिए हृदय से आभार।
क्या यह सच है ?
अगर आज प्रधानमंत्री मोदी जी सदन में आते तो उन पर जानलेवा हमला ���ो सकता था ?
वो भी उसी सदन में बैठी विपक्ष की महिला सांसदों द्वारा ??
इसलिए वह सदन में नहीं आए ??
क्या बक़वास है - थोड़ी तो शर्म करो.
आज रांची स्थित प्रोजेक्ट भवन में झारखंड सरकार के माननीय वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर जी, कृषि पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री श्रीमती शिल्पी नेहा तिर्की जी और पूर्व विधायक अंबा प्रसाद जी से भेंट हुई।
झारखंड सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति, योजनाओं के पारदर्शी, प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन, साथ ही विभागीय समन्वय को और अधिक सुदृढ़ करने विमर्श हुआ। जिससे योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक सुनिश्चित हो और राज्य के समावेशी एवं सतत विकास के लक्ष्यों को मजबूती मिले।
क्या हार में क्या जीत में,
किंचित नहीं भयभीत मैं,
संघर्ष पथ पर जो मिला,
ये भी सही वो भी सही…
जनता मेरे लिए तब भी सर्वोपरि थी, आज भी है और हमेशा रहेगी! मुद्दा तब भी उठल बा, आगे भी उठी...जय बिहार! 🙏🏻
@Goddapolice महोदय में NSUI का एक कार्यकर्ता हू और इस प्रकार के आपत्तिजनक पोस्ट से आघात पहुंची है ।
ये गोड्डा जिला के मेहरमा प्रखण्ड के बलबड्डा थाना के गज्नडा गाव का निवासी है ।
महोदय से निवेदन है कि इस पर उचित कानूनी कार्रवाई हो 🙏🏼🙏🏼🙏🏼
@nsui@NSUIJharkhand
मैं अपने जीवन के सबसे कठिन दिनों से गुज़र रहा हूँ।
मेरे सिर से सिर्फ पिता का साया नहीं गया,
झारखंड की आत्मा का स्तंभ चला गया।
मैं उन्हें सिर्फ ‘बाबा’ नहीं कहता था
वे मेरे पथप्रदर्शक थे, मेरे विचारों की जड़ें थे,
और उस जंगल जैसी छाया थे
जिसने हजार��ं-लाखों झारखंडियों को
धूप और अन्याय से बचाया।
मेरे बाबा की शुरुआत बहुत साधारण थी।
नेमरा गांव के उस छोटे से घर में जन्मे,
जहाँ गरीबी थी, भूख थी, पर हिम्मत थी।
बचपन में ही उन्होंने अपने पिता को खो दिया
जमींदारी के शोषण ने उन्हें एक ऐसी आग दी
जिसने उन्हें पूरी जिंदगी संघर्षशील बना दिया।
मैंने उन्हें देखा है
हल चलाते हुए,
लोगों के बीच बैठते हुए,
सिर्फ भाषण नहीं देते थे,
लोगों का दुःख जीते थे।
बचपन में जब मैं उनसे पूछता था:
“बाबा, आपको लोग दिशोम गुर��� क्यों कहते हैं?”
तो वे मुस्कुराकर कहते:
“क्योंकि बेटा, मैंने सिर्फ उनका दुख समझा
और उनकी लड़ाई अपनी बना ली।”
वो उपाधि न किसी किताब में लिखी गई थी,
न संसद ने दी -
झारखंड की जनता के दिलों से निकली थी।
‘दिशोम’ मतलब समाज,
‘गुरु’ मतलब जो रास्ता दिखाए।
और स��� कहूं तो
बाबा ने हमें सिर्फ रास्ता नहीं दिखाया,
हमें चलना सिखाया।
बचपन में मैंने उन्हें सिर्फ़ संघर्ष करते देखा, बड़े बड़ों से टक्कर लेते देखा
मैं डरता था
पर बाबा कभी नहीं डरे।
वे कहते थे:
“अगर अन्याय के खिलाफ खड़ा होना अपराध है,
तो मैं बार-बार दोषी बनूंगा।”
बाबा का संघर्ष कोई किताब नहीं समझा सकती।
वो उनके पसीने में, उनकी आवाज़ में,
और उनकी चप्पल से ढकी फटी एड़ी में था।
जब झारखंड राज्य बना,
तो उनका सपना साकार हुआ
पर उन्होंने कभी सत्ता को उपलब्धि नहीं माना।
उन्होंने कहा:
“ये राज्य मेरे लिए कुर्सी नहीं
यह मेरे लोगों की पहचान है।”
आज बाबा नहीं हैं,
पर उनकी आवाज़ मेरे भीतर गूंज रही है।
मैंने आपसे लड़ना सीखा बाबा,
झुकना नहीं।
मैंने आपसे झारखंड से प्रेम करना सीखा
बिना किसी स्वार्थ के।
अब आप हमारे बीच नहीं हो,
पर झारखंड की हर पगडंडी में आप हो।
हर मांदर क�� थाप में,
हर खेत की मिट्टी में,
हर गरीब की आंखों में आप झांकते हो।
आपने जो सपना देखा
अब वो मेरा वादा है।
मैं झारखंड को झुकने नहीं दूंगा,
आपके नाम को मिटने नहीं दूंगा।
आपका संघर्ष अधूरा नहीं रहेगा।
बाबा, अब आप आराम कीजिए।
आपने अपना धर्म निभा दिया।
अब हमें चलना है
आपके नक्शे-कदम पर।
झारखंड आपका कर्ज़दार रहेगा।
मैं, आपका बेटा,
आपका वचन निभाऊंगा।
वीर शिबू जिंदाबाद - ज़िन्दाबाद, जिंदाबाद
���िशोम गुरु अमर रहें।
जय झारखंड, जय जय झारखंड।