राजस्थान के विद्यालयों में कार्यरत कंप्यूटर अनुदेशकों की जायज मांगों पर भी सरकार एवं संबंधित विभाग सकारात्मक दृष्टिकोण से विचार करें।
आज शिक्षा व्यवस्था में कंप्यूटर एवं डिजिटल शिक्षा का महत्व लगातार बढ़ रहा है। कंप्यूटर अनुदेशक विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षा देने के साथ-साथ विद्यालयों के अनेक डिजिटल एवं तकनीकी कार्यों में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
हमारी प्रमुख मांगें -
🔹 कंप्यूटर अनुदेशक शैक्षणिक पद है, इसलिए उन्हें शिक्षक के अनुरूप सम्मानजनक वेतनमान दिया जाए। वर्तमान ग्रेड-पे 2800 को बढ़ाकर 4200 किया जाए।
🔹 जिस प्रकार चित्रकला एवं संगीत के व्याख्याताओं को B.Ed. अनिवार्यता के बिना भी व्याख्याता के अनुरूप वेतनमान प्राप्त है, उसी भावना से कंप्यूटर अनुदेशकों के शैक्षणिक दायित्व एवं कार्य की प्रकृति को देखते हुए उचित वेतनमान प्रदान किया जाए।
🔹 कंप्यूटर अनुदेशकों के कैडर का विस्तार किया जाए तथा अन्य शिक्षकों की तरह पदोन्नति के अवसर उपलब्ध करवाकर DPC का लाभ दिया जाए।
राजस्थान एकीकृत शिक्षक महासंघ का मानना है कि डिजिटल शिक्षा केवल भविष्य की आवश्यकता नहीं, बल्कि वर्तमान शिक्षा व्यवस्था की भी महत्वपूर्ण आवश्यकता है। इस व्यवस्था को मजबूत करने वाले कंप्यूटर अनुदेशकों की समस्याओं का समाधान भी आवश्यक है।
माननीय मुख्यमंत्री जी एवं शिक्षा विभाग से विनम्र आग्रह है कि कंप्यूटर अनुदेशकों की इन मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार कर उचित एवं सकारात्मक निर्णय प्रदान करें।
भैराराम बैड़ा
प्रदेश अध्यक्ष
राजस्थान एकीकृत शिक्षक महासंघ
@RESMA_7@Dadarwal7@JATbera1
#Sirohi#रेवदर : सिस्टम की कार्यप्रणाली पर सवाल छोड़ सरकारी कार्मिक ने दिया इस्तीफ़ा
महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय रेवदर के बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक मुकेश कुमार ने राजकीय सेवा से दिया त्याग पत्र, स्कूल की जगह सरकारी कार्यालयों में कम्प्यूटर ऑपरेटर का काम करवाने को लेकर जताई नाराजगी, स्कूलों में आधुनिक तकनीकों से विद्यार्थियों को शिक्षण करवाने की बजाय सरकारी कार्यालयों में ऑपरेटर बनकर बैठाने का जताया विरोध, प्रधानाचार्य ने जिला स्तरीय अधिकारियों को प्रेषित किया पत्र
@JituSant9@sharad_tak #LatestNews #RajasthanNews #RajasthanWithZee
नियुक्ति : Computer Instructor
वास्तविकता में अधिकारियों की मंशा : सरकारी Computer Operator
और कागजों में : शिक्षा व्यवस्था मजबूत!
जिस शिक्षक को विद्यार्थियों को Programming, Computer Science और आधुनिक तकनीक सिखानी थी, उसे ही विभाग ने ऐसा “बहुउद्देशीय कर्मचारी” समझ लिया कि—
जहाँ कंप्यूटर दिखा, वहाँ Instructor भेज दो!
बच्चों को कंप्यूटर सिखाना है या
सरकारी पोर्टल पर Data Entry?
अगर Computer Instructor से हर तरह के गैर-शैक्षणिक कार्य ही करवाने हैं, तो फिर Computer शिक्षक की नियुक्ति का औचित्य ही क्या है?
शिक्षक को शिक्षक रहने दीजिए,
हर समस्या का “ऑनलाइन समाधान” मत बनाइए।
#शिक्षा_विभाग #राजस्थान #Computerinstructor #TeacherRights
#BCI
Even the most successful people aren’t in the mood to work all the time. But that’s the thing, their ability to work has nothing to do with their mood.