प्रतिकूल हवाएँ, मौसम, बाधाएं भी जब पटवारियों के उत्साह को कम न कर पाएँ, इसका मतलब है हम विजय पथ की ओर मजबूती से बढ़ रहे हैं।
संघर्ष पथ पर आपके पदचिन्ह अनुकरणीय हैं।
छिंदवाड़ा जिले के साथियों की ऊर्जा देखकर हम आशान्वित हैं कि शीघ्र ही हमारी माँगें पूरी होंगी।
#mppatwarisangh
बात हो या न हो।
वर्तमान पटवारी अपने सम्मान की लड़ाई लड़ रहा है।
वो अंतिम समय तक इसी प्रकार लड़ता रहेगा।
वर्षों निकल गए आश्वासन पर आश्वासन, आपकी बात मानकर हर बार पटवारी बैठे, परिणाम हर बार पटवारियों ने स्वयं को ठगा हुआ पाया।
#mppatwarisangh#mppatwariStrike
258 रुपये में कमरा किराए पर लेने के लिए डिंडोरी जिले के पटवारी साथी निकले हैं।
प्राप्त जानकरी अनुसार अब तक किसी गाँव में भी एक कमरा इस राशि में उपलब्ध नहीं हो सका है।
माननीय मुख्यमंत्री जी से निवेदन है कि भांजे भांजियो को कमरा न सही किराया भत्ता तो सम्मानजनक दीजिए।
#2800GradePay
हाल ही में रिलीज़ #Gadar2 ने भारत सहित पाकिस्तान तक में गदर मचाया हुआ है।
एक गदर के लिए मध्यप्रदेश के पटवारी भी तैयार हो रहे हैं।
हमारी पार्ट-१ "तिरंगा यात्रा" भी सुपरहिट रही, आगे भी पार्ट-२ 'गदर' ही की तरह हिट रहेगा।
#2800GradePay दे दो मामा, ओ मामा....🙏
#SunnyDeol#Gadar
मामाजी आपने कहा किसान पटवारी को अच्छा नहीं कहते,
यहाँ पूरा किसान संगठन न सिर्फ मौखिक रूप से बल्कि लिखित में यह बता रहे कि पटवारियों की माँग को पूरा कीजिए।
यह किसान की आवाज़ ही नहीं, प्रदेश के जन मानस का रोष भी है जो वे प्रकट करके दर्शा रहे कि पटवारियों की माँग पूरी तरह उचित है।