मेरे पूज्य पिताजी स्व. श्री सीपीएन सिंह जी की 37वीं पुण्यतिथि पर कोटि-कोटि नमन एवं भावभीनी श्रद्धांजलि। 🙏
समय कितना भी बीत जाए, आपकी कमी आज भी उतनी ही गहरी है। सार्वजनिक जीवन में मर्यादा, ईमानदारी और जन-जन के प्रति सेवाभाव के जो संस्कार आपने दिए, वे मेरी सबसे बड़ी पूँजी एवं प्रेरणा हैं।
विजयादशमी के पावन अवसर पर आज पडरौना के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में असत्य और अधर्म के प्रतीक रावण के पुतले का हर्षोल्लास के साथ दहन किया गया।
मेरे पूर्वजों द्वारा पडरौना में शुरू की गई रावण दहन की यह सदियों पुरानी परंपरा और पीढ़ियों से चली आ रही हमारी गौरवशाली विरासत हमें सिखाती है कि चुनौतियां कितनी भी बड़ी हों, अंततः जीत सत्य, धर्म और न्याय की ही होती है।
#Vijayadashami #HappyDussehra
भारतीय जनता पार्टी के सभी नवनियुक्त प्रदेश प्रभारियों एवं सह-प्रभारियों को नए दायित्व की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ।
मुझे पूर्ण विश्वास है कि आपके अनुभव, उत्कृष्ट संगठनात्मक कौशल और कुशल मार्गदर्शन में संगठन और अधिक सशक्त होगा। आप सभी के उज्ज्वल कार्यकाल की कामना करता हूँ।
'विकसित भारत @ 2047' के विजन को नई गति प्रदान करता बजट-2026-27!
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व में प्रस्तुत केंद्रीय बजट 'विकसित भारत' के संकल्प की सिद्धि का मार्ग प्रशस्त करने वाला है।
रिफॉर्म, इंफ्रास्ट्रक्चर और नवाचार को समर्पित यह बजट 'मेक इन इंडिया' और 'आत्मनिर्भर भारत' अभियान को अभूतपूर्व गति प्रदान करेगा। यह गाँव, गरीब, किसान, युवा, नारी शक्ति एवं मध्यम वर्ग के सशक्तिकरण का एक 'विजनरी रोडमैप' भी है।
राष्ट्र की समृद्धि और समग्र उन्नयन को समर्पित इस लोक-कल्याणकारी बजट के लिए मा. प्रधानमंत्री श्री @NarendraModi जी एवं मा. वित्त मंत्री श्रीमती @nsitharaman जी का हार्दिक आभार।
#ViksitBharatBudget
SHE (Self-help Entrepreneur) मार्क्स को कम्युनिटी-स्वामित्व वाली खुदरा दुकानों के रूप में स्थापित किया जाएगा, ताकि महिला उद्यमियों की मदद की जा सके।
-वित्त मंत्री श्रीमती @nsitharaman#ViksitBharatBudget
मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम और योगेश्वर भगवान श्रीकृष्ण की पावन धरा, ऋषि-मुनियों की तपोस्थली एवं असीमित संभावनाओं के प्रदेश 'उत्तर प्रदेश' के स्थापना दिवस पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ।
"तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा" के अमर उद्घोष से भारतीय जनमानस में स्वाधीनता की ज्वाला प्रज्वलित करने वाले, 'आजाद हिंद फौज' के संस्थापक नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।
त्याग, बलिदान और प्रखर राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत नेताजी का व्यक्तित्व युगों-युगों तक प्रत्येक भारतीय के लिए प्रेरणा का पुंज बना रहेगा।
🌟 आप सभी देशवासियों को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं 🌟
नया साल नई ऊर्जा, नए अवसर और नई शुरुआत लेकर आए।
सभी के जीवन में खुशहाली, शांति और तरक्की बनी रहे।
मां भारती के सपूत,
जो अटल, अविचल, अडिग थे।
जिनकी वाणी में सिंहनाद था,
जिनके शब्दों में संस्कार था,
जिनके विचारों में विकास था।
कवि थे, योद्धा थे, राजनेता थे,
पर सबसे पहले भारत के सच्चे सेवक थे।
भारत रत्न श्रद्धेय श्री अटल बिहारी वाजपेयी
एक युग, एक विरासत, एक विश्वास। 🙏🇮🇳
#AtalSmritiVarsh