भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती Vanathi Srinivasan जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
आपको यशस्वी, सुदीर्घ एवं आरोग्यमय जीवन की प्राप्ति हो, प्रभु श्री राम से यही प्रार्थना है।
@VanathiBJP
"जब धरती हरी-भरी होगी, तभी जीवन खुशहाल होगा। पर्यावरण संरक्षण केवल एक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारा नैतिक कर्तव्य है।"
विश्व पर्यावरण दिवस के पावन अवसर पर आज मकराना विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत बिल्लू के नानक्या नाडा में आयोजित ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण महाभियान-2026 में सहभागी बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस अवसर पर डीडवाना-कुचामन के जिला कलेक्टर श्री अवधेश कुमार मीणा जी के साथ वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
कार्यक्रम में मकराना उपखंड अधिकारी श्री अंशुल कुमार बेनीवाल, तहसीलदार श्रीमती कृष्णा शर्मा, विकास अधिकारी श्री दीपक कुमार चौधरी, विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। साथ ही क्षेत्र की मातृशक्ति, भारतीय जनता पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं एवं ग्रामवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर इस अभियान को जन-आंदोलन का स्वरूप प्रदान किया।
वृक्ष केवल प्रकृति की शोभा नहीं बढ़ाते, बल्कि वे जीवन, स्वास्थ्य और समृद्धि के आधार हैं। आज लगाया गया एक पौधा आने वाले वर्षों में अनगिनत लोगों को स्वच्छ वायु, छाया और जीवन प्रदान करेगा। आइए, विश्व पर्यावरण दिवस पर हम सभी संकल्प लें कि प्रकृति के संरक्षण और संवर्धन हेतु अधिक से अधिक वृक्ष लगाएंगे तथा उन्हें संरक्षित भी रखेंगे।
"एक पेड़ माँ के नाम" केवल एक अभियान नहीं, बल्कि मातृत्व, प्रकृति और भविष्य के प्रति हमारी श्रद्धा और जिम्मेदारी का प्रतीक है।
#WorldEnvironmentDay #EkPedMaaKeNaam #Vriksharopan #EnvironmentProtection #Makrana #GreenFuture
बालिका क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ संपन्न
कल करमा बाई जाट महिला संस्था के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय बालिका क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ बीसीसी खेल मैदान, काशीनगर (बोरावड़) में उत्साहपूर्ण वातावरण के बीच संपन्न हुआ।
इस उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मकराना तहसीलदार श्रीमती कृष्णा जी शर्मा एवं श्री महेंद्र जी मुवाल सहित अनेक गणमान्य अतिथियों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज करवाई। अतिथियों ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा बालिकाओं को खेलों में आगे बढ़ने और अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित किया।
प्रतियोगिता के उद्घाटन मैच में खिलाड़ियों ने खेल भावना, अनुशासन एवं उत्कृष्ट प्रतिभा का परिचय दिया। पूरे आयोजन के दौरान खेल प्रेमियों एवं क्षेत्रवासियों का भरपूर सहयोग और उत्साह देखने को मिला।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि खेल केवल शारीरिक विकास का माध्यम नहीं, बल्कि आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और व्यक्तित्व निर्माण का भी सशक्त आधार है। बेटियां आज हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं और खेल जगत में भी नई ऊंचाइयों को छू रही हैं।
करमा बाई जाट महिला संस्थान का यह प्रयास बालिकाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने एवं महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक सराहनीय पहल है। बेटियाँ भी किसी से कम नहीं, उन्हें अवसर दें, वे इतिहास रच देंगी।
#KarmaBaiJatMahilaSanstha #BalikaCricketTournament #GirlsCricket #WomenEmpowerment #Kashinagar #Borawad #BetiBachaoBetiPadhao #SupportGirlsInSports #CricketTournament
#Makrana #मकराना
@KumariDiya
भव्य शुभारंभ एवं उद्घाटन मैच कर्मा बाई जाट महिला संस्था के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय बालिका क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ एवं उद्घाटन मैच आज सायं 9:30 बजे बीसीसी खेल मैदान, काशीनगर (बोरावड़) में आयोजित किया जाएगा।
सभी खेल प्रेमियों, क्षेत्रवासियों एवं सम्मानित नागरिकों से विनम्र निवेदन है कि अधिक से अधिक संख्या में पधारकर बालिकाओं का उत्साहवर्धन करें तथा बेटियों को खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करें।
बेटियाँ भी किसी से कम नहीं हैं। आइए, उनके सपनों को नई उड़ान दें और खेलों के माध्यम से उनके उज्ज्वल भविष्य का संकल्प लें।
📍 स्थान: बीसीसी खेल मैदान, काशीनगर (बोरावड़)
🕤 समय: आज सायं 9:30 बजे
💐 आपकी उपस्थिति ही बालिकाओं का सबसे बड़ा उत्साह और प्रेरणा है।
#KarmaBaiJatMahilaSanstha #BalikaCricketTournament #GirlsCricket #WomenEmpowerment #Kashinagar #Borawad #SupportGirlsInSports #BetiBachaoBetiPadhao #CricketForGirls
#Makrana
बच्चे सुरक्षित, शिक्षित, संस्कारित हों और भयमुक्त वातावरण में अपने सपनों को आकार दे सकें, यह डबल इंजन सरकार की शीर्ष प्राथमिकता है।
आइए, अंतरराष्ट्रीय बाल रक्षा दिवस के अवसर पर हम बच्चों के अधिकार, शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करने का संकल्प लें।
#सुरक्षितबच्चे #शिक्षितबच्चे #बालसुरक्षा
सरला मंडपम, कुचामन सिटी में भारतीय जनता पार्टी डीडवाना-कुचामन (नागौर देहात) द्वारा आयोजित दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान–2026 के प्रशिक्षण वर्ग में सहभागिता की।
द्वितीय दिवस पर भारतीय जनता पार्टी के यशस्वी एवं लोकप्रिय प्रदेश अध्यक्ष श्री मदन राठौड़ जी की उपस्थिति ने हम सब कार्यकर्ताओं को संगठन से जुड़े कई महत्वपूर्ण कार्यों की जानकारी दी जिससे भविष्य में पार्टी संगठन को नई ताक़त मिलेगी।
माननीय प्रदेश अध्यक्ष जी का यही संदेश रहा कि पंडित जी की सोच “समाज की अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति का उत्थान” ही हम भाजपा कार्यकर्ताओं का मूल मंत्र है।
इस अवसर पर श्री सतीश पूनियाँ पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, डॉ॰ ज्योति मिर्धा जी,भाजपा ज़िलाध्यक्ष श्रीमती सुनीता माहेश्वरी जी सहित जनप्रतिनिधि गण पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रहीं।
#आपणो_अग्रणी_राजस्थान
देश की स्वतंत्रता,मानवीय मूल्यों के प्रसार,सामाजिक न्याय व सांस्कृतिक मूल्यों के अभिरक्षण में हिन्दी पत्रकारिता का अतुल्य योगदान है।
सत्यता, प्रमाणिकता और निष्पक्षता के साथ सकारात्मक विचारों के संवाहक पत्रकार बन्धुओं को हिंदी पत्रकारिता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
#HindijournalismDay
गाँव, गरीब, किसान की सशक्त आवाज, भारत के पूर्व प्रधानमंत्री 'भारत रत्न' चौधरी चरण सिंह जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करती हूँ!
किसानों के कल्याण और उत्थान के लिए समर्पित आपका जीवन, कृषकों के साथ ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए सर्वदा प्रेरित करता रहेगा।
#चौधरीचरणसिंह #श्रद्धांजलि #किसान #भारतरत्न
“सशक्त कार्यकर्ता – सशक्त संगठन”
पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान
#डीडवाना#कुचामन#नागौर
आज डीडवाना-कुचामन में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत आयोजित दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग के उद्घाटन सत्र में सहभागिता का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
भारतीय जनता पार्टी का संगठन निरंतर कार्यकर्ता-आधारित विचारधारा, अनुशासन एवं सेवा भाव के बल पर आगे बढ़ रहा है। प्रशिक्षण वर्ग कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से सशक्त बनाने, संगठनात्मक कौशल विकसित करने तथा राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पण को और अधिक मजबूत करने का प्रभावी माध्यम हैं।
इस अवसर पर राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष श्री अरुण चतुर्वेदी जी, भाजपा नागौर देहात जिलाध्यक्ष श्रीमती सुनीता रांदड़ जी, नागौर जिला प्रमुख श्री भागीरथ जी चौधरी, वरिष्ठ भाजपा नेता एवं मकराना के पूर्व विधायक श्री राम भींचर जी, परबतसर के पूर्व विधायक श्री मानसिंह किनसरिया जी, डीडवाना विधायक प्रत्याशी श्री जितेंद्र सिंह जी जोधा, वर्ग प्रभारी श्री अखिलेश प्रताप जी, संगठन जिला प्रभारी श्री राजेन्द्र बोराना जी, वर्ग जिला संयोजक श्री नवनीत गौड़ जी सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं समर्पित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
संगठन की शक्ति हमारे कार्यकर्ताओं का समर्पण, संस्कार और सतत परिश्रम है। यही ऊर्जा भाजपा को जन-जन तक पहुंचाकर राष्ट्रहित में निरंतर कार्य करने की प्रेरणा देती है।
#BJPRajasthan #प्रशिक्षण #शिविर #संगठन
महान क्रांतिकारी #सुखदेव जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन्।
सुखदेव जी ने शहीद भगत सिंह जी व राजगुरु जी के साथ मिलकर क्रांति की ऐसी अलख जगाई थी जिसने न सिर्फ़ युवाओं में देशभक्ति का जज़्बा भरने का काम किया बल्कि देश की आज़ादी का मार्ग भी प्रशस्त किया।
#shahid
📍 मिण्डकिया, मकराना विधानसभा क्षेत्र डीडवाना-कुचामन
आज मकराना विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत जूसरीया के ग्राम मिण्डकिया में आयोजित “ग्रामीण रथ अभियान, जन संवाद एवं जनसुनवाई कार्यक्रम” जनसमर्थन, उत्साह एवं जनआशीर्वाद के साथ भव्य रूप से सम्पन्न हुआ।
इस गरिमामय अवसर पर हमारे बीच राजस्थान सरकार के माननीय प्रभारी मंत्री, डीडवाना-कुचामन एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी (PHED) एवं भूजल विभाग के कैबिनेट मंत्री आदरणीय श्री कन्हैयालाल जी चौधरी की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष ऊर्जा प्रदान की।
साथ ही डीडवाना-कुचामन के नवनियुक्त जिला कलेक्टर श्री अवधेश जी मीणा, मकराना पूर्व विधायक श्रीराम जी भींचर, भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती सुनीता जी महेश्वरी, मकराना उपखंड के सभी अधिकारीगण, सभी ग्राम पंचायतों के सरपंचगण, सभी ग्रामीण मण्डलो के मंडल अध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान ग्रामीण भाई-बहनों एवं मातृशक्ति से आत्मीय संवाद कर उनकी समस्याओं, सुझावों एवं जनहित से जुड़े विषयों को गंभीरता से सुना गया। जनसुनवाई के माध्यम से आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी साझा कर अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक लाभ पहुँचाने के संकल्प को दोहराया गया।
ग्राम मिण्डकिया के समस्त ग्रामवासियों द्वारा मिले अपार स्नेह, आत्मीय स्वागत, सहयोग एवं सहभागिता हेतु हृदय की गहराइयों से आभार एवं अभिनंदन। आपका यह प्रेम, विश्वास एवं आशीर्वाद सदैव जनसेवा के पथ पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता रहेगा।
इस अवसर पर ग्रामवासियों से आत्मीय संवाद कर सभी को माननीय मुख्यमंत्री महोदय श्री भजनलाल जी शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों एवं आमजन के हित में लिए जा रहे निर्णयों की जानकारी साझा की। साथ ही ग्रामीणजनों को सरकार की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।
ग्राम रथ अभियान के माध्यम से डबल इंजन सरकार की योजनाओं और विकास की जानकारी गांव-गांव तक पहुंच रही है। यह अभियान आमजन को जागरूक करने, उनकी समस्याओं को समझने और जनसहभागिता के साथ विकास की गति को मजबूत करने का प्रभावी माध्यम बन रहा है।
ग्राम मिण्डकिया के ग्रामवासियों द्वारा किए गए स्नेहपूर्ण स्वागत एवं अभिनंदन हेतु सभी का हृदय से आभार।
#GRAM2026 #KanhaiyalalChoudhary
#BJP4IND #BJP4Rajasthan