दाल, चावल, आटा महंगा
मोबाइल का डाटा महंगा
आलू, प्याज, टमाटर महंगा
परवल, भिंडी, गाजर महंगा
चारों तरफ विकट महंगाई
उस पर से घट गई कमाई
दुगुनी महंगाई की मार
कैसे कहो चले घर बार
➡️ मार्च में प्रधानमंत्री जी ने दिल्ली एयरपोर्ट टर्मिनल-1 का उद्घाटन किया था, आज उसकी छत ढह गई जिसमें एक कैब ड्राइवर की दुखद मृत्यु हो गई।
➡️ तीन महीने पहले प्रधानमंत्री जी ने जिस जबलपुर एयरपोर्ट का उद्घाटन किया था, उसकी भी छत ढह गई।
➡️ अयोध्या में निर्माण कार्यों के खस्ताहाल पर पूरा देश दुखी है।
यह भाजपा का "चंदा लो और धंधा दो" का भ्रष्टाचारी मॉडल है जिससे अब पर्दा उठ चुका है।
सवाल यह है कि प्रधान उद्धघाटन मंत्री जी क्या इन घटिया निर्माण कार्यों और इस भ्रष्टाचारी मॉडल की जिम्मेदारी लेंगे?
लद्दाख में लाइन ऑफ कंट्रोल के पास अचानक आई बाढ़ में सेना के पांच जवानों के शहीद होने का समाचार अत्यंत दुखद है।
ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें। शोक-संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं।
हमारे वीर जवानों के इस सर्वोच्च बलिदान के लिए देश सदैव उनका और उनके परिवारों का ऋणी रहेगा।
Hurrah ! शानदार टीम इंडिया !
भारत ने T-20 वर्ल्ड कप जीतकर इतिहास रच दिया है। यह पूरे देश के लिए बहुत खुशी का मौका है।
सभी देशवासियों और हमारे सभी खिलाड़ियों को बहुत-बहुत बधाई।
#T20WorldCup
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री @yadavakhilesh जी को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं।
आपके सदैव स्वस्थ एवं दीर्घायु होने की कामना करती हूं।
“नरेंद्र मोदी पूरा हिंदू समाज नहीं हैं
BJP पूरा हिंदू समाज नहीं है
RSS पूरा हिंदू समाज नहीं है
ये BJP का ठेका नहीं है”
-श्री राहुल गांधी, नेता प्रतिपक्ष
महिलाओं में महंगाई का डर, किसानों में काले कानूनों का डर, जवानों में अग्निवीर का डर, छात्रों में पेपरलीक का डर, अल्पसंख्यकों को नफरत और हिंसा डर... भाजपा और आरएसएस जहां भी देखते हैं कि डर फैलाया जा सकता है, वहां डर फैलाते हैं।
जनता को डर, हिंसा और नफरत में झोंककर किसी का भला नहीं हो सकता। भाजपा को अब यह राजनीति बंद कर देनी चाहिए।
हाथरस, उत्तर प्रदेश में सत्संग के दौरान भगदड़ की वजह से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की मृत्यु एवं कई के घायल होने का समाचार हृदयविदारक है।
ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें। शोक-संतप्त परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।
राज्य सरकार से मेरी अपील है कि पीड़ितों को उचित मुआवजा देने एवं घायलों के उपचार की व्यवस्था की जाए।
गुजरात में RSS-BJP के लोगों द्वारा कांग्रेस कार्यालय पर कायराना एवं हिंसक हमला अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण एवं निंदनीय है।
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी ने संसद में जो कहा, भाजपा ने उसे सही साबित कर दिखाया कि वे सिर्फ हिंसा और नफरत की राजनीति करते हैं।
गुजरात की जनता वक्त पर भाजपा को सबक जरूर सिखाएगी।
अनुमति से तीन गुना ज्यादा भीड़, मौके पर प्रशासन नहीं, भीड़ मैनेजमेंट का इंतजाम नहीं, भीषण गर्मी से बचने का कोई उपाय नहीं, कोई मेडिकल टीम नहीं, घटना के बाद एंबुलेंस नहीं, मदद के लिए फोर्स नहीं, अस्पताल में डॉक्टर और सुविधाएं नहीं... लापरवाहियों की इतनी लंबी लिस्ट लेकिन किसी की कोई जवाबदेही नहीं। हाथरस में जो दुखद घटना घटी, उसका जिम्मेदार कौन है?
कभी पुल गिरने से, कभी ट्रेन एक्सीडेंट से, कभी भगदड़ से सैकड़ों मौतें होती हैं। लीपापोती करने की बजाए सरकार का दायित्व होता है कि कार्रवाई करे और ऐसे हादसों को रोकने की योजना तैयार करे। मगर जवाबदेही तय होती नहीं है और ऐसे हादसे होते रहते हैं। यह बहुत दुखद स्थिति है।
विपक्ष की तरफ से राहुल गांधी जी ने अग्निवीर का मुद्दा उठाया तो भाजपा सरकार ने संसद में झूठ बोला। जिन परिवारों ने अपने बेटों को देश पर कुर्बान कर दिया, भाजपा झूठ बोलकर उनके बलिदान और शहादत का अपमान कर रही है। क्या यही है भाजपा का राष्ट्रवाद?
प्रधानमंत्री को देश से झूठ बोलने और शहीदों का अपमान करने के लिए जनता से माफी मांगनी चाहिए।
आज नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी जी हाथरस हादसे के पीड़ित परिवारों से मिले और उन्हें भरोसा दिलाया कि इस दुख की घड़ी में हम सब साथ हैं।
पीड़ितों से मुलाकात के बाद राहुल गांधी जी ने राज्य सरकार से अपील की कि पीड़ित परिवारों के लिए यह बहुत मुश्किल समय है। उन्हें उचित मुआवजा और हर संभव मदद दी जानी चाहिए।
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी ने आज नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर देश भर के लोको पायलटों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं।
भारतीय रेलवे में ट्रेन चलने वाले लोको पायलट बहुत कठिन परिस्थितियों में काम करते हैं। लंबी दूरी की ट्रेनें, कई-कई घंटे की ड्यूटी, न नींद, न आराम, वे तनाव में काम करते हैं और इस वजह से भी दुर्घटनाएं होती हैं। रेलवे में 3 लाख से ऊपर पद खाली हैं। लोको पायलट के भी हजारों पद खाली हैं। भाजपा सरकार भर्तियां नहीं कर रही है। पायलटों को आशंका है कि मोदी सरकार रेलवे का निजीकरण करने के मकसद से जान-बूझकर ऐसा कर रही है। राहुल जी ने लोको पायलटों को भरोसा दिलाया कि वे विपक्ष के नेता के रूप में उनका मुद्दा संसद में उठाएंगे।
शहीद अग्निवीर अजय कुमार जी के परिवार को आज तक सरकार की ओर से कोई Compensation नहीं मिला है।
‘Compensation’ और ‘Insurance’ में फर्क होता है, शहीद के परिवार को सिर्फ बीमा कंपनी की ओर से भुगतान किया गया है।
सरकार की ओर से जो सहायता शहीद अजय कुमार के परिवार को मिलनी चाहिए थी वो नहीं मिली है।
देश के लिए जान देने वाले हर शहीद के परिवार का आदर किया जाना चाहिए पर मोदी सरकार उनके साथ भेदभाव कर रही है।
सरकार कुछ भी कहे, यह राष्ट्रीय सुरक्षा का मामला है और मैं इसे उठाता रहूंगा।
INDIA गठबंधन सेना को कभी कमज़ोर नहीं होने देगा।
असम में बाढ़ की वजह से बड़ी संख्या में लोगों की मृत्यु का समाचार बहुत ही दुखद है। लगातार बिगड़ती स्थिति के चलते लाखों लोग राहत शिविरों में रह रहे हैं। काजीरंगा में बड़ी संख्या में जानवरों की भी मृत्यु हुई है और कई घायल हैं। हमारी संवेदनाएं असम के लोगों के साथ हैं।
मैं कांग्रेस के नेताओं-कार्यकर्ताओं से अपील करती हूं कि कृपया राहत एवं बचाव कार्यों में बढ़चढ़कर भागीदारी करें।
राज्य एवं केंद्र सरकार से मेरी विनती है कि प्रभावित जनता की हर संभव मदद करें।
भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथयात्रा शुभारंभ के पावन अवसर पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।
प्रभु से प्रार्थना है कि आप सभी के जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि का संचार करें।
जय जगन्नाथ!
जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों से मुठभेड़ के दौरान दो जवानों की शहादत का समाचार अत्यंत दुखद है।
ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें। शोक-संतप्त परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं।
इस सर्वोच्च बलिदान के लिए देश सदैव आपका एवं आपके परिवारों का ऋणी रहेगा।
▪️ चीन ने भारतीय क्षेत्र में अपने गांव बसा लिए, बंकर भी बना रहा है।
▪️ भारत की लगभग 4000 Sq Km जमीन पर कब्जा किया।
▪️ अरुणाचल प्रदेश की 30 जगहों के नाम बदलकर सूची जारी की।
▪️ LAC पर हमारे 65 पेट्रोलिंग पॉइन्ट्स में से 26 हम खो चुके हैं।
ये सारी बातें मीडिया कह रहा है और ये सूचनाएं सार्वजनिक रूप से मौजूद हैं। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी अभी भी कह रहे हैं कि "न कोई घुसा था, न कोई घुसा है।"
मोदी सरकार किस दबाव में भारत की सीमा सुरक्षा और अखंडता को लेकर इतने समझौते कर रही है?
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी ने आज मणिपुर में हिंसा पीड़ितों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना और हिम्मत दी।
मणिपुर एक साल से ज्यादा समय से हिंसाग्रस्त है। सैकड़ों लोगों ने जान गंवाई। हजारों लोग राहत कैंपों में रह रहे हैं। लेकिन केंद्र की भाजपा सरकार ने शांति बहाली के लिए न तो कोई सकारात्मक पहल की, न ही प्रधानमंत्री ने मणिपुर का दौरा किया।
मणिपुर में अशांति फैलने के बाद से यह राहुल गांधी जी का तीसरा दौरा है। उन्होंने शांति और प्रेम के संदेश के साथ प्रदेश की जनता को भरोसा दिया कि हम हर हाल में आपके साथ हैं।