रेलवे में स्टाफ की कमी अब यात्रियों की जान पर भारी पड़ रही है।
सीट को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसा में बदल गया। एक युवक को प्लेटफॉर्म पर फेंक दिया गया और उसकी बहन के साथ भी बदसलूकी की गई। ऐसी घटनाएँ बताती हैं कि ट्रेनों और स्टेशनों पर पर्याप्त टीटीई, आरपीएफ और अन्य रेलवे स्टाफ की उपलब्धता कितनी आवश्यक है।
रेलवे में लाखों पद रिक्त हैं। एक ओर लाखों युवा रोजगार की तलाश में भटक रहे हैं, तो दूसरी ओर इतने बड़े पैमाने पर पद खाली पड़े हैं। यह न केवल बेरोजगारी को बढ़ावा दे रहा है, बल्कि यात्रियों की सुरक्षा और सुविधाओं से भी सीधा समझौता है।
@AshwiniVaishnaw जी रिक्त पदों पर भर्ती न करना सिर्फ बेरोजगारी बढ़ाना नहीं, बल्कि यात्रियों की सुरक्षा के साथ भी गंभीर खिलवाड़ है।
भारत के 11वें राष्ट्रपति और ‘मिसाइल मैन ऑफ इंडिया’ डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम जी को उनकी पुण्यतिथि पर दूरदर्शन परिवार की ओर से भावपूर्ण श्रद्धांजलि।
उनके विचार, उनका जीवन और राष्ट्र के प्रति उनका समर्पण सदैव हमें प्रेरित करता रहेगा।
#DrAPJAbdulKalam#MissileManOfIndia#BharatRatna
बाड़मेर के शिव विधानसभा क्षेत्र के देदूसर निवासी किसान श्री अबाराम जी मेघवाल पिछले दो महीने से जिला कलेक्ट्रेट के सामने न्याय की मांग को लेकर धरने पर बैठे हैं, लेकिन अब तक उनकी सुनवाई नहीं हुई।
यदि उनकी पुश्तैनी ज़मीन से जुड़े फर्जी दस्तावेज़ बनाकर कब्ज़ा किया गया है, तो यह बेहद गंभीर मामला है। एक किसान को अपने हक़ के लिए महीनों तक संघर्ष करना पड़े, यह प्रशासन और सरकार दोनों की जवाबदेही पर सवाल खड़े करता है।
प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन से मांग है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर किसान अबाराम जी मेघवाल को शीघ्र न्याय दिलाया जाए तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।
@RajGovOfficial@BhajanlalBjp@RajCMO@BarmerDm
अगर माइलेज 3–5% घटेगा, तो हर 100 किमी पर जनता की जेब से और पैसा निकलेगा। बाइक चालक 6–11 रुपये और कार चालक 21–35 रुपये तक अतिरिक्त खर्च करेगा।
भुगतान ज़्यादा, माइलेज कम–आखिर E20 के नाम पर जनता की जेब पर दोहरा वार क्यों?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े के बाद भी यह लड़ाई ख़त्म नहीं हुई है। इस युवा की बात ध्यान से सुनिए।
मुद्दा सिर्फ़ एक मंत्री का नहीं, बल्कि उस पूरी सोच का है जिसने BJP और RSS के शासन में शिक्षा व्यवस्था को लगातार संकट में धकेला। लाखों युवाओं को लगता है कि उनकी मेहनत, उनकी डिग्रियाँ और उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ हुआ है। बंद होते सरकारी स्कूल, महँगी होती शिक्षा, भर्ती परीक्षाओं पर उठते सवाल और बढ़ती बेरोज़गारी - युवा इन्हें भूलने वाले नहीं हैं।
अब देश का युवा डरकर चुप बैठने वाला नहीं है। वह सवाल भी पूछेगा, हिसाब भी माँगेगा और लोकतांत्रिक तरीके से सत्ता को जवाबदेह भी बनाएगा। याद रखिए, जब युवा बदलाव का संकल्प ले लेते हैं, तब तानाशाही सत्ता का अहंकार भी ज़्यादा देर टिक नहीं पाता।
आज तारीफ़ उन लोगों की हो रही है जो सच में #jantarmantar ज़मीन पर उतरकर अपना काम कर रहे थे।
जिन्होंने AC Studio से नहीं, पसीने से तर-बतर होते हुए, पुलिस और छात्रों के बीच सत्य की सीमा बनकर उनकी आवाज़ पूरे देश तक पहुँचाई।
आज वे #Reporters लाखों युवाओं के दिलों में रहेंगे, क्योंकि उन्होंने सिर्फ़ ख़बर नहीं दिखाई... बल्कि एक पीढ़ी के संघर्ष को देश के हर घर और हर मोबाइल तक पहुँचाया।
और TV की Main Stream Media से बस इतना कहना है,,,,
दिल में उनके लिए कोई घृणा मत रखिए।
आपने वह खो दिया, जिसे कभी आपने ही कमाया था-जनता का भरोसा।
और इन्होंने वह हासिल कर लिया, जिसे पैसे से नहीं खरीदा जा सकता
देश का प्यार, युवाओं का विश्वास और सच के साथ खड़े होने की पहचान।
समय बदलता है...
आज कई #Socialmedia Reporters की Credibility उन बड़े TV चैनलों से कहीं ज़्यादा है, जो कभी पत्रकारिता की पहचान हुआ करते थे।......
(Video sent by a student)*
हिन्दुवादी नेता सत्यम पंडित उन्हें पीटता है, गाली देता है। माफी मंगवाता है।
ये तो खुलेआम कानून व्यवस्था को चुनौती है।
पुलिस को जल्द इसके खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।
यह देश के नए शिक्षा मंत्री का पुराना बयान है।
सवाल केवल एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि उस सोच का है जिसके हाथों में आज देश की शिक्षा व्यवस्था सौंपी गई है। जब शिक्षा, विज्ञान और तर्क की बात होनी चाहिए, तब ऐसे बयान करोड़ों युवाओं के विश्वास को कमजोर करते हैं।
और विडंबना देखिए - जिस पुराने शिक्षा मंत्री के कार्यकाल और जवाबदेही को लेकर देशभर के युवा सड़कों पर उतरे, लाठियाँ खाईं, दमन झेला, उसी सरकार ने अब शिक्षा मंत्रालय की कमान ऐसे व्यक्ति को सौंप दी है जिनके ऐसे बयान पहले से सार्वजनिक हैं।
क्या यही सम्मान है देश के युवाओं का? क्या यही है नई शिक्षा की दृष्टि?
कारगिल विजय दिवस पर मातृभूमि की रक्षा में अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर बलिदानियों को कोटि-कोटि नमन।
उनका अदम्य साहस, असीम शौर्य और राष्ट्रप्रेम युगों-युगों तक हर भारतीय के हृदय में अमर रहेगा।
#KargilVijayDiwas#indianarmy#JaiHind#vandematram#KargilHeroes