@sudhirchaudhary पत्रकारिता के नाम पर तंज कसना आसान है, लेकिन जनता का जनादेश मजाक नहीं होता। अयोध्या की जनता ने जो फैसला दिया है, उसका सम्मान करना सीखिए। हर बात को गेम समझना बंद कीजिए, लोकतंत्र कोई GTA नहीं है
#WATCH | Delhi: On the Congress-SP seat-sharing meeting for UP Elections, Congress MP Imran Masood says, "There is a difference between 'demanding' seats and 'cooperating'—you don't have to demand anything in an alliance. Within an alliance, it’s a matter of mutual cooperation... We'll sit down inside and talk about it."
यूपी में गठबंधन जिताऊ उम्मीदवारों के दम पर बनना चाहिए, राजनीतिक दबाव में नहीं।
जिसका जीत प्रतिशत 1% भी नहीं, उसे ज्यादा सीटें देना गठबंधन के लिए नुकसानदेह हो सकता है।.....read news
यूपी में गठबंधन जिताऊ उम्मीदवारों के दम पर बनना चाहिए, राजनीतिक दबाव में नहीं।
जिसका जीत प्रतिशत 1% भी नहीं, उसे ज्यादा सीटें देना गठबंधन के लिए नुकसानदेह हो सकता है।.....read news
हम एक सीरीज चलाने जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव कुछ ही महीनों में होने वाले हैं। हम उत्तर प्रदेश की हर विधानसभा सीट का पूरी जानकारी के साथ सटीक आंकलन करेंगे।
उत्तर प्रदेश में 75 ज़िले हैं। यहाँ कुल 403 विधानभा सीटें हैं। उत्तर प्रदेश में बहुमत का आंकड़ा 202 सीट है। उत्तर प्रदेश मुख्यतः 4 राजनैतिक रीजंस में बंटा है।
पूर्वांचल: इसमें आजमगढ़, बलिया, बनारस सहित कई पूर्वी ज़िले आते हैं।
अवध: इसमें लखनऊ, अयोध्या और रायबरेली सहित कई मध्य भाग के ज़िले आते हैं।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश: इसमें सहारनपुर, मुज्जफरनगर से लेकर आगरा के इर्द गिर्द तक के ज़िले आते हैं।
बुंदेलखंड: इसमें झाँसी, जालौन और चित्रकूट जैसे कई ज़िले आते हैं।
अब आप उत्तर प्रदेश के प्रमुख राजनैतिक दल और उनकी 2022 के विधानभा चुनाव की स्थिति जान लीजिए।
उत्तर प्रदेश में BJP की पूर्ण बहुमत की सरकार है। 2022 के विधानसभा चुनाव में BJP को 255 सीटें मिली थीं। इसके बाद BJP ने योगी आदित्यनाथ को यूपी का मुख्यमंत्री बनाया था।
उत्तर प्रदेश में मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी है, जिसकी 2012 से लेकर 2017 तक राज्य में सरकार थी और SP ने 2022 के विधानसभा चुनाव में 111 सीटें हासिल की थीं।
उत्तर प्रदेश में 2007 से लेकर 2012 तक बहुजन समाज पार्टी यानि BSP की सरकार थी जिसकी मुख्यमंत्री मायावती जी थीं। वर्ष 2022 में BSP मात्र 1 सीट जीती थी।
उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी भी है मगर इनकी स्थिति अब बहुत कमज़ोर हो चुकी है। 2022 के विधानसभा चुनाव में इन्होंने मात्र 2 सीटें जीती थीं।
उत्तर प्रदेश के 2022 विधानसभा चुनाव में तीसरी सबसे बड़ी पार्टी अपना दल (सोनेलाल) थी। इस पार्टी ने इस चुनाव में 12 सीटें जीती थीं। इस पार्टी की सक्रियता पूर्वांचल के कुछ ज़िलों में अधिक है।
उत्तर प्रदेश चुनाव में RLD भी एक सक्रिय पार्टी है, यह पार्टी पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सक्रिय है, ज़्यादातर इसकी सक्रियता ब्रज क्षेत्र में ज़्यादा है। इस पार्टी को जयंत चौधरी लीड करते हैं। इसके 2022 के विधानसभा चुनाव में कुल 8 सीट जीतीं थीं।
उत्तर प्रदेश की राजनीति में कभी कभी चर्चा में रहने वाले नेता संजय निषाद की निषाद पार्टी भी है। इस पार्टी को 2022 के चुनाव में 6 सीटें मिलीं थीं। यह पार्टी पूर्वांचल के कुछ ज़िलों में सक्रिय है।
उत्तर प्रदेश में ओमप्रकाश राजभर ये नाम बहुत ज़्यादा चर्चा में रहता है, इनकी पार्टी SBSP है लेकिन इनकी चर्चा बहुत ज़्यादा रहती है। इनकी पार्टी को 2022 के चुनाव में 6 सीटें मिली थीं।
उत्तर प्रदेश में एक और छोटी सी पार्टी है जिसकी 2022 में मात्र 2 सीटें थीं, यह पार्टी राजा भैया की जनसत्ता दल लोकतांत्रिक है। इस पार्टी का दबदबा मात्र प्रतापगढ़ ज़िले में है।
इन सबके बावजूद अब उत्तर प्रदेश में ASP यानी चंद्रशेखर आज़ाद की पार्टी और AIMIM यानि असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी भी अपना दम आज़मा रही है। इन दोनों ही पार्टियों ने अपना गठबंधन बना लिया है।
उत्तर प्रदेश में मुख्य लड़ाई NDA बनाम SP होती है। उत्तर प्रदेश के कई क्षेत्रीय राजनैतिक दल BJP के साथ NDA में शामिल हैं। जबकि SP अबतक लगभग अकेली ही है सिर्फ़ कांग्रेस SP के साथ नज़र आती है।
आज से हमने अपनी इस सीरीज का आग़ाज़ कर दिया है जिसमें हम आपको उत्तर प्रदेश की प्रत्येक सीट का आंकड़ा बताएंगे जिससे की आपकी उत्तर प्रदेश को लेकर समझ और राजनैतिक जानकारी पुख्ता हो सके।