थाना मझोला क्षेत्रान्तर्गत हत्या के अभियोग में वांछित अभियुक्त की पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तारी के उपरांत #SP_CITY@moradabadpolice द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तथा घायल अभियुक्त का जिला अस्पताल पहुंचकर उसका हाल जाना। तथा संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
#UPPolice
#WATCH | Moradabad, Uttar Pradesh: SP City Kumar Ranvijay Singh says, "... three-day PET examination began today, with the first session ending at noon. Authorities coordinated with the Railways in advance and arranged special trains for candidates travelling towards Barabanki, Ayodhya and Lucknow. Additional special trains will operate after the second session, scheduled from 3 pm to 5 pm..."
पुलिस अधीक्षक नगर @moradabadpolice द्वारा रामलीला स्थल पर आगामी रावण दहन कार्यक्रम के दृष्टिगत ADM सिटी, SP ट्रैफिक एवं समस्त क्षेत्राधिकारियो के साथ सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा कर पुलिस बल के ड्यूटी पॉइंट्स का निरीक्षण किया व संबंधित अधिकारियो को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश
➡️ एसपी सिटी रणविजय सिंह ने पेश की इंसानियत की मिसाल, धूप और जाम में फंसी बुजुर्ग महिला को खुद वाहन रुकवाकर भिजवाया TMU हॉस्पिटल।
➡️ दिल्ली रोड स्थित गगन चौराहा, मुरादाबाद में सावन के अंतिम सोमवार और कांवड़ यात्रा की भारी भीड़ के चलते इलाके में भीषण जाम लगा हुआ था।
➡️ पीपलसाना (भोजपुर) की रहने वाली एक बुजुर्ग महिला दवा लेने के लिए TMU हॉस्पिटल जाना चाहती थीं, लेकिन धूप और भयंकर जाम के कारण उन्हें कोई साधन नहीं मिल पा रहा था और वह काफी देर से परेशान थीं।
➡️ ड्यूटी पर तैनात एसपी सिटी रणविजय सिंह की नजर जब बुजुर्ग महिला पर पड़ी, तो उन्होंने बिना देर किए ट्रैफिक के बीच एक वाहन रुकवाया।
➡️ एसपी सिटी ने वाहन चालक को महिला को सुरक्षित TMU हॉस्पिटल छोड़ने के निर्देश दिए और साथ ही कहा कि रास्ते में कोई परेशानी होने पर तुरंत फोन कर सूचित करें।
➡️ पुलिस अधिकारी के इस मानवीय चेहरे और संवेदनशीलता को देखकर मौके पर मौजूद कांवड़ियों और आम जनता ने उनकी जमकर तारीफ की।
#Moradabad #MoradabadNews #UPNews #PoliceNews #HindiKhabar @MoradabadPolice@Uppolice
साइबर अपराध के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस—
APK फाइल के माध्यम से मोबाइल हैक कर ठगी करने वाले जामताड़ा-झारखण्ड के 03 साइबर अपराधियों को @moradabadpolice द्वारा गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से 07 मोबाइल फोन, 33 सिम कार्ड, 10 एटीएम/स्मार्ट कार्ड एवं 11 फर्जी आधार कार्ड बरामद किए गए हैं
अभियुक्तगण संगठित साइबर गिरोह बनाकर व्हाट्सएप, एसएमएस, टेलीग्राम एवं अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से बैंक, KYC अपडेट, बिजली बिल, कूरियर एवं सरकारी योजनाओं के नाम पर APK फाइल भेजकर लोगों के मोबाइल फोन हैक करते थे। इसके अतिरिक्त फर्जी कस्टमर केयर नंबर, कैशबैक, रिवार्ड, UPI, ऑनलाइन गेमिंग, निवेश एवं टास्क आधारित कमाई का लालच देकर भी साइबर ठगी करते थे। अपराध में प्रयुक्त सिम कार्डों को 15-20 दिन बाद नष्ट कर दिया जाता था तथा धनराशि की निकासी बिहार, झारखंड एवं कोलकाता आदि स्थानों से की जाती थी।
NCRP पोर्टल पर इनके विरुद्ध साइबर ठगी की 16 शिकायतें दर्ज हैं, जिनमें लगभग ₹60 से ₹70 लाख की साइबर ठगी को अंजाम दिया गया है।
#UPPCracksCyberCrime
#UPAgainstCyberCrime
#CyberSafeUP
08 मिनट का मिशन — जीवन की ओर वापसी
मुरादाबाद निवासी 25 वर्षीय युवक ने इंस्टाग्राम पर आत्महत्या से जुड़ा एक बेहद चिंताजनक पोस्ट साझा किया। दिनांक 13.05.2026 को रात्रि 03:21 AM पर यह अलर्ट @Meta द्वारा #UPPolice सोशल मीडिया सेंटर को प्राप्त हुआ। मुख्यालय की टीम ने तुरंत लोकेशन ट्रेस कर @moradabadpolice को सूचित किया।
मात्र 08 मिनट के अंतराल पर थाना मेनाठेर पुलिस टीम युवक के घर पहुँची और परिजनों को युवक द्वारा किए गए पोस्ट की जानकारी देते हुए, अविलंब युवक के पास पहुंचे तो देखा कि युवक के पास कुछ दवाओं के रैपर पड़े है और वह बार-बार उल्टियाँ करने की कोशिश कर रहा था। पुलिसकर्मियों द्वारा परिजनों के सहयोग से युवक को तत्काल नज़दीकी अस्पताल पहुंचाया गया जहाँ पर चिकित्सक द्वारा युवक का प्राथमिक उपचार करके उसको स्वस्थ होने पर घर भेज दिया गया ।
पुलिसकर्मियों द्वारा युवक की काउन्सलिंग की गई तो पाया गया कि युवक मानसिक रूप से तनावग्रस्त था। साथ ही उसके द्वारा भविष्य में ऐसी गलती नहीं करने का आश्वासन दिया गया।
यह त्वरित और जीवनरक्षक प्रयास @Uppolice – @Meta साझेदारी का प्रत्यक्ष परिणाम है, जिसके अंतर्गत दिनांक 01.01.2023 से 10.05.2026 के मध्य 2790 लोगों के प्राणों की रक्षा की जा चुकी है।
#UPPCares
#DigitalSentinels
#EveryLifeMatters
मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी महाराज से आज लखनऊ में नोएडा स्थित राष्ट्रवाणी 24x7 न्यूज चैनल के चेयरमैन व एडिटर इन चीफ श्री अमिताभ अग्निहोत्री जी ने शिष्टाचार भेंट की।
@Aamitabh2
*16 LIFE SENTENCES | Moradabad Police Attack Case — Justice Prevails*
In July 2011, a violent mob launched a brutal attack on police personnel in Moradabad — torching the Thana/Chowki, injuring the then DIG/SSP, and shaking the force to its core.
Today, the law has answered back.
*16 convicted. Life imprisonment. ₹55,000 fine each*
Out of 6 FIRs registered, 4 were withdrawn by the then government in 2012, and 1 fell through due to weak investigation — yet justice found its way.
This conviction is a tribute to every serving and retired police officer who never stopped believing.
Every drop of blood shed by khaki in the pursuit of duty shall be answered — through law.
Under the resolute leadership of Hon’ble CM @myogiadityanath, UP has made it clear — no attack on the force shall go unanswered.
Well done @UPPolice & DGP UP @Rajeevkrishna69
लखनऊ
यूपी डीजीपी राजीव कृष्ण ने प्रदेशवासियों एवं पुलिस परिवार को होली की शुभकामनाएं दी
उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की है कि होली के उत्सव को सुरक्षित, मर्यादित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएँ। प्राकृतिक एवं सुरक्षित रंगों का ही प्रयोग करें, किसी की इच्छा के विरुद्ध रंग न लगाएँ, यातायात नियमों का पूर्ण पालन करें तथा संयम, जिम्मेदारी और आपसी सम्मान के साथ पर्व का आनंद लें।
उत्तर प्रदेश पुलिस आपके सुरक्षित और शांतिपूर्ण उत्सव के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है।
#Lucknow | @dgpup@Uppolice
From Artificial Intelligence to Actual Impact
DIG Technical Services Sri Ashish Tiwari represented #UPPolice at the AI Impact Summit, New Delhi — presenting ‘Agentic AI in Policing’ and putting UP on the national map of smart law enforcement.
Showcasing UP112, YAKSH App & cutting-edge AI initiatives, he spoke about how Agentic AI can strengthen:
* Investigations
* Supervision
* HR Management
* Emergency Response
* Citizen Services
#UPPolice is committed to bridging the last mile between a beat constable and cutting-edge technology — because real safety is not just Artificially Intelligent, it is Absolutely Human.
#UPPolice #AgenticAI #SmartPolicing #AIinPolicing #DigitalUP #UP112 #YAKSHApp #FutureOfPolicing
#मुरादाबाद
⏩ मेरठ नारकोटिक्स व कटघर पुलिस का संयुक्त ऑपरेशन
⏩ 3 किलो नारकोटिक्स के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार
⏩ बरामद नारकोटिक्स की कीमत करीब 20 लाख रुपये
⏩ तस्करों के कब्जे से एक कार भी बरामद
⏩ पकड़े गए आरोपी बदायूं और बिहार के निवासी
⏩ पुलिस गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी
⏩ कटघर थाना क्षेत्र का पूरा मामला
#Moradabad #BreakingNews #UPNews @moradabadpolice
@MundaPandenews बहुत ही अच्छा प्रयास! 👍
एसपी सिटी रणवीर सिंह जी और पुलिस कर्मचारियों का यह संकल्प लोकतंत्र के लिए प्रेरणादायक है।
निर्भीक, निष्पक्ष और जिम्मेदार मतदान ही देश को मजबूत बनाता है। 🇮🇳
मुरादाबाद राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर एसपी सिटी रणवीर सिंह ने अपने कार्यालय में
पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मतदाता दिवस की शपथ दिलाई। इस अवसर पर सभी ने निर्भीक, निष्पक्ष और जिम्मेदार मतदान के माध्यम से लोकतंत्र को सशक्त बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।
@rvspps@wpl1090@Uppolice