FREE Cyber Hygiene Course for Citizens!
Cyber threats are increasing every day, from fraud calls and fake links to digital payment scams and identity theft.
The Cyber Hygiene Course by I4C is designed to help citizens understand these risks and learn practical ways to stay safe
Cyber Scam Alert! What To Do Immediately
Online scam ka shikaar ho gaye? Pehle 10-15 minute
sabse important hote hain! Yahan jaaniye kaunsa
number dial karein, bank ko kaise inform karein aur
kaunsi mistake bilkul na karein.
#podcast#Cyberdostvikas#CyberFraud#iphonehack #1930
जनपद वासियों से अपील: पेट्रोल, डीजल, और सिलेंडर की कोई कमी नहीं है अफवाहों पर ध्यान न दें कालाबाजारी करने वालों पर होगी दंडात्मक कार्रवाई
जिलाधिकारी की ओर से शांति और सहयोग की अपील।
@unnaopolice उन्नाव पुलिस की सतर्कता और सक्रियता के चलते पूरे जनपद में होली का पर्व शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न हुआ। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस का सराहनीय कार्य। होली जैसे बड़े पर्व पर उन्नाव पुलिस लगातार ड्यूटी कर जनता की सुरक्षा सुनिश्चित कर रही है।
@samajwadiparty उन्नाव पुलिस की सतर्कता और सक्रियता के चलते पूरे जनपद में होली का पर्व शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न हुआ। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस का सराहनीय कार्य। होली जैसे बड़े पर्व पर उन्नाव पुलिस लगातार ड्यूटी कर जनता की सुरक्षा सुनिश्चित कर रही है।
होली पर्व के अवसर पर जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से आज दिनांक 02.03.2026 को थाना कोतवाली सदर क्षेत्र अंतर्गत मॉडल शॉप एवं अन्य शराब की दुकानों का सघन निरीक्षण किया गया। यह निरीक्षण श्री क्षितिज द्विवेदी उप जिला अधिकारी सदर, श्री दीपक यादव सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर एवं आबकारी निरीक्षक द्वारा थाना कोतवाली सदर पुलिस बल के साथ संयुक्त रूप से किया गया।निरीक्षण के दौरान दुकानों के लाइसेंस, स्टॉक रजिस्टर, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, निर्धारित समयानुसार बिक्री, ओवररेटिंग तथा अवैध बिक्री की संभावनाओं की जांच की गई। साथ ही दुकानदारों को सख्त निर्देश दिए गए कि निर्धारित समय के अतिरिक्त बिक्री न करें, अवयस्कों को शराब न बेचें तथा किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि में संलिप्त न हों।अधिकारियों द्वारा स्पष्ट किया गया कि होली पर्व के दौरान कानून-व्यवस्था भंग करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर विधिक कार्रवाई की जाएगी। सभी दुकानदारों से शांति एवं सौहार्द बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई।जनपद पुलिस द्वारा होली पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने हेतु सतर्कता बरती जा रही है तथा निरंतर चेकिंग एवं भ्रमण किया जा रहा है। @Igrangelucknow #UPPolice
मिशन शक्ति फेज-05 अभियान के तहत थाना कोतवाली सदर की मिशन शक्ति टीम द्वारा भ्रमणशील रहते हुए महिलाओ/बालिकाओं को नारी सशक्तिकरण,शासन की कल्याणकारी योजनाओं, साइबर अपराध से बचाव एवं सोशल मीडिया के प्रयोग मे बरती जाने वाली सावधानियो के संदर्भ में विस्तृत जानकारी दी गई। #UPPolice #UPPCares #MissionShakti_
*📌 उन्नाव पुलिस 📌*
*रमजान माह, आगामी होली एवं ईद पर्व के दृष्टिगत जनपद में शांति, सुरक्षा एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने हेतु आज दिनांक 01.03.2026 को श्री गौरांग राठी, जिलाधिकारी उन्नाव एवं श्री जय प्रकाश सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उन्नाव के नेतृत्व एवं श्री सुशील कुमार अपर जिलाधिकारी उन्नाव, श्री अखिलेश सिंह अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी, श्री राजीव राज सिटी मजिस्ट्रेट उन्नाव, श्री दीपक यादव सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर, श्री क्षितिज द्विवेदी उपजिलाधिकारी सदर, श्री संचित शर्मा सहायक पुलिस अधीक्षक के साथ थाना गंगाघाट क्षेत्रांतर्गत संवेदनशील एवं मिश्रित आबादी वाले क्षेत्र मनोहर नगर, शक्ति नगर, पोनी तिराहा से बालू घाट तक दंगा नियंत्रण उपकरणों से लैस भारी पुलिस बल के साथ व्यापक स्तर पर पैदल रूट मार्च किया गया। रूट मार्च एवं पैदल गश्त के दौरान अधिकारियों द्वारा क्षेत्रवासियों, व्यापारियों एवं धर्मगुरुओं से संवाद स्थापित कर आपसी भाईचारे, परस्पर सम्मान एवं सहयोग की भावना के साथ त्योहार मनाने की अपील की गई। अधिकारियों ने स्पष्ट रूप से कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने, सोशल मीडिया पर भ्रामक/उत्तेजक पोस्ट करने अथवा कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने वाले तत्वों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।जनसामान्य से अपील की गई है कि वे शांति एवं सद्भाव बनाए रखें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा असामाजिक तत्वों की सूचना तत्काल पुलिस अथवा प्रशासन को दें। प्रशासन द्वारा त्योहारों को सुरक्षित, शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने हेतु व्यापक सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं तथा जनपद पुलिस पूर्णतः सतर्क एवं प्रतिबद्ध है।*
*📌उन्नाव पुलिस की आमजन से अपील-*
➡️ किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें तथा बिना पुष्टि के कोई सूचना/वीडियो/पोस्ट सोशल मीडिया पर साझा न करें।
➡️ सोशल मीडिया पर भड़काऊ, आपत्तिजनक अथवा सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाली सामग्री पोस्ट करने से बचें; ऐसा करने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
➡️ जुलूस/धार्मिक कार्यक्रम पूर्व निर्धारित मार्ग एवं समयानुसार ही आयोजित करें; प्रशासन द्वारा दिए गए निर्देशों का पूर्ण पालन करें।
➡️ ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग निर्धारित मानकों एवं समय सीमा के अंतर्गत ही करें।
➡️ होली के दौरान जबरन रंग न लगाएं तथा किसी भी प्रकार की अभद्रता/अशोभनीय व्यवहार से बचें।
➡️ किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु अथवा गतिविधि की सूचना तत्काल स्थानीय थाना/डायल 112 पर दें।
➡️ यातायात नियमों का पालन करें एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं।
➡️ बाजारों एवं सार्वजनिक स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था में तैनात पुलिस बल का सहयोग करें।
➡️ सभी नागरिक आपसी भाईचारे, सौहार्द एवं परस्पर सम्मान की भावना के साथ पर्वों को मनाएं। #UPPolice #unnao @Igrangelucknow
रमजान माह एवं आगामी होली पर्व को दृष्टिगत रखते हुये सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था को अक्षुण्य बनाये रखने हेतु आज दिनांक 01.03.2026 को थाना बारासगवर पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में पैदल गस्त की गयी। #UPPolice@Igrangelucknow